WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

उत्तराखंड में चुनावी तैयारी के बीच भाजपा ने 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी बदले, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 19 अगस्त 2026 (BJP Replaced In-Charges of Districts)। देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और सक्रिय करने के लिए राज्य के सभी 19 सांगठनिक जिलों में जिला प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन की ओर से 19 अगस्त को जारी सूची में वरिष्ठ नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री की विधानसभा सीट वाले चंपावत में गुंजन सुखीजा को प्रभारी और हिमांशु बिष्ट को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि देहरादून ग्रामीण की जिम्मेदारी नेहा जोशी को मिली है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड, दैनिक और अनुबंध श्रमिकों के नियमितीकरण, हिंदुस्तान स्काउट्स-गाइड्स एसोसिएशन की मान्यता और आपराधिक मामले में नाबालिग याचिकाकर्ताओं के मामलों की सुनवाई

19 सांगठनिक जिलों में किसे मिली जिम्मेदारी

BJP Replaced In-Charges of Districtsभाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार—

  1. उत्तरकाशी — प्रभारी नवीन ठाकुर, सह-प्रभारी विनोद रतूड़ी

  2. चमोली — प्रभारी सम्पत सिंह रावत, सह-प्रभारी महावीर पंवार
  3. रुद्रप्रयाग — प्रभारी सतीश लखेड़ा, सह-प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट
  4. टिहरी — प्रभारी अनिल गोयल, सह-प्रभारी सतेंद्र राणा
  5. देहरादून ग्रामीण — प्रभारी नेहा जोशी, सह-प्रभारी पवन चौधरी
  6. देहरादून महानगर — प्रभारी राकेश गिरी, सह-प्रभारी संजय गुप्ता
  7. ऋषिकेश — प्रभारी डॉ. स्वरोज विद्वान, सह-प्रभारी अमन त्यागी
  8. हरिद्वार — प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट, सह-प्रभारी दीपक धमीजा
  9. रुड़की — प्रभारी आदित्य चौहान, सह-प्रभारी रविंद्र कटारिया
  10. पौड़ी — प्रभारी नलिन भट्ट, सह-प्रभारी रविंद्र राणा
  11. कोटद्वार — प्रभारी नेहा जोशी, सह-प्रभारी संदीप गोयल
  12. पिथौरागढ़ — प्रभारी निर्मल मेहरा, सह-प्रभारी रवि रौतेला
  13. बागेश्वर — प्रभारी धीरेन्द्र बल्दिया, सह-प्रभारी राजेश जोशी
  14. रानीखेत — प्रभारी प्रदीप जनौटी, सह-प्रभारी गौरव पांडे
  15. अल्मोड़ा — प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह-प्रभारी दीपिका बोहरा
  16. चंपावत — प्रभारी गुंजन सुखीजा, सह-प्रभारी हिमांशु बिष्ट
  17. नैनीताल — प्रभारी विवेक सक्सेना, सह-प्रभारी रणदीप पोखरिया
  18. काशीपुर — प्रभारी पुष्कर सिंह काला, सह-प्रभारी भारत भूषण चुघ
  19. ऊधमसिंह नगर — प्रभारी राकेश नैनवाल, सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल

इन नियुक्तियों के साथ पार्टी ने संगठन के सभी 19 सांगठनिक जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारी का ढांचा पूरा कर दिया है। प्रभारी-सह प्रभारियों के सामने संबंधित जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

उत्तराखंड भाजपा ने इससे पहले भी संगठनात्मक स्तर पर जिलों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए हैं। 2025 में जारी पिछली सूची में भी 19 सांगठनिक जिलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए थे, लेकिन वर्तमान सूची में कई जिलों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरिद्वार में मिला सौतेली मां का सिर कटा शव, हिरासत में बेटी और उसका प्रेमी

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अगस्त में संगठनात्मक गतिविधियों का कैलेंडर भी जारी किया था। पार्टी के कार्यक्रमों में 19 अगस्त से बूथ सशक्तिकरण अभियान और 23 अगस्त से शक्ति केंद्रों की बैठकें शुरू करने की योजना शामिल थी।

ऐसे में 19 जिलों में नई जिम्मेदारियों को संगठन को बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक सक्रिय करने की व्यापक तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। आगामी महीनों में इन प्रभारियों की भूमिका जिलों में पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों के समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनी झील संरक्षण पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हुआ सख्त, 22 बिंदुओं की समयबद्ध कार्ययोजना लागू करने को कहा
Tags (BJP Replaced In-Charges of Districts) :

<

p style=”text-align: justify;”>BJP Replaced In-Charges of Districts, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand, Uttarakhand BJP, Uttarakhand Assembly Election 2027, BJP District Incharge, BJP Organization Districts, BJP Organizational Appointments, Mahendra Bhatt, Uttarakhand Politics, BJP Election Preparation, Uttarakhand Political News, BJP Booth Strengthening Campaign, Shakti Kendra Meeting, Uttarakhand BJP District Incharge List, Uttarakhand BJP Co Incharge List, BJP Organizational Reshuffle Uttarakhand, 19 Organizational Districts BJP Uttarakhand, Uttarakhand Assembly Election Preparation, #Uttarakhand #Dehradun #BJP #MahendraBhatt #UttarakhandPolitics #AssemblyElection2027 #BJPOrganization #ElectionPreparation #NavinSamachar,

Leave a Reply