भारी वर्षा के ऑरेंज अलर्ट के बीच नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर जनपदों में बुधवार को विद्यालय रहेंगे बंद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 सितंबर 2026 (Schools Holiday in Nainital-Dehradun)। उत्तराखंड (Uttarakhand) में लगातार हो रही वर्षा और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department-IMD) द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल (Nainital), बागेश्वर (Bageshwar) और अल्मोड़ा (Almora) जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। दोनों जनपदों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत 2 सितंबर 2026 (बुधवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट के बाद आदेश

Schools Holiday in Nainital-Dehradun उत्तराखंड में इन जिलों में 9 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल, टिहरी में भूस्खलन से मकान ढहाजिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे जारी पूर्वानुमान में 2 सितंबर के लिए नैनीताल जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड में अगले 6 दिन बारिश का दौर, 31 अगस्त और 1 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट - The Lifeline Today : हिंदी न्यूज़ पोर्टलआदेश में कहा गया है कि वर्तमान में पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार वर्षा हो रही है। इसके चलते नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने, तेज जल प्रवाह तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। इन परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सेना के अधिकारियों की तस्वीरों से एआई से अपनी तस्वीरें तैयार कर बना फर्जी मेजर, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों की सूचना पर हल्द्वानी में युवक के विरुद्ध कार्रवाई

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। हालांकि यह आदेश नैनीताल नगर क्षेत्र के उन आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा, जहां विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

प्रशासन ने लोगों से बरतने को कहा सावधानी

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

साथ ही आपदा प्रबंधन, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग ने कुमाऊँ मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका भी व्यक्त की है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  काठगोदाम के नाबालिग से दुष्कर्म-धर्म परिवर्तन के प्रकरण में अभियोजन आरोप साबित करने में रहा विफल, तीन वर्ष पुराने मामले में आरोपित दोषमुक्त

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Schools Holiday in Nainital-Dehradun) :

<

p style=”text-align: justify;” data-start=”2684″ data-end=”2770″> Schools Holiday in Nainital-Dehradun, Uttarakhand Weather, Nainital News, Dehradun News, School Holiday, Orange Alert, Red Alert, IMD, Heavy Rain, Monsoon, School Closed, Anganwadi Closed, Weather Update, Disaster Management, Uttarakhand News, Navin Samachar, Nainital School Holiday 20 July 2026, Dehradun School Closed Heavy Rain, Uttarakhand Orange Alert School Holiday, IMD Weather Alert Uttarakhand Today, Nainital Heavy Rain Latest News, Dehradun Red Alert School Closure, Uttarakhand Monsoon Update July 2026, Anganwadi Closed Nainital, School Holiday Due to Rain Uttarakhand, Weather Alert Nainital Dehradun, #Uttarakhand #Nainital #Dehradun #SchoolHoliday #OrangeAlert #RedAlert #HeavyRain #WeatherUpdate #Monsoon #NavinSamachar

Leave a Reply