कैंची धाम में उमड़ने लगी आस्था की भीड़, पुलिस का दो दिन पहले ही 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन करने का दावा
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 जून 2026 (Devotees Crowds Flock to Kainchi Dham)। नैनीताल जनपद के भवाली (Bhowali) स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम (Kainchi Dham) में बाबा नीब करौरी महाराज (Neem Karoli Baba) के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर 15 जून को प्रस्तावित मेले से दो दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ने लगा है। शनिवार को अपराह्न तक ही 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष प्रबंध लागू कर दिए हैं।
संबंधित अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन और आशीर्वाद के लिए लंबी कतारों में दिखाई दिए। मेले के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से ही विशेष यातायात एवं सुरक्षा योजना लागू कर चुका है।
वरिष्ठ अधिकारी स्वयं संभाल रहे व्यवस्थाओं की कमान
कुमाऊं परिक्षेत्र (Kumaon Range) की पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती (Nivedita Kukreti) तथा नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC) स्वयं मेला क्षेत्र में पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मुख्य नियंत्रण कक्ष, फॉरेस्ट बैरियर, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा केंद्रों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग (Forest Department) के बैरियर से आगे श्रद्धालु पैदल मंदिर तक पहुंचेंगे ताकि यातायात सुचारु बना रहे और पैदल यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भवाली रोड स्थित वन विभाग बैरियर को शटल सेवा का प्रमुख केंद्र बनाया गया है।
मेले के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी
नैनीताल पुलिस के अनुसार स्थापना दिवस मेले के लिए सुरक्षा, यातायात और कानून व्यवस्था की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए विस्तृत यातायात योजना लागू की गई है। विभिन्न पार्किंग स्थलों से शटल सेवाएं संचालित की जा रही हैं ताकि जाम की स्थिति न बने।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पूर्व यातायात परामर्श का अवलोकन करने तथा निर्धारित पार्किंग एवं शटल व्यवस्था का उपयोग करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि मेला क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है तथा श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से दर्शन कर रहे हैं।
गेठिया में दुकानों को बंद रखने के निर्देश पर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी
नैनीताल जनपद के गेठिया क्षेत्र में कैंचीधाम मेले की व्यवस्थाओं के तहत पुलिस द्वारा 16 जून तक रेस्टोरेंट एवं चाय की दुकानों को बंद रखने के मौखिक निर्देश दिए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों में असंतोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि उनके प्रतिष्ठानों के आसपास पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध है और उनके संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होती। यदि उनके प्रतिष्ठानों से यातायात बाधित नहीं हो रहा है तो उन्हें अनावश्यक रूप से बंद रखने के निर्देश उचित नहीं हैं।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि एक ओर छोटे व्यवसायों को बंद रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं क्षेत्र में संचालित कुछ आवासीय प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र के बाहरी व्यक्ति द्वारा संचालित एक होम स्टे के बाहर सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने के बावजूद कोई रोक-टोक नहीं की जा रही है। व्यापारियों ने प्रशासन से सभी प्रतिष्ठानों के लिए समान नियम लागू करने तथा यातायात प्रबंधन के नाम पर छोटे कारोबारियों के समक्ष उत्पन्न हो रही कठिनाइयों का समाधान करने की मांग की है।
ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में साहबाद और गौड़ा की टीमों ने दर्ज की रोमांचक जीत
नैनीताल (Nainital) के डीएसए मैदान (DSA Ground) में आयोजित 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता (All India Traders Cup Hockey Tournament) में शनिवार को खेले गए दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। दोनों मैचों का निर्णय पेनल्टी शूट आउट से हुआ, जिसमें साहबाद (Sahabad) और गौड़ा (Gonda) की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।
बराबरी के बाद साहबाद ने पेनल्टी शूट आउट में जीता मुकाबला
पहला मुकाबला साहबाद इलेवन (Sahabad Eleven) और गांधी स्पोर्ट्स क्लब बाराबंकी (Gandhi Sports Club Barabanki) के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। बाराबंकी की ओर से 26वें मिनट में हामिद ने गोल किया, जबकि साहबाद के सचिन ने 39वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। निर्णय के लिए पेनल्टी शूट आउट कराया गया, जिसमें साहबाद ने तीन गोल किए जबकि बाराबंकी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस प्रकार साहबाद ने मुकाबला 4-1 से अपने नाम कर लिया।
गौड़ा और सुल्तानपुर के बीच हुआ दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला
दूसरा मैच मन्ना उस्ताद हॉकी क्लब गौड़ा (Manna Ustad Hockey Club Gonda) और सुल्तानपुर हॉकी क्लब (Sultanpur Hockey Club) के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 गोल की बराबरी पर रहीं। गौड़ा की ओर से दिव्यांशु ने एक तथा अनुराग ने दो गोल किए। सुल्तानपुर की ओर से नीरज, नागेंद्र और अजय ने एक-एक गोल किया। पेनल्टी शूट आउट में गौड़ा ने चार तथा सुल्तानपुर ने तीन गोल किए। इस प्रकार गौड़ा ने 7-6 से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता की तकनीकी समिति में राजेश साह, रोहित साह, दीपक साह, ललित साह, कैलास बोरा, संजय गुप्ता और राजीव मल्होत्रा शामिल रहे। उद्घोषणा की जिम्मेदारी मनोज चौहान ने निभाई, जबकि लाल खान, मनीष द्विवेदी, फैजान और रवि जायसवाल निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डीएसए महासचिव मनोज जोशी, उपाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, आयोजक सचिव चंद्र लाल साह तथा डीएसए परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Devotees Crowds Flock to Kainchi Dham) :
Devotees Crowds Flock to Kainchi Dham, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Religious News, Tourism News, Sports News, Hockey News, Event News, Administration News, Law And Order News, Kainchi Dham Mela Crowd Management Uttarakhand, Neem Karoli Baba Fair Nainital 2026, Kainchi Dham Traffic Advisory Update, Nainital Police Security Arrangements Fair, Religious Tourism Growth In Uttarakhand, All India Traders Cup Hockey Tournament, Sahabad Hockey Team Victory Match, Gonda Hockey Club Penalty Shootout Win, DSA Ground Nainital Sports Event, Uttarakhand Sports And Tourism News, #KainchiDham #NeemKaroliBaba #NainitalNews #UttarakhandNews #ReligiousTourism #TrafficAdvisory #PoliceAdministration #HockeyTournament #SportsNews #GoogleDiscover

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।





























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।