नैनीताल में ‘सतझड़’ के बाद निकली धूप, झील लबालब; जिले के 18 मार्ग अब भी बंद
नवीन समाचार, नैनीताल, 8 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 8 September 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में लगातार सात दिनों की बारिश और सतझड़ (लगातार वर्षा से बनी वर्षा की स्थिति) के बाद मंगलवार सुबह कुछ देर धूप निकली। इससे लोगों ने राहत महसूस की और घरों में कपड़े सुखाने तथा सीलन कम करने के लिए धूप का उपयोग किया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादल फिर घिर आये और बारिश भी हुई। लगातार बारिश से नैनी झील (Naini Lake) लबालब भर गयी है और इसके डांठों (गेटों) को एक इंच खोलकर जलस्तर 88.2 फीट पर रखा जा रहा है। वहीं जिले में मलबा आने से तीन राज्य मार्गों सहित कुल 18 मार्ग अभी भी बंद हैं।
झील नियंत्रण कक्ष (Lake Control Room) के अनुसार बीते 24 घंटों में नैनीताल में 11 मिलीमीटर, पिछले सात दिनों में 460 मिलीमीटर और जनवरी से अब तक 2137 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। यह मात्रा सामान्य तौर पर पूरे वर्ष में होने वाली 2500 से 3000 मिलीमीटर वर्षा से अभी कम है, लेकिन लगातार बारिश के कारण इस आंकड़े के जल्द पूरा होने की संभावना बनी हुई है। अपराह्न में बारिश रुकने के बाद मौसम फिर सुहावना हो गया और लोगों के साथ जीव-जंतु भी धूप का आनंद लेते दिखाई दिये। काठगोदाम-हैड़ाखान, गर्जिया-बेतालघाट और रामनगर-बेतालघाट सहित 18 मार्ग अभी मलबे के कारण बंद हैं।
अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर दो दिन भारी और यात्री वाहनों का आवागमन बंद
मानसून के दौरान भूस्खलन, पत्थर और बोल्डर गिरने की आशंका को देखते हुए अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किलोमीटर संख्या 56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर 8 और 9 सितंबर को भारी, व्यावसायिक तथा यात्री वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में लागू की गयी है।
जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) ने बताया कि हल्के वाहनों, आपातकालीन वाहनों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को मार्ग की वास्तविक स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर आवागमन की अनुमति दी जाएगी। अल्मोड़ा से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी और यात्री वाहनों को विश्वनाथ-शेरघाट-शहरफाटक राज्य मार्ग-13 अथवा खैरना-रानीखेत राज्य मार्ग-14 से भेजा जाएगा।
मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय जनपदों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक तथा भवाली-कैंची-खैरना-भुजान-रानीखेत वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किये गये हैं। भारी और यात्री वाहनों को निर्धारित मार्ग परिवर्तन बिंदुओं से ही भेजा जाएगा। एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस, आपदा राहत एवं बचाव दल तथा खाद्य सामग्री और दवाओं जैसे आवश्यक सेवाओं के वाहनों के लिए आपातकालीन गलियारा उपलब्ध रहेगा। प्रशासन ने वाहन स्वामियों और चालकों से यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने तथा निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।
कृष्णापुर को सड़क से जोड़ने की मांग, 25 सितंबर से धरने की चेतावनी
नैनीताल नगर के कृष्णापुर वार्ड (Krishnapur Ward) को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर पूर्व सभासद कैलाश रौतेला (Kailash Rautela) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि कृष्णापुर की लगभग तीन से चार हजार की आबादी लंबे समय से सड़क सुविधा से वंचित है, जबकि नैनीताल मुख्यालय से क्षेत्र की दूरी लगभग एक किलोमीटर है।
ज्ञापन के अनुसार बलियानाला (Balianala) कार्य शुरू होने के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कार्य पूरा होने के बाद कृष्णापुर को पूर्व की तरह सड़क से जोड़ दिया जाएगा। कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क सुविधा बहाल नहीं होने से क्षेत्रवासियों में असंतोष है। कैलाश रौतेला ने कृष्णापुर को सड़क से जोड़कर आवागमन की सुविधा बहाल करने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर कृष्णापुर की जनता के हित में 25 सितंबर से तल्लीताल गांधी चौक (Tallital Gandhi Chowk) पर धरना शुरू किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनशन की चेतावनी भी दी गयी है। ज्ञापन की प्रति सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता, नैनीताल को भी दी गयी है।
विभिन्न मांगों को लेकर लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की गेट मीटिंग
नैनीताल। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन (Uttaranchal Federation of Ministerial Services Association) के बैनर तले उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन (Uttaranchal Public Works Department Ministerial Association) के कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department-PWD) के अधीक्षण अभियंता द्वितीय वृत्त के कार्यालय के बाहर आयोजित गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने बांहों पर काली पट्टियां बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हिमेश चंद्र सनवाल (Himesh Chandra Sanwal) और महामंत्री हयात चंद्र आर्य (Hayat Chandra Arya) ने किया। इस दौरान प्रकाश चंद्र आर्य, पूरन सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर भट्ट, जीवन पांडे, रेहान अंसारी, मुकुल भटनागर, महेंद्र रावत, अतुल पांडे, देवेंद्र कार्की, महेंद्र मठपाल, आशीष रावत, हेम चंद्र तिवारी, स्वीकृति जोशी, हरीश सनवाल और गोकुल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
‘मध्यस्थता से समाधान’ अभियान के साथ 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Uttarakhand State Legal Services Authority) के तत्वावधान में 12 सितंबर को प्रदेश के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत (National Lok Adalat) और लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उच्च न्यायालय में लंबित मामलों के लिए उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति (High Court Legal Services Committee) और जनपद न्यायालयों में लंबित मामलों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) इसकी देखरेख करेगा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी (Pradeep Mani Tripathi) ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में ‘मध्यस्थता से समाधान-मध्यस्थता 3.0’ (Mediation 3.0) अभियान भी चल रहा है। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के निर्देशन में यह अभियान 1 अगस्त से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और जनपद न्यायालयों में लंबित मामलों का प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हैं और पक्षकार इस अवधि में अपने लंबित मामलों के समाधान के लिए मध्यस्थता का सहारा ले सकते हैं।
लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मामलों के साथ ऐसे पूर्व-विवाद मामले (Pre-Litigation Cases) भी लिये जाएंगे, जो भविष्य में न्यायालय पहुंच सकते हैं। इनका आपसी सहमति से निस्तारण किया जाएगा। प्राधिकरण ने पक्षकारों से 12 सितंबर को लोक अदालत में उपस्थित होकर समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करने की अपील की है। बताया गया कि समझौते से दोनों पक्षों की सहमति से विवाद समाप्त होता है, जबकि न्यायालय के निर्णय के बाद आगे अपील की संभावना भी रहती है। समझौते से आपसी वैमनस्य समाप्त होने और भाईचारा कायम होने की संभावना रहती है।
‘रिफॉर्म उत्सव’ में प्रशासनिक सुधारों के लिए नागरिक देंगे सुझाव
नैनीताल। भारत सरकार (Government of India) की राष्ट्रव्यापी पहल ‘रिफॉर्म उत्सव’ (Reform Utsav) के तहत नैनीताल जनपद में प्रशासनिक सुधारों के लिए नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य हितधारकों से सुझाव लिये जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकारी प्रक्रियाओं और सेवाओं को सरल, पारदर्शी तथा प्रभावी बनाना है।
अभियान में संबंधित विभाग अपनी सेवाओं से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं और समस्याओं को चिह्नित कर कार्ययोजना तैयार करेंगे। नागरिकों से प्राप्त उपयोगी सुझावों का परीक्षण कर उन्हें समयबद्ध सुधारों में बदला जाएगा। इसका उद्देश्य केवल व्यक्तिगत शिकायतों का निस्तारण करना नहीं बल्कि ऐसे सुझाव प्राप्त करना है, जिनसे बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिल सके और जिन्हें अन्य क्षेत्रों में भी अपनाया जा सके।
अभियान के तहत 11 सितंबर से प्रचार-प्रसार और जागरूकता शुरू होगी। 2 से 31 अक्टूबर तक जन मंथन चरण में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुझाव लिये जाएंगे। 10 अक्टूबर से 30 नवंबर तक विचार-विमर्श चरण में विभाग सुझावों की समीक्षा कर उन्हें तात्कालिक और मध्यम अवधि के सुधारों में वर्गीकृत करेंगे तथा अंतर-विभागीय सुधारों के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करेंगे।
10 अक्टूबर से 20 दिसंबर तक जन समाधान चरण में चयनित सुधार लागू करने, उनकी प्रगति की निगरानी तथा विभागीय जिम्मेदारी और समय-सीमा तय करने पर ध्यान दिया जाएगा। 25 से 27 दिसंबर तक संकल्प सिद्धि समापन समारोह में सफल सुधारों, बेहतर कार्यप्रणालियों और उनके परिणामों को प्रदर्शित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसानों, व्यापारिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं सहित आम नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
बीएसएसवी रेड और ब्लू ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में बनाई जगह
नैनीताल। तीसरे इंटर स्कूल 9-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 (Third Inter School 9-A-Side Football Tournament 2026) के तहत मंगलवार को दो मुकाबले खेले गये। पहले मुकाबले में बीएसएसवी रेड (BSSV Red) ने सनवाल स्कूल (Sanwal School) को तीन गोल से हराया। दूसरे मुकाबले में बीएसएसवी ब्लू (BSSV Blue) ने सेंट मैरी कॉन्वेंट (St. Mary’s Convent) को एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 9 सितंबर को होंगे। पहले सेमीफाइनल में सैनिक स्कूल ए (Sainik School A) और सैनिक स्कूल बी (Sainik School B) आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल और ऑल सेंट्स कॉलेज (All Saints College) के बीच मुकाबला होगा।
रोटरी क्लब नैनीताल का 75वां स्थापना समारोह बुधवार को
रोटरी क्लब नैनीताल (Rotary Club Nainital) की ओर से जिला गवर्नर (District Governor) की आधिकारिक यात्रा और क्लब का 75वां स्थापना समारोह बुधवार, 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे आरिफ कैसल (Arif Castle) में सभा से होगी। सुबह 11 बजे भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (Indian Shaheed Sainik School) में जिला गवर्नर का स्वागत, एनसीसी (National Cadet Corps-NCC) परेड और सलामी, फुटबॉल टीम का परिचय तथा खिलाड़ियों को फुटबॉल किट का वितरण किया जाएगा।
इसके बाद जिला गवर्नर संबोधित करेंगे। दोपहर 12:30 बजे नगर पालिका स्कूल (Municipal School) में आधिकारिक हस्तांतरण समारोह और दोपहर एक बजे रोटरी सेल्फी प्वाइंट तथा कैनेडी पार्क (Kennedy Park) में हस्तांतरण समारोह होगा। दोपहर 1:30 बजे बोट हाउस क्लब (Boat House Club) में भोजन के बाद शाम 5:45 बजे वहीं रोटरी क्लब नैनीताल का 75वां स्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार मौसम और परिस्थितियों को देखते हुए कार्यक्रमों के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 8 September 2026) :
<
p style=”text-align: justify;”>Nainital Latest News 8 September 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital Weather, Naini Lake Water Level, Nainital Rainfall, Uttarakhand Roads Closed, Jeolikote Weather, Almora Kwarab Highway Diversion, National Lok Adalat Uttarakhand, Mediation 3.0 Uttarakhand, Reform Utsav Nainital, Krishnapur Road Demand, Rotary Club Nainital, Nainital Football Tournament, Navin Samachar, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital Weather, Naini Lake Water Level, Nainital Rainfall, Uttarakhand Roads Closed, Jeolikote Weather, Almora Kwarab Highway Diversion, National Lok Adalat Uttarakhand, Mediation 3.0 Uttarakhand, Reform Utsav Nainital, Krishnapur Road Demand, Rotary Club Nainital, Nainital Football Tournament, Navin Samachar, #Nainital #Uttarakhand #NainitalWeather #NainiLake #Rainfall #RoadUpdate #Almora #LokAdalat #ReformUtsav #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।