पूर्व प्रेमिका ने दी थी बैंककर्मी की हत्या की सुपारी, 5 लाख में तय हुआ था सौदा; फायरिंग के बाद पुलिस ने तीन आरोपित पकड़े, एक फरार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 12 सितंबर 2026 (Ex-Girlfriend Ordered Contract Killing)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के देहरादून (DEHRADUN) जनपद के बड़ोवाला (Barowala) क्षेत्र में बैंककर्मी (Bank Employee) सत्यम कुमार (Satyam Kumar) पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस (Police) ने हत्या की साजिश का खुलासा करते हुए उसकी पूर्व प्रेमिका मालिया रहमान (Malia Rehman) समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मालिया ने सत्यम की किसी दूसरी युवती से सगाई होने से नाराज होकर उसकी हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी थी और शूटर अंकित चौहान (Ankit Chauhan) को 1.20 लाख रुपये एडवांस भी दिए थे। पुलिस मुठभेड़ में अंकित के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर (Ankur) फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Ex-Girlfriend Ordered Contract Killingप्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितंबर 2026 को सत्यम कुमार अपनी बहन के साथ स्कूटी से घर जा रहा था। जीओ पेट्रोल पंप (Jio Petrol Pump) से करीब 200 मीटर आगे बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के CCTV फुटेज खंगाले तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस (Electronic Surveillance) के माध्यम से आरोपितों की तलाश शुरू की।

पांच साल के प्रेम संबंध के बाद साजिश तक पहुंची कहानी

पुलिस के अनुसार सत्यम और मालिया वर्ष 2020 से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मालिया वर्ष 2020 से 2023 तक उज्जीवन बैंक (Ujjivan Bank) हरिद्वार में नौकरी करती थी और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ। वर्ष 2023 में मालिया ने परिवार के दबाव में सहारनपुर निवासी एक युवक से निकाह कर लिया, लेकिन सत्यम से उसका संपर्क बना रहा। पुलिस के अनुसार बाद में उसका विवाह टूट गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम, एक तस्वीर चर्चा में, पंत पार्क नवनिर्माण के बाद भव्य स्वरूप में आया, हिमालय संग्रहालय में दुर्लभ पत्रों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी और तदर्थ शिक्षकों का ज्ञापन

वर्ष 2025 में सत्यम की पोस्टिंग उज्जीवन बैंक की देहरादून शाखा में हो गई। फरवरी 2026 में सत्यम ने किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली और इसके बाद धीरे-धीरे मालिया से दूरी बनाते हुए उसे सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया। पुलिस के अनुसार इससे नाराज मालिया ने सत्यम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी

पुलिस के मुताबिक मालिया ने अपने परिचित मोहित (Mohit) के माध्यम से लक्सर निवासी अंकित चौहान से संपर्क किया। सत्यम की हत्या के लिए अंकित के साथ 5 लाख रुपये में सौदा तय किया गया और उसे 1.20 लाख रुपये एडवांस दिए गए। मालिया ने अंकित को सत्यम की फोटो के साथ देहरादून स्थित उसके उज्जीवन बैंक कार्यालय की जानकारी भी उपलब्ध कराई।

सुपारी मिलने के बाद अंकित अपने साथी अंकुर के साथ 8 सितंबर को देहरादून पहुंचा। दोनों बैंक के बाहर सत्यम के निकलने का इंतजार करते रहे। शाम करीब 7:45 बजे सत्यम बैंक से घर के लिए निकला तो दोनों ने बाइक से उसका पीछा किया और बड़ोवाला क्षेत्र में सुनसान स्थान पर उसकी स्कूटी को ओवरटेक कर अंकित ने फायरिंग कर दी।

बची रकम लेने लौटे तो पुलिस से मुठभेड़

पुलिस के अनुसार घटना के बाद दोनों शूटर देहरादून से बाहर चले गए थे। 11 सितंबर को वे सुपारी की बची हुई रकम लेने के लिए दोबारा देहरादून आए। पुलिस को दोनों के आने की सूचना मिली और गोरखपुर चौक (Gorakhpur Chowk) पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के मुताबिक दोनों भागने लगे और पीछा करने पर चाय बागान की पगडंडी के पास बाइक छोड़कर जंगल की ओर चले गए। वहां उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में अंकित चौहान के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंकुर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया।

अंकित की पूछताछ में खुली साजिश

पुलिस के अनुसार घायल अंकित से पूछताछ में मालिया और मोहित की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने देर रात आईएसबीटी (ISBT) के पास से मालिया रहमान और मोहित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सत्यम को गोली लगने की जानकारी मिलने के बाद मालिया ने मोहित के माध्यम से अंकित से संपर्क किया और बची हुई रकम देने की तैयारी की थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गड्ढों के कारण जीवित हुआ एम्स से मृत घोषित व्यक्ति, वापस एम्स में भर्ती, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच खुलीं आंखें

पुलिस के अनुसार मालिया ने पूछताछ में आरोप स्वीकार किया है। मीडिया के समक्ष उसने आरोप लगाया कि सत्यम ने शादी से पहले उसका मानसिक और आर्थिक रूप से इस्तेमाल किया था और बाद में किसी दूसरी युवती से सगाई कर ली, जिससे वह आहत और मानसिक रूप से परेशान थी। मालिया ने यह भी कहा कि उसने कनखल थाने में सत्यम के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन उसके अनुसार उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस ने हथियार और बाइक बरामद की

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा (Country-Made Pistol), दो खोखा कारतूस (Empty Cartridges) और घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल (Unregistered Motorcycle) बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ लक्सर कोतवाली में चोरी और आर्म्स एक्ट (Arms Act) के मामले दर्ज हैं। बड़ोवाला फायरिंग और पुलिस मुठभेड़ के मामले में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी (SP Crime Jitendra Chaudhary) के अनुसार बड़ोवाला फायरिंग मामले में अब तक मालिया रहमान, मोहित और मुठभेड़ में घायल अंकित चौहान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकुर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरी साजिश में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ED की कार्रवाई के बाद इस्तीफे की बात पर हरीश रावत का 'यू-टर्न', बोले-कांग्रेस की सदस्यता खून और हड्डियों में है... कांग्रेस उनके साथ स्वर्ग तक जाएगी
Tags (Ex-Girlfriend Ordered Contract Killing) : 

Ex-Girlfriend Ordered Contract Killing, Uttarakhand News, Dehradun News, Harish Rawat News, Harish Singh Rawat, Congress News Uttarakhand, Uttarakhand Congress, Harish Rawat Resignation News, Harish Rawat Clarification, Harish Rawat Congress Resignation, Chandan Singh Jina, Chandan Jina ED Raid, ED Raid Dehradun, Enforcement Directorate Uttarakhand, ED Investigation Uttarakhand, UKSSSC News, UKSSSC VPDO Exam 2016, VPDO Exam Scam, OMR Sheet Manipulation, OMR Scam Uttarakhand, Uttarakhand Recruitment Scam, Money Laundering Case, PMLA Investigation,

Chandan Jina Cash Seizure, Gold Seizure ED, Luxury Watches Seized, Uttarakhand Vigilance Case, Uttarakhand Political News, Harish Rawat OSD, Harish Rawat PA, Congress Working Committee, Uttarakhand Congress Committee, Uttarakhand Election News, Recruitment Scam Uttarakhand, Financial Investigation, Economic Offence Uttarakhand, #UttarakhandNews #DehradunNews #HarishRawat #HarishSinghRawat #Congress #UttarakhandCongress #ChandanSinghJina #EDRaid #EnforcementDirectorate #UKSSSC #VPDOExam #OMRScam #MoneyLaundering #PMLA #UttarakhandPolitics #RecruitmentScam #DehradunNews

Leave a Reply