प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में नैनीताल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों को किया सम्मानित
नवीन समाचार, नैनीताल, 15 अगस्त 2026 (80th Independence Day Celebration)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) शनिवार को उत्साह, देशभक्ति और सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट में आयोजित मुख्य समारोह में जनपद के प्रभारी मंत्री खजान दास ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान तिरंगा रैली, पौधरोपण, नैनी झील (Naini Lake) में नौकाओं की तिरंगा रैली, स्वच्छता अभियान और विद्यालयों व विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न आयोजन हुए।
कलक्ट्रेट में आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री खजान दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने हर गांव तक विकास पहुंचाने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए नागरिकों से राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। समारोह में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनके लिए प्रभारी मंत्री ने पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।
समारोह के बाद तल्लीताल गांधी चौक, अंबेडकर पार्क और शहीद मेजर राजेश अधिकारी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तल्लीताल से डीएसए मैदान तक तिरंगा रैली निकाली गई। ठंडी सड़क पर पौधरोपण, नैनी झील में तिरंगे झंडों के साथ नौकाओं की रैली और स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी ध्वजारोहण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधरोपण आयोजित किए गए। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) में भी ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस का विशेष आयोजन हुआ।
रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, आठ पुलिसकर्मी सम्मानित
नैनीताल पुलिस ने भी स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के सभी थानों, कार्यालयों और इकाइयों में ध्वजारोहण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तिरंगा फहराया और अधिकारियों-कर्मचारियों को देश की आंतरिक सुरक्षा तथा जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक-संचार रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक की सेवा आधारित सिल्वर डिस्क चंद्रशेखर, जानकी वर्मा, राजेश कुमार भट्ट और मुन्नी देवी लोहानी को प्रदान की गई, जबकि सेवा आधारित गोल्ड डिस्क हरीश चंद्र को दी गई।
विशिष्ट कार्य के लिए वीरेंद्र राम, शंकर नाथ, दिलीप सिंह और रविकांत सेमवाल को सिल्वर डिस्क से सम्मानित किया गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी सम्मानित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
विद्यालयों और कुमाऊं विश्वविद्यालय में भी देशभक्ति के रंग
शिक्षा नगरी नैनीताल (Education Hub Nainital) के विभिन्न विद्यालयों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों, भाषणों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं और खेल आयोजनों के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया।
लॉन्ग व्यू पब्लिक विद्यालय (Long View Public School) में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कैलाश हाउस और कंचनजंगा हाउस ने प्रमुख प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से हुआ, अंतर सदन स्वतंत्रता दिवस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कैलाश हाउस विजेता रहा, जबकि विशेष आकर्षण रहे ‘रंग-ए-आजादी’ आयोजन में भाषण, अभिनय, परिधान प्रदर्शन, त्वरित प्रश्नोत्तरी, नृत्य और चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कंचनजंगा हाउस ने खिताब अपने नाम किया। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में टीम पटेल विजेता रही।
प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन “हम सब भारतीय हैं” के सामूहिक गायन और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ हुआ। इसी तरह नगर के रामा मांटेसरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी सहित अन्य राष्ट्र नायकों व सैनिकों के रूप में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलू एलहेंस व हिमानी साह सहित समस्त शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति मोदी की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन ‘हम सब भारतीय हैं’ के सामूहिक गायन और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ हुआ।
इसी तरह नगर के रामा मांटेसरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों ने महात्मा गांधी सहित अन्य राष्ट्र नायकों व सैनिकों के रूप में देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलू एलहेंस व हिमानी साह सहित समस्त शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
इधर नगर पालिका द्वारा संचालित नर्सरी विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज के आरोहण के साथ बच्चों ने कुमाऊं विवि के आईपीईपी के योगिता ध्यानी, हिमानी सुयाल, बीना पनेरू, कृतिका जोशी, दिया बोरा, मीनाक्षी पलड़िया के द्वारा तैयार देशभक्ति गीत गाये एवं नृत्य प्रस्तुत किये। मिष्ठान्न वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, सभासद पूरन बिष्ट, अमन महाजन, बीना जोशी, प्रदीप जेठी, नोटरी क्लब के सदस्य, अभिभावक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर (DSB Campus, Kumaun University) में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और एनसीसी के गार्ड ऑफ ऑनर के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव और भारतीयों की पहचान का प्रतीक है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने सभी का आभार व्यक्त किया। केपी छात्रावास की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। एएनओ डॉ. रितेश साह के नेतृत्व में पांच नेवल एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर और एनसीसी गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन सरकारी समारोहों से लेकर पुलिस सम्मान, तिरंगा रैली, पर्यावरण गतिविधियों और विद्यालयों-कॉलेजों की प्रस्तुतियों तक व्यापक जनभागीदारी के साथ हुए। विभिन्न आयोजनों में राष्ट्रप्रेम के साथ नागरिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और युवा पीढ़ी की देश निर्माण में भूमिका का संदेश प्रमुखता से सामने आया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (80th Independence Day Celebration) :
80th Independence Day Celebration, Nainital Independence Day, 80th Independence Day Nainital, Khajan Das Nainital, Nainital Independence Day Celebration, Nainital Police Awards, Revadhar Mathpal Award, Nainital Schools Independence Day, Kumaun University Independence Day, Nainital Tiranga Rally, Uttarakhand Independence Day, 80th Independence Day celebration in Nainital, Khajan Das hoists national flag in Nainital, Nainital police personnel honoured on Independence Day, Revadhar Mathpal receives Chief Minister Commendable Service Medal, Independence Day celebrations in Nainital schools, Kumaun University DSB Campus Independence Day, Nainital Tiranga rally and Naini Lake boat rally, Uttarakhand Independence Day 2026 celebrations, Nainital patriotic cultural programmes, Nainital Independence Day events 2026, #Nainital #IndependenceDay #Uttarakhand #80thIndependenceDay #KhajanDas #NainitalNews #UttarakhandNews #NainitalPolice #IndependenceDay2026 #KumaunUniversity #TirangaRally #NainiLake #EducationNews #PatrioticCelebration #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
