नियमों की अवहेलना पर होम स्टे पर फिर कार्रवाई, भीमताल में तीन पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना, सात को नोटिस
नवीन समाचार, नैनीताल, 18 अगस्त 2026 (Nainital-Action on Homestay-All Saints)। जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले होम स्टे (Home Stay) संचालकों के खिलाफ पर्यटन विभाग की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में 16 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया गया, जिसमें बिना पंजीकरण अथवा स्वीकृत क्षमता से अधिक कक्ष संचालित करने वाली तीन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि सात को तीन दिन में नियमों का पालन करने के निर्देश के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पाई पैलेस, लेक माउंट और रोज मैरी होम स्टे के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। सरोज कुमार दुरेजा, श्याम नारायण गुप्ता, हिमानी जोशी, ममता जोशी, अथर खान, अशुभन मोहता और विंटेज बरेका होम स्टे को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान राघवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह घुघ्याल, तरुणेंदु शेखर, बुरांश होम स्टे और प्रेम दीप विला होम स्टे नियमों के अनुरूप पाए गए, जबकि भीमताल इन होम स्टे बंद मिला। पर्यटन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण अथवा नियमों के विपरीत संचालित होम स्टे इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नैनीताल में एडी सौन ने जीआईसी और जीजीआईसी का किया औचक निरीक्षण, कम छात्र संख्या पर जताई चिंता
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (Additional Director, Secondary Education), कुमाऊं मंडल नैनीताल गजेंद्र सिंह सौन ने मंगलवार को नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (Government Inter College-GIC) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College-GGIC) का औचक निरीक्षण कर पठन-पाठन और विद्यालयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एडी सौन ने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। जीआईसी में उन्होंने शिक्षकों से शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, पढ़ाई को रुचिकर एवं प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों की अभ्यास पुस्तिकाओं का नियमित मूल्यांकन करने को कहा। उन्होंने विद्यालय की गिरती छात्र संख्या पर भी चिंता जताई।
एडी सौन ने प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज बिष्ट से छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। छात्र संख्या को देखते हुए इस वर्ष से विद्यालय में बालिकाओं के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपर निदेशक ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं से विषय आधारित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने संतोषजनक उत्तर दिया। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य जयश्री से शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत सुधारों के प्रति सजग रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की चार छात्राएं
ऑल सेंट्स कॉलेज (All Saints College) नैनीताल की चार प्रतिभावान छात्राओं का उत्कृष्ट खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। छात्राओं के चयन से विद्यालय सहित पूरे नैनीताल में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय की जैना रहमान और नंदानी बिष्ट का चयन उत्तराखंड क्षेत्र की ओर से विद्यालयी राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता सेंट जोसेफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। वहीं नंदानी बेलवाल और नव्या सिंह का चयन 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 52वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम में किया गया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रिचर्ड, खेल विभागाध्यक्ष गोपाल बिष्ट तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चारों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता पूरे नगर के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से मिली यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी बनेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Action on Homestay-All Saints) :
Nainital-Action on Homestay-All Saints, Nainital Home Stay Action, Bhimtal Home Stay Inspection, Uttarakhand Tourism Department, Home Stay Registration Uttarakhand, Home Stay Fine Nainital, Nainital School Inspection, GIC Nainital, GGIC Nainital, Gajendra Singh Saun, All Saints College Nainital, Uttarakhand Girls Basketball, Junior National Swimming Championship, Nainital Sports News, Bhubaneswar Swimming Championship, Uttarakhand Education News; Long-Tail Keywords: Bhimtal home stay inspection and penalty latest news, Nainital tourism department action against unregistered home stays,
three home stays fined ten thousand rupees in Bhimtal, seven home stays issued show cause notices Nainital, Gajendra Singh Saun inspection of GIC and GGIC Nainital, All Saints College Nainital girls selected for national sports competitions, Uttarakhand girls basketball national championship selection, Nandani Belwal Navya Singh junior national swimming championship, #NainitalNews #Bhimtal #HomeStay #UttarakhandTourism #HomeStayRegistration #NainitalTourism #NainitalEducation #GICNainital #GGICNainital #AllSaintsCollege #UttarakhandSports #GirlsBasketball #SwimmingChampionship #UttarakhandNews #NainitalSports

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।