नवीन समाचार, देहरादून, 27 अक्टूबर 2024। केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के रूप में मनोज रावत को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया है।
इसके साथ केदारनाथ से कांग्रेस के द्वारा भाजपा के किसी नाराज प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने की संभावनाओं पर विराम लग गया है। साथ ही आज ही भाजपा के द्वारा भी अपने प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पहले ही सोमवार को अपने प्रत्याशी का नामांकन करने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि मनोज रावत का नाम उत्तराखंड में राजनीति में जाना-पहचाना है। वे 2017 से 2022 तक केदारनाथ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। हालांकि, 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे, इसके बावजूद उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता बनाए रखी। उनके इस निरंतर प्रयास को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले, देहरादून में कांग्रेस की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें केदारनाथ उपचुनाव के रणनीति पर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने इस दौरान पार्टी की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख समस्याओं को उठाकर जनता की आवाज बनेगी।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।