नवीन समाचार, देहरादून, 20 अप्रैल 2024 (Election Commission of India gave voting figures)। उत्तराखंड में मतदान के आंकड़ों पर भ्रमपूर्ण स्थिति जारी है। जहां आज प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में 55.89 प्रतिशत मतदान हुआ है। अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 46.94 प्रतिशत, गढ़वाल पर 50.84 प्रतिशत, हरिद्वार पर 63.50 प्रतिशत, नैनीताल-उधमसिंह नगर पर 61.35 और टिहरी गढ़वाल सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं भारत निर्वाचन आयोग के वोटर टर्नआउट ऐप के अनुसार उत्तराखंड में 56.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 48.85, गढ़वाल में 50.84, हरिद्वार में 63.57, नैनीताल में 62.47 व टिहरी सीट पर 52.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि इन आंकड़ों को भी अभी अनुमानित बताया गया है और इनमें सुधार होने की संभावना बनी हुई है।
सितारगंज विधानसभा में सर्वाधिक व सबसे कम नैनीताल में मतदान हुआ (Election Commission of India gave voting figures)
अलबत्ता नैनीताल लोक सभा की बात करें तो यहां सितारगंज विधानसभा में सर्वाधिक 71.44, गदरपुर में 59.46, नानकमत्ता में 66.03, जसपुर में 65.97, खटीमा में 65.02, किच्छा में 63,88, बाजपुर में 62.61, रुद्रपुर में 62.01, लालकुआं में 61.43, कालाढुंगी में 60.37, हल्द्वानी 59.27, काशीपुर में 58.29, भीमताल में 56.39 एवं नैनीताल में सबसे कम 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। (Election Commission of India gave voting figures)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Election Commission of India gave voting figures)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















You must be logged in to post a comment.