19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बाधित, टैक्सी सीज, 27 वाहनों पर कार्रवाई, पर्यटकों के चालान, सात नंबर क्षेत्र में बढ़ा भू-धंसाव और मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिला

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जुलाई 2026 (Nainital Activities News 8 July 2026)। ज्योलीकोट (Jyolikot), नैनीताल (Nainital)। भीमताल (Bhimtal) विकासखंड के ज्योलीकोट में 19 वर्षीय युवक ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट (Suicide Note) नहीं मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Nainital Activities News 8 July 2026प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से कटरा (Katra), शाहजहांपुर (Shahjahanpur), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) निवासी तथा पिछले दो दशकों से ज्योलीकोट में रह रहे टैक्सी चालक सुरेंद्र कुमार (Surendra Kumar) का 19 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार (Nitin Kumar) मंगलवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार सुबह जब वह अन्य दिनों की तरह नहीं उठा तो पिता उसे जगाने पहुंचे। कमरे में पहुंचने पर वह पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा (Shyam Singh Bora) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बी.डी. पांडे चिकित्सालय (B.D. Pandey Hospital) नैनीताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई-बहन हैं, जो अन्य राज्यों में कार्यरत हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ब्रेकिंग समाचार : नैनीताल में कल सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बीरभट्टी में पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बाधित

नैनीताल। हल्द्वानी (Haldwani)-अल्मोड़ा (Almora) राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर बीरभट्टी (Birbhatti) क्षेत्र में बुधवार शाम लगभग पांच बजे भारी वर्षा के कारण एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। इसके कारण अनेक यात्रियों को काठगोदाम (Kathgodam) रेलवे स्टेशन समय पर पहुंचने में कठिनाई हुई।

सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा वन विभाग (Forest Department) की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान रतन सिंह (Ratan Singh) तथा सरस्वती विहार विद्यालय (Saraswati Vihar School) के देवेंद्र अधिकारी (Devendra Adhikari) सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। उधर कैंची धाम के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

बीच सड़क टैक्सी खड़ी करने पर वाहन सीज, 27 वाहनों पर कार्रवाई

नैनीताल। तल्लीताल (Tallital) चौराहे के समीप बीच सड़क टैक्सी खड़ी कर यातायात बाधित करने पर पुलिस ने वाहन सीज कर दिया। कोतवाल हरपाल सिंह (Harpal Singh) ने बताया कि टैक्सी संख्या यूके-04-टीए-8949 (UK04TA8949) के चालक पवन कुमार (Pawan Kumar) वाहन सड़क पर खड़ा कर मौके से चले गए थे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहन सीज करने के साथ ही नो-पार्किंग (No Parking) क्षेत्र में वाहन खड़े करने वाले 27 वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की।

गलत दिशा में वाहन चलाने पर तीन पर्यटकों के चालान

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में गलत दिशा (Wrong Side) से वाहन चलाकर यातायात बाधित करने वाले तीन पर्यटकों के विरुद्ध पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार बुधवार को यातायात व्यवस्था के दौरान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दो तथा हरियाणा (Haryana) के एक वाहन चालक गलत दिशा से प्रवेश करते पाए गए। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने के बावजूद वाहन नहीं रोके गए, जिसके बाद आगे बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी अनिल कुमार (Anil Kumar), दिनेश (Dinesh) तथा हरियाणा निवासी आशुतोष चौहान (Ashutosh Chauhan) के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  स्कूटर की टक्कर के बाद युवक से अमानवीय मारपीट, गुप्तांग में पेचकस घुसा दिया गया... पुलिस ने शुरू की जांच

सात नंबर क्षेत्र में बढ़ा भू-धंसाव, एक दर्जन भवनों पर खतरा

नैनीताल। नगर के सात नंबर (Seven Number) स्थित अल्मा कॉटेज (Alma Cottage) क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव (Land Subsidence) से लगभग एक दर्जन भवनों पर खतरा मंडराने लगा है। बुधवार को भी पहाड़ी खिसकने और भूमि धंसने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई।

स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे (Jitendra Pandey) ने बताया कि सड़क के ऊपरी हिस्से के पांच तथा निचले हिस्से के सात भवन खतरे की जद में हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा कार्य शुरू कराने की मांग की है। उपजिलाधिकारी (SDM) नवाजिश खालिक (Nawazish Khaliq) ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग (Irrigation Department) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित, झील का जलस्तर बढ़ा

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार को लगातार हुई मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित रहा। रात लगभग दो बजे शुरू हुई वर्षा दोपहर तक जारी रही, जिससे नाले उफान पर आ गए और अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

भारी वर्षा के कारण कई घरों में पानी घुस गया तथा नालों के माध्यम से कूड़ा-कचरा नैनी झील (Naini Lake) में पहुंच गया। नौकायन (Boating), बाहरी छायांकन (Outdoor Photography) तथा अन्य पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। दोपहर बाद वर्षा कुछ समय के लिए थमी, हालांकि शाम को फिर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग (India Meteorological Department-IMD) के अनुसार मानसून सक्रिय है और आगे भी वर्षा की संभावना बनी हुई है। नैनी झील का जलस्तर 80.6 फुट दर्ज किया गया, तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रहा तथा 75 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल की सैर बनी बड़ी त्रासदी, होटल की बालकनी से गिरकर तीन वर्षीय मासूम की मौत

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Activities News 8 July 2026) :

Nainital Activities News 8 July 2026, Nainital News, Jyolikot News, Uttarakhand Rain News, Nainital Heavy Rain, Bhimtal News, Birbhatti Highway Block, Nainital Traffic Police, Wrong Side Driving Action, Seven Number Land Subsidence Nainital, Nainital Weather Update, Naini Lake Water Level, Uttarakhand Monsoon News, Nainital Road Safety, Nainital Local News, Uttarakhand Breaking News, #Nainital #Uttarakhand #Jyolikot #HeavyRain #Monsoon #Bhimtal #TrafficPolice #RoadSafety #LandSubsidence #NainiLake #WeatherUpdate #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #NavinSamachar

Leave a Reply