WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री, 150 करोड़ के पास पहुंची फिल्म, सिंघम, धुरंधर-2, छावा के भी कई रिकॉर्ड तोड़े…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 7 सितंबर 2026 (Hanuman Ansh Tax-Tree-Recourd Breaks)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने बाबा नीब करौरी महाराज (Neem Karoli Baba) के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) को राज्य में टैक्स फ्री (Tax Free) करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने देहरादून (Dehradun) के हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल (Centrio Mall) के सिनेमा हॉल में फिल्म देखने के बाद यह घोषणा की। उन्होंने फिल्म को भक्ति, सेवा, प्रेम, करुणा और मानव कल्याण की भावना को केंद्र में रखने वाली आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी फिल्म बताया।

उत्तराखंड में फिल्म 'हनुमान अंश' को धामी सरकार ने टैक्स-फ्री कर दिया है। बाबा नीब करौरी जी महाराज के आध्यात्मिक जीवन तथा देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत को मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के ...प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने फिल्म अपनी पत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी प्रासंगिक है।

कैंची धाम को बताया विश्वभर में आस्था का प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि भी है। बाबा नीब करौरी महाराज का नैनीताल जनपद में स्थित कैंची धाम (Kainchi Dham) आज विश्वभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसी आध्यात्मिक विभूतियों के जीवन और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले रचनात्मक प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

‘हनुमान अंश’ में भक्ति, सेवा और मानव कल्याण का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत की समृद्ध संत परंपरा, भक्ति, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण की भावना को केंद्र में रखती है। उनके अनुसार फिल्म के माध्यम से बाबा नीब करौरी महाराज की आध्यात्मिक यात्रा और उनके जीवन से जुड़े उन मूल्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया है, जिनमें ईश्वर के प्रति श्रद्धा, मानव सेवा, करुणा, प्रेम, विनम्रता और लोककल्याण प्रमुख हैं।

उन्होंने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक एवं प्रेरणादायी फिल्में समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर लगातार बढ़ रही ‘हनुमान अंश’ की कमाई

हृदय में जिनके सीता राम 🏹, और मन में बसते हैं हनुमान 🔱 जब ज़िद पर आ गई पार्वती, समझाने पहुँचे सप्त ऋषि. 🕉️ 🎬 #HanumanAnsh सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ...‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में धीमी कमाई की लेकिन बाद में दर्शकों की प्रतिक्रिया और चर्चा के कारण इसके प्रदर्शन में तेजी आई। उपलब्ध ताजा रिपोर्टों के अनुसार फिल्म भारत में ₹150 करोड़ के नेट कलेक्शन के पास पहुँच गई है। बॉक्स ऑफिस (Box Office) के आंकड़ों के अनुसार फिल्म के 31वें दिन यानी रविवार, 6 सितंबर को लगभग 22.75 करोड़ रुपये नेट कमाई करने का दावा किया गया है। इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन लगभग 122.41 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन (Gross Collection) लगभग 144.73 करोड़ रुपये बताया गया है।

इससे पहले फिल्म ने 30वें दिन लगभग 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि इससे पहले शुक्रवार को इसकी कमाई करीब 10 करोड़ रुपये बताई गई थी। फिल्म के शो की संख्या में भी बड़ी वृद्धि हुई। शनिवार को देशभर में फिल्म के करीब 6,055 शो प्रदर्शित किए गए, जो शुक्रवार की तुलना में लगभग 1,000 अधिक थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गाजियाबाद से नैनीताल के छोई निवासी युवक लापता, 24 अगस्त से तलाश जारी

छोटे बजट में बड़े रिकॉर्ड, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

मात्र करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म उद्योग का ध्यान खींचा है। उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार रिलीज के 31 दिनों में फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। इस आधार पर फिल्म ने अपने निर्माण बजट की तुलना में कई गुना अधिक कारोबार किया है। फिल्म के 100 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार करने को भी इसकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उपलब्ध रिपोर्टों में इसे बेहद कम बजट में 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचने वाली फिल्मों में शामिल बताया गया है।

फिल्म की कमाई ने अजय देवगन की ‘सिंघम’, सलमान खान की ‘सिकंदर’, रणवीर सिंह अभिनीत ‘83’ और ‘पुष्पा: द राइज’ के हिंदी संस्करण जैसी फिल्मों के बताए गए लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले हनुमान अंश 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली सबसे छोटी फिल्म बन चुकी है। इसने सिर्फ 2 करोड़ के बजट से शुरू होकर 30 दिनों के भीतर ₹100 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने अपने पाँचवें शनिवार (30वें दिन) को ₹16.50 करोड़ और पाँचवें रविवार (31वें दिन) को लगभग ₹20-22 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘धुरंधर 2’, ‘छावा’ और ‘उरी’ जैसी फिल्मों के पांचवें रविवार/दिन के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

पहले सप्ताह में केवल 1.08 करोड़ की कमाई

‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन करीब 10 लाख रुपये, दूसरे दिन 20 लाख रुपये, तीसरे दिन 30 लाख रुपये, चौथे दिन 10 लाख रुपये, पांचवें दिन 13 लाख रुपये, छठे दिन 13 लाख रुपये और सातवें दिन 12 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह पहले सप्ताह का कुल कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में आठवें दिन फिल्म ने 4 लाख रुपये, नौवें दिन 8 लाख रुपये, दसवें दिन 8 लाख रुपये और 11वें से 14वें दिन तक प्रतिदिन करीब 5 लाख रुपये कमाए। इस तरह दूसरे सप्ताह का कुल कलेक्शन लगभग 40 लाख रुपये रहा।

तीसरे सप्ताह से बदली फिल्म की रफ्तार

फिल्म की कमाई में तीसरे सप्ताह से तेजी दिखाई दी। 15वें दिन फिल्म ने करीब 15 लाख रुपये और 16वें दिन 85 लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद 17वें दिन कलेक्शन बढ़कर करीब 2.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। 18वें दिन 1.25 करोड़ रुपये, 19वें दिन 2.35 करोड़ रुपये, 20वें दिन 1.50 करोड़ रुपये और 21वें दिन 2.10 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई। इस तरह तीसरे सप्ताह में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 10.40 करोड़ रुपये रहा।

इसके बाद चौथे सप्ताह में फिल्म ने और तेजी पकड़ी। 22वें दिन 6.25 करोड़ रुपये, 23वें दिन 9.25 करोड़ रुपये, 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये, 25वें दिन 5.50 करोड़ रुपये, 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये, 27वें दिन 7.75 करोड़ रुपये, 28वें दिन 11 करोड़ रुपये, 29वें दिन 10 करोड़ रुपये और 30वें दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई बताई गई। 31वें दिन रविवार को 22.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई के दावे के साथ फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन करीब 122.41 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 144.73 करोड़ रुपये पहुंचने का दावा किया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नंदा महोत्सव के लिए मंगोली में कदली वृक्ष का चयन, विधि-विधान से हुआ पूजन, मेले का ठेका हुआ, झूलों की दरें भी तय हुईं

शोभिनव सत्य ने निभाई है नीब करौरी बाबा की भूमिका

फिल्म में शोभिनव सत्य (Shobhinaw Satya) ने नीब करौरी बाबा की प्रमुख भूमिका निभाई है। उनके साथ विहान शेर्गे (Vihaan Shedge), चंदन आनंद (Chandan Anand), पूर्णिमा तिवारी (Purnima Tiwari) और अनिल रस्तोगी (Anil Rastogi) सहित अन्य कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने किया है। 

फिल्म में लक्ष्मीनारायण नाम के एक युवक की आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद जीवन, मृत्यु और मानव पीड़ा के प्रश्नों के उत्तर तलाशते हुए आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ता है और आगे चलकर नीम करौरी बाबा के रूप में प्रसिद्ध संत के जीवन से जुड़ता है।

उत्तराखंड में दर्शकों के लिए बदलेगा कर व्यवस्था का लाभ

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद ‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा कि फिल्म के माध्यम से अधिक से अधिक लोग बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनकी साधना और मानव सेवा के संदेश से परिचित हों। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Hanuman Ansh Tax-Tree-Recourd Breaks) :

Hanuman Ansh Tax-Tree-Recourd Breaks, Uttarakhand News, Dehradun News, Hindi News, Chief Minister Youth Future Building Scheme, Youth Scheme Uttarakhand, Free Online Coaching Uttarakhand, Competitive Exam Preparation, UPSC Coaching Uttarakhand, PCS Coaching Uttarakhand, SSC Banking Railway Coaching, CDS Preparation Uttarakhand, CAT MAT GATE NET Coaching, Mountain Youth Uttarakhand, Pushkar Singh Dhami, Education News Uttarakhand, Student Scholarship Uttarakhand, #Uttarakhand #Dehradun #HanumanAnsh #NeemKaroliBaba #KainchiDham #PushkarSinghDhami #TaxFree #Bollywood #NavinSamachar,

Leave a Reply