कैंचीधाम-खैरना के होटल व्यवसायी एकजुट, नई एसोसिएशन का गठन
नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जून 2026 (Nainital Latest News 13 June 2026)। नैनीताल जनपद के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम (Kainchi Dham) और खैरना (Khairna) क्षेत्र में पर्यटन एवं धार्मिक पर्यटन को संगठित रूप से बढ़ावा देने तथा होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ‘श्री कैंची धाम एवं खैरना होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन’ (Shri Kainchi Dham and Khairna Hotel and Restaurant Association) का गठन किया गया है। नवगठित संगठन क्षेत्र में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में भुवन तिवारी (Bhuvan Tiwari) को अध्यक्ष, पंकज निगल्टिया (Pankaj Nigaltiya) को उपाध्यक्ष, हितेश साह (Hitesh Sah) को सचिव, अनुराग बिष्ट (Anurag Bisht) को कोषाध्यक्ष तथा हर्षित तिवारी (Harshit Tiwari) को संयुक्त सचिव चुना गया है। वहीं रमेश किरौला (Ramesh Kiroula) और दीपक तिवारी (Deepak Tiwari) को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहेगा जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भुवन तिवारी ने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) के दर्शन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक कैंची धाम पहुंचते हैं। ऐसे में उनके ठहरने, भोजन, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी व्यवसायियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन स्थानीय होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की समस्याओं को भी विभिन्न विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा।
पर्यटन विकास में सहभागिता का आह्वान
एसोसिएशन ने क्षेत्र के सभी होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट संचालकों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया है। संगठन का मानना है कि सामूहिक प्रयासों से न केवल पर्यटन को नई गति मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। विशेष रूप से कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालु संख्या को देखते हुए व्यवस्थित पर्यटन प्रबंधन समय की आवश्यकता बन गया है।
खुर्पाताल में एसआईआर जागरूकता के साथ विकास मुद्दों पर मंथन, विधायक सरिता आर्या ने सुनीं जनसमस्याएं
नैनीताल के निकट न्याय पंचायत खुर्पाताल के बजून स्थित समर्पण ध्यान केंद्र में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विधायक सरिता आर्या ने क्षेत्रवासियों को एसआईआर के प्रति जागरूक करने तथा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी।
पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे प्रमुखता से उठे
बैठक में क्षेत्रवासियों ने पेयजल संकट, कूड़ा निस्तारण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार, मंगोली-गहलना सड़क तथा फगुनियाखेत सड़क निर्माण सहित अनेक महत्वपूर्ण समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। पेयजल समस्या पर विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ओबीसी मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी एवं मंडल महामंत्री गौरव गोस्वामी ने खुर्पाताल ग्रामसभा के खाड़ी क्षेत्र (गोस्वामी बस्ती) में सीसी मार्ग निर्माण की मांग उठायी, जिस पर विधायक सरिता आर्या ने दो लाख रुपये की विधायक निधि से निर्माण कार्य कराने की घोषणा की।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम आर्य ने क्षेत्र में सड़क निर्माण संबंधी समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने एसआईआर एवं जनगणना संबंधी जानकारी देते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक सरिता आर्या ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए पेयजल, सड़क एवं कूड़ा निस्तारण की समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया तथा उत्तराखंड की संस्कृति, स्थानीय खानपान एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर भी बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी एवं भाजपा मंडल मंत्री विजय बिष्ट ने तथा संचालन ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव गोस्वामी ने किया। बैठक में हेम आर्य, गोपाल रावत, विजय गोस्वामी, योगेश बिष्ट, पान सिंह खनी, विक्रम कनवाल, अजय कनवाल, नंदन कोटलिया, जीवन नेगी, नवीन चंद, तारा कनवाल, हेमंत कनवाल, विनोद कुमार, प्रियांशु गोस्वामी, माया देवी, भगवती देवी, चंद्रशेखर कार्की, संजय भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 600 कैडेट होंगे प्रशिक्षित
79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह शिविर 21 जून तक आयोजित किया जाएगा। दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 29 शिक्षण संस्थानों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में 79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल के कमांडिंग अधिकारी कर्नल अविजीत मेहता ने कैडेटों का स्वागत करते हुए एनसीसी प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश
कर्नल मेहता ने कहा कि एनसीसी कैडेटों को टीम भावना, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं देशभक्ति जैसे गुण विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सभी कैडेटों से शिविर के दौरान उपलब्ध प्रशिक्षण अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने तथा प्रत्येक गतिविधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। शिविर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया। यह व्याख्यान मिलिट्री चिकित्सालय रानीखेत के नर्सिंग सहायक परवीन कुमार ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संचालन कर्नल डीके रावल (सेवानिवृत्त) ने किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन से न्यायिक जगत में शोक
नैनीताल के वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी का 52 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न्यायिक जगत एवं अधिवक्ता समुदाय में शोक व्याप्त है। शनिवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये हैं।
26 वर्षों तक न्यायिक क्षेत्र से जुड़े रहे
मंगोली निवासी गिरीश बहुखंडी पिछले 26 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में न्यायिक कार्यों से जुड़े थे और विशेष रूप से राजस्व मामलों के जानकार अधिवक्ताओं में उनकी पहचान थी। अपने मिलनसार व्यक्तित्व एवं सामाजिक सक्रियता के कारण वे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए थे। पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं विधि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश ने किया टी-ऑफ
नैनीताल के लोक भवन गोल्फ क्लब में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट’ का शुभारंभ शनिवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने टी-ऑफ कर किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड उच्च न्यायालय सहित विभिन्न उच्च न्यायालयों के अधिवक्ता, न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बार एवं बेंच के मध्य संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हैं। उन्होंने नैनीताल गोल्फ कोर्स की प्राकृतिक सुंदरता की भी प्रशंसा की।
न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दिखाई खेल प्रतिभा
शुभारंभ अवसर पर न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत तथा महासचिव सौरभ अधिकारी सहित अनेक न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने गोल्फ प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Latest News 13 June 2026) :
Nainital Latest News 13 June 2026, Uttarakhand News, Nainital News, Kainchi Dham News, Tourism News, Hotel Industry News, Business News, Religious Tourism News, Hospitality News, Kainchi Dham Hotel Association Formation, Khairna Tourism Development Initiative, Hospitality Business Growth Uttarakhand, Religious Tourism Management Nainital, Baba Neem Karoli Ashram Tourism, Hotel And Restaurant Association Uttarakhand, Tourism Infrastructure Development Kainchi Dham, Hospitality Sector Coordination Nainital, Pilgrim Facilities Improvement Uttarakhand,
Tourism Business Networking Initiative, Local Employment Through Tourism Uttarakhand, Religious Destination Development India, Khurpatal SIR Awareness Meeting Nainital, Sarita Arya Rural Development Program, NCC Training Camp Nainital 2026, Uttarakhand Cadet Leadership Development, Senior Advocate Girish Bahukhundi Demise, Nainital Judicial Community News, Chief Justice Cup Golf Tournament Nainital, Uttarakhand High Court Sports Event, Rural Infrastructure Issues In Nainital, Community Development And Governance Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #Khurpatal #SaritaArya #NCC #Cadets #LegalNews #HighCourt #GolfTournament #RuralDevelopment #CommunityNews #GoogleDiscover

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।