नैनीताल में दो संदिग्ध मौत : होटल के कमरे में बेसुध मिले पश्चिम बंगाल के 72 वर्षीय पर्यटक, मजदूर गिरा और हो गयी मौत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 दिसंबर 2024 (2 Suspicious Deaths in Nainital-72-year Tourist) पश्चिम बंगाल से नैनीताल घूमने आए एक बुजुर्ग पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीडी पांडे जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं एक अन्य घटना के एक मजदूर की भी मौत हुई है। मजदूर की मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।

(2 Suspicious Deaths in Nainital-72-year Tourist)पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के हावड़ा निवासी 72 वर्षीय तपन डे नैनीताल घूमने आए थे और यहां तल्लीताल स्थित हिल व्यू होटल में ठहरे थे। गुरुवार को उन्होंने अपना स्वास्थ्य खराब बताया इस पर उनके साथ आए लोग घूमने के लिये चले गये, जबकि तपन कमरे में ही रुक गये थे। इसके कुछ देर बाद होटल कर्मियों को वह कमरे में बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़े मिले। उन्हें तत्काल बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला चिकित्सालय की प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मजदूर अचानक गिरा और हो गयी मौत (2 Suspicious Deaths in Nainital-72-year Tourist)

नैनीताल। गुरुवार को एक अन्य घटना में नगर के ठंडी सड़क पर मजदूरी कर रहा एक मजदूर अचानक गिर पड़ा। उसके साथी उसे बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जांच करने वाले चिकित्सक डॉ. सुधांशु सिंह के अनुसार मृत्यु का कारण हृदयाघात हो सकता है। मृतक की पहचान झारखंड के निवासी 37 वर्षीय जहूर मियां के रूप में हुई है।

जिला चिकित्सालय की ओर से मल्लीताल कोतवाली पुलिस को मृत्यु की सूचना दी गयी। इस पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। कोतवाल अरविंद मलिक ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है। (2 Suspicious Deaths in Nainital-72-year Tourist)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(2 Suspicious Deaths in Nainital-72-year Tourist, Nainital News, Tourist’s Death, Suspicious Death, Death due to Heart Attack, Suspicious Death of Tourist, Suspicious Death of West Bengal’s Tourist, Two suspicious deaths in Nainital, 72-year-old tourist from West Bengal found unconscious in a hotel room, laborer fell and died,)