नैनीताल में दो घटनाएं: अवैध पेड़ कटान रोकने पहुंचे वन विभाग के चौकीदार के सिर पर गिरी टहनी, सफाई कर रहे मजदूर को सांप ने काटा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

अवैध पेड़ कटान रोकने पहुंचे वन विभाग के चौकीदार के सिर पर गिरी टहनी, कान में गंभीर चोट

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 अक्टूबर 2026 (Nainital-2 Accidents-26 October 2026)। नैनीताल जनपद के भीमताल विकासखंड (Bhimtal Development Block) के सेनेटोरियम क्षेत्र में अवैध पेड़ कटान रोकने पहुंचे वन विभाग के एक चौकीदार के सिर पर पेड़ की भारी टहनी गिर गयी। इससे उनका कान गंभीर रूप से फट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने से वह बेसुध हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल राजकीय बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (B.D. Pandey District Hospital) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शल्य चिकित्सा कर उनके कान में टांके लगाये।

Nainital-2 Accidents-26 October 2026 नैनीताल में बिना अनुमति 1602 सेब के पेड़ काटने पर जांच के आदेश, सचिव कृषि ने  सौंपी जांच - Uttarakhand News: Order Of Inquiry On Cutting Of 1602 Apple  Trees Without Permissionप्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा (Almora) निवासी 55 वर्षीय आन सिंह रावत सेनेटोरियम जांच चौकी पर तैनात हैं। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने उन्हें अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बांज के पेड़ को काटे जाने की सूचना दी। इसके बाद वह एक साथी श्रमिक के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पेड़ आधा कटा हुआ था। इसी दौरान जब उन्होंने पेड़ की बेलों को पकड़ा तो ऊपर से एक भारी टहनी उनके सिर पर आ गिरी।

घायल चौकीदार को स्थानीय लोगों की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उनके कान में टांके लगाये। नैनीताल वन प्रभाग (Nainital Forest Division) के वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि अवैध कटान के संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कि घायल कर्मचारी का उपचार जारी है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाएगा।

छावनी क्षेत्र में सफाई कर रहे मजदूर को सांप ने काटा, चिकित्सालय में भर्ती

नैनीताल के तल्लीताल (Tallital) स्थित छावनी परिषद (Cantonment Board) क्षेत्र में मंगलवार को झाड़ियों की कटाई और सफाई कर रहे एक मजदूर को सांप ने काट लिया। घटना के बाद मजदूर की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें राजकीय बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बतायी गयी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने किए कई न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पदों पर भी बदलाव

प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्लीताल निवासी कन्नू जोशी छावनी क्षेत्र में सफाई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे एक हरे रंग के सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में घबराहट फैल गयी और मजदूर को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया।

राजकीय बीडी पांडे जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (Principal Medical Superintendent—PMS) डॉ. द्रौपदी गर्बियाल ने बताया कि उपचार के दौरान मरीज का रक्तचाप और स्वास्थ्य संबंधी स्थिति सामान्य पायी गयी। सर्पदंश (Snakebite) का मामला होने के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें 24 घंटे चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  Big Breaking : हाईकोर्ट को हल्द्वानी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव फिर खारिज, वन भूमि पर निर्माण को केंद्र की मंजूरी नहीं
Tags (Nainital-2 Accidents-26 October 2026) :

Nainital-2 Accidents-26 October 2026, Nainital News, Forest Department Watchman Injured, Illegal Tree Cutting, Bhimtal News, Sanatorium Area Nainital, An Singh Rawat, Nainital Forest Division, Snakebite Nainital, Tallital Cantonment, Kallu Joshi, B D Pandey Hospital, Uttarakhand Forest News, Nainital Local News, Uttarakhand News, #NainitalNews #BhimtalNews #UttarakhandNews #Snakebite #ForestDepartment

Leave a Reply