नवीन समाचार, पौड़ी गढ़वाल, 18 अगस्त 2026 (Pauri-House Collapses due to Landslide)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के पौड़ी गढ़वाल (PAURI GARHWAL) जनपद के महरगांव (Mahargaon) में लगातार वर्षा के बीच मंगलवार को भूस्खलन (Landslide) से एक मकान ध्वस्त हो गया। दुर्घटना के समय मकान में चार लोग मौजूद थे जो मलबे में दब गये।
खोज एवं बचाव अभियान (Search and Rescue Operation) के दौरान दो वर्षीय रुद्राक्ष (Rudraksh) का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि धीरेंद्र सिंह (Dhirendra Singh) (46 वर्ष), और 70 वर्षीय मथुरा देवी (Mathura Devi) की तलाश जारी है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लगातार वर्षा के कारण आठ नदियां चेतावनी स्तर (Warning Level) के पार पहुंच गयी हैं और कई क्षेत्रों में मार्ग तथा विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार महरगांव में मकान ध्वस्त होने की सूचना के बाद प्रशासन, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (State Disaster Response Force-SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान नवीन सिंह (Navin Singh) के दो वर्षीय पुत्र रुद्राक्ष का शव मलबे से बरामद हुआ। प्रशासन की टीमें धीरेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह और मथुरा देवी, पत्नी प्रताप सिंह की तलाश में जुटी हैं। उपलब्ध जानकारी में मलबे में दबे चौथे व्यक्ति की पहचान अथवा स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है।
देहरादून सहित छह जनपदों में भारी वर्षा की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) के देहरादून केंद्र (Dehradun Centre) से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के छह जनपदों में भारी वर्षा की पीली चेतावनी (Yellow Alert) जारी की गयी है। इनमें देहरादून (Dehradun), उत्तरकाशी (Uttarkashi), टिहरी गढ़वाल (Tehri Garhwal), रुद्रप्रयाग (Rudraprayag), चमोली (Chamoli) और बागेश्वर (Bageshwar) जिले शामिल हैं।
लगातार वर्षा को देखते हुए देहरादून में सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। देहरादून, नैनीताल (Nainital), रुद्रप्रयाग, हरिद्वार (Haridwar) और ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) सहित कई जनपदों में वर्षा जारी रहने की जानकारी सामने आयी है।
आठ नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार
वर्षा के कारण गंगा (Ganga), सरयू, गोमती (Saryu, Gomti) सहित प्रदेश की आठ नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार पहुंच गया है। ऋषिकेश (Rishikesh) में गंगा का जलस्तर बढ़ने से त्रिवेणी घाट (Triveni Ghat) जलमग्न हो गया है। स्वर्गाश्रम (Swargashram) स्थित परमार्थ निकेतन (Parmarth Niketan) में भी गंगा का पानी शिव प्रतिमा तक पहुंचने की जानकारी है।
ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी (Chandrabhaga River) के उफान पर आने से कई वाहन पानी की चपेट में आ गये। वहीं शारदा बैराज (Sharda Barrage) का जलस्तर भी खतरे के निशान (Danger Level) से ऊपर पहुंचने की जानकारी दी गयी है। लगातार वर्षा के बीच प्रशासन और बचाव दल संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी रख रहे हैं।
नैनीताल में 24 घंटे में 22.9 मिलीमीटर वर्षा, 13 मार्ग बाधित
उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में भी पिछले 24 घंटे के दौरान औसतन 22.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी। कालाढूंगी (Kaladhungi) में सर्वाधिक 75 मिलीमीटर, रामनगर (Ramnagar) में 53, चोरगलिया (Chorgalia) में 32, नैनीताल में 23, हल्द्वानी (Haldwani) में 21 और बेतालघाट (Betalghat) में 13.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (District Emergency Operation Centre) के अनुसार वर्षा के कारण जनपद में दो राज्य मार्ग (State Highways), एक मुख्य जिला मार्ग (Major District Road) और 10 ग्रामीण मार्ग (Rural Roads) सहित कुल 13 मार्ग बाधित हैं। भुजियाघाट (Bhujiaghat) और रामगढ़ (Ramgarh) क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। संबंधित विभाग मार्ग खोलने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हैं।
कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (District Disaster Management Authority) के अनुसार गर्जिया-घुघुतीधार-बेतालघाट-मुक्तेश्वर राज्य मार्ग (Garjiya-Ghughutidhar-Betalghat-Mukteshwar), रामनगर-भंडारपानी-बोहराकोट मार्ग (Ramnagar-Bhandarpani-Boharakot) के किलोमीटर 42, 48 और 49, तथा बेतालघाट-भतरौजखान-तोराड़ा मुख्य जिला मार्ग (Betalghat-Bhatrojkhan-Torada) सहित कई मार्ग बंद हैं।
फतेहपुर-बेल (Fatehpur-Bel), छीड़ाखान-अमजौड़ी (Chhidakhan-Amjauri), खनस्यूं-रीखाकोट (Khansyun-Rekhakot), देवीपुरा-सौड़ (Devipura-Saur), मंगोली-थापला (Mangoli-Thapla), छड़ा-बेघरनाला (Chhada-Begharnala), बजून-जोग्यूड़ा (Bajun-Jogyuda) और नैनीताल-सैनेटोरियम-सिरोड़ी (Nainital-Sanatorium-Sirodi) मार्ग भी बाधित हैं। इन मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।
जिला आपदा प्रबंधन के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नैनीताल जनपद में इस वर्ष अब तक वर्षा एवं दैवी आपदा से तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। छह भवनों को आंशिक क्षति पहुंची है, 20 आंगन की दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक छोटे पशु की भी मृत्यु दर्ज की गयी है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Pauri-House Collapses due to Landslide) :
Pauri-House Collapses due to Landslide, Pauri Garhwal Landslide News, Mahargaon House Collapse Uttarakhand, Pauri Landslide Rescue Operation, Rudraksh Death Pauri Landslide, Uttarakhand Heavy Rainfall News, Nainital Rainfall Road Blockage, Uttarakhand River Water Level Warning, Dehradun Rain Yellow Alert, Pauri Garhwal Disaster News, Uttarakhand Monsoon Disaster, #PauriGarhwal #UttarakhandRain #Landslide #PauriNews #NainitalNews #DehradunNews #Monsoon #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।