नैनीताल में दिनभर की प्रमुख खबरें: हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने ली स्थायी न्यायाधीश की शपथ, वन्यजीव संरक्षण से लेकर पेयजल और विभिन्न प्रतियोगिताओं से बिजली जांच तक कई महत्वपूर्ण घटनाएं

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने स्थायी न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

नवीन समाचार, नैनीताल, 5 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 5 October 2026)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के एडिशनल जज न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय ने सोमवार को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने मुख्य न्यायाधीश कोर्ट कक्ष में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलायी।

कार्यक्रम में न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह सहित महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता, मुख्य स्थायी अधिवक्ता तथा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल के सदस्य, अधिवक्ता और न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

वन्य प्राणी सप्ताह में विशेषज्ञों ने मानव-वन्यजीव संघर्ष और जैव विविधता पर दी जानकारी

(Nainital Latest News 5 October 2026वन्य प्राणी सप्ताह 2026 के चौथे दिन प्राणी उद्यान, नैनीताल में निदेशक एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार की अध्यक्षता में विशेषज्ञ वार्ता (Expert Talk) आयोजित हुई। पहले सत्र में वरिष्ठ जीव विज्ञानी प्रशान्त कुमार ने सांपों की पहचान और विष के प्रकारों की जानकारी दी। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पांगती ने वन्यजीव बचाव अभियानों पर आधारित वृत्तचित्र दिखाये।

सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी मनोज साह ने प्राणी उद्यान के रखरखाव और प्रबंधन, डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी ने जैव विविधता और सतत विकास तथा सेवानिवृत्त अपर निदेशक पशुपालन डॉ. योगेश भारद्वाज ने बाघों की पहचान और बचाव उपकरणों की जानकारी दी।

दूसरे सत्र में पद्मश्री अनूप साह ने उत्तराखंड की पर्वत श्रृंखलाओं और वन्यजीव-पादप संरक्षण, पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक ने वन्यजीवों से जुड़े अपने अनुभव साझा किये। जगदीश नेगी ने प्लास्टिक कचरे से सौंदर्यीकरण, चंदन नयाल ने जल संरक्षण के लिए पोरख और चाल-खाल निर्माण तथा अमित सांकल्य ने पक्षियों की पहचान और उनके अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञानी अनुज कांडपाल ने किया। इसमें 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के कुल 216 विद्यार्थियों को प्राणी उद्यान का निःशुल्क भ्रमण भी कराया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद ने विशेषज्ञों और प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में स्वाति, शशि देव, आनंद लाल, नितिन पंत, ललित मोहन कार्की, पवन कुमार, नीरज कुमार, विक्रम सिंह मेहरा, आनंद सिंह, डॉ. रजनी रावत, पूरन सिंह, प्रियंका, भीम सिंह सहित वन विभाग एवं प्राणी उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएसबी परिसर में सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, 90 से अधिक प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग में दो दिवसीय सांख्यिकी प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुई। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज निदेशक प्रो. नीता माथुर रहीं। डॉ. अश्विनी कुमार और दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. धीरेंद्र प्रताप यादव मास्टर प्रशिक्षक के रूप में शामिल हैं। कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के 90 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  बाबा नीब करौरी के कैंची धाम पहुंची ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम, उत्तराखंड की संस्कृति से भी अभिभूत नजर आये शोभिनव सत्या

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 574099648विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला संरक्षक प्रो. ज्योति जोशी ने शोध में सांख्यिकीय सॉफ्टवेयर के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रो. नीता माथुर ने शोध में मजबूत सांख्यिकीय विश्लेषण की आवश्यकता बताते हुए जैमवी को सरल, अधिकांशतः निःशुल्क और उपयोगी विकल्प बताया। प्रो. ललित तिवारी ने सांख्यिकी के ऐतिहासिक विकास और विभिन्न क्षेत्रों में इसके महत्व की जानकारी दी। प्रो. दीपक पालीवाल, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. धीरेंद्र प्रताप यादव, प्रो. एमसी जोशी और डॉ. सरोज पालीवाल सहित शिक्षक, शोधार्थी और प्रतिभागी मौजूद रहे।

उन्नत पदार्थ विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागियों को नैनोप्रौद्योगिकी का व्यावहारिक प्रशिक्षण

एएनआरएफ परियोजना (ANRF Project) और कुमाऊं विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चल रही चार दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला के तीसरे दिन प्रतिभागियों को इलेक्ट्रोकेमिकल तकनीक, वायुगतिकी और नैनोप्रौद्योगिकी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 49889043पांडिचेरी विश्वविद्यालय के प्रो. पेरुमल एलुमलै ने साइक्लिक वोल्टामेट्री, एनआईटी नागालैंड के प्रो. शंभू कुमार महतो ने वायुगतिकी और रसायन विज्ञान विभाग की नैनोकण प्रयोगशाला में विशेषज्ञों ने अपशिष्ट पदार्थों से पर्यावरण-अनुकूल तरीके से ग्राफीन तैयार करने की जानकारी दी। प्रतिभागियों को स्प्रे ड्रायर, मैग्नेटिक स्टिरर, सेंट्रीफ्यूज, फ्यूम हुड, लैमिनर एयर फ्लो, वैक्यूम ओवन, इनक्यूबेटर और जीसी-एमएस उपकरणों की कार्यप्रणाली भी समझायी गयी।

रसायन विज्ञान विभाग की शोधार्थी मनीषा जोशी ने नैनोकणों पर शोध प्रस्तुत किया। डॉ. नंद गोपाल साहू, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. महेश चंद्र आर्य, डॉ. पेनी जोशी, डॉ. संतोष उपाध्याय, डॉ. गिरीश चंद्र खरकवाल, डॉ. आंचल अनेजा, डॉ. महेंद्र राणा, डॉ. ललित तिवारी, डॉ. सतीश सती, प्रियंका तिवारी, आयशा, लता, शीतल और भावना सहित शोधार्थी उपस्थित रहे।

भीमताल में पेयजल और विद्यालयों की सफाई को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को चेताया

भीमताल विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलीकोट में विभागीय समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्र के विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शहीद हीरा बल्लभ भट्ट इंटर कॉलेज, सेंट एंथनी स्कूल और प्राथमिक विद्यालय भल्यूटी का निरीक्षण कर पानी की टंकियों और परिसर की नियमित सफाई के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। प्रधान देवेंद्र नेगी ने बताया कि ज्योलीकोट में पढ़ने वाले गांव के बच्चे जलजनित बीमारी की चपेट में आये हैं। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के अनुसार पहला मामला 18 अगस्त को सामने आया था। अब तक 384 लोग चिकित्सालयों में भर्ती हो चुके हैं और 2500 से अधिक रक्त नमूने लिये गये हैं।

बैठक में ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल, हरगोविंद रावत, शेखर भट्ट, नवल कुमार, मनोज बर्गली, बालम जीना, शकुंतला, कैलाश जोशी, इंदर नेगी, पुष्कर जोशी, गौरव, धीरेंद्र जीना, शकुंतला नेगी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्ले, अधिशासी अभियंता जल निगम सुभाष भट्ट, बीडीओ महेश्वर सिंह अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान, सहायक अभियंता अनिल परिहार, डॉ. हेमंत मर्तोलिया, बीना बेनवाल, एलडी आर्य और उमेश पलड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गांजा में 12,500 लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का लोकार्पण

भीमताल विकासखंड की ग्राम सभा बेलुवाखान के तोक गांजा में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित 12,500 लीटर क्षमता के पेयजल टैंक का सोमवार को लोकार्पण किया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट और ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

डॉ. बिष्ट ने बताया कि टैंक की सफाई के बाद उसे पेयजल लाइन से जोड़ दिया गया है। इससे गांजा क्षेत्र के परिवारों को पेयजल सुविधा मिलेगी। उप प्रधान मनीष कुमार, वार्ड सदस्य दिनेश आर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बीना बेलवाल, एनआरएलएम से शकुंतला नेगी, जितेंद्र पाठक, पुष्कर जोशी, हरगोविंद रावत और नवल कुमार उपस्थित रहे।

नैनीताल में बिजली कनेक्शनों की जांच, 10 में छह में मिली अनियमितता

ऊर्जा निगम ने मल्लीताल क्षेत्र में बिजली कनेक्शनों की जांच का विशेष अभियान चलाकर 10 कनेक्शनों की जांच की, जिनमें छह में अनियमितता मिली। अधिशासी अभियंता एसके सहगल के नेतृत्व में हुई जांच के दौरान एसडीओ प्रियंक पांडे भी मौजूद रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  खड़गे की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण मामले में नया अभियोग दर्ज कराने की मांग खारिज, पहले से दर्ज है अभियोग

प्रियंक पांडे ने बताया कि अनियमित पाये गये कनेक्शनों का नियमानुसार आकलन (Assessment) किया जायेगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बिजली चोरी तथा अन्य अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

तीन दिन की छुट्टी के बाद नैनीताल में सैलानियों की भीड़ छंटी, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

तीन दिवसीय अवकाश और नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म के कारण पिछले दिनों नैनीताल में उमड़ी भारी पर्यटक भीड़ सोमवार को काफी कम हो गयी। माल रोड सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अपेक्षाकृत शांति रही और वाहनों का दबाव भी कम हुआ।

पर्यटन कारोबारियों के अनुसार सप्ताह के दिनों में पर्यटकों की आमद कम रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार से फिर भीड़ बढ़ सकती है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पिछले दिनों जैसी भारी भीड़ को देखते हुए भविष्य में यातायात और पर्यटक प्रबंधन के लिए ठोस व्यवस्था आवश्यक है।

सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पूर्व कुलपति प्रो. विपिन श्रीवास्तव ने विज्ञान पर दिया व्याख्यान

सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल में हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. विपिन श्रीवास्तव ने ‘चार्म एंड ब्यूटी इन फिजिक्स एंड मैथ्स’ विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित को प्रकृति से जोड़कर समझने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में आलोक साह, गीता साह, पर्यावरणविद विनोद पांडे, ग्रुप कैप्टन अच्युत्य, नवनीत जोशी, शैलेन्द्र साह, योगेश साह, डॉ. बसंती रौतेला, इंदु भट्ट, कुंदन सिंह सुयाल, ज्ञानेश्वर पांडे, डॉ. गौरव भाकुनी, गणेश लोहनी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, राजेश कुमार, गौतम साह, तारा जोशी, मनीष साह, गीता बिष्ट और हर्षित कुमार उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने आभार जताया और संचालन डॉ. एसएस बिष्ट ने किया।

13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से गोवर्धन हॉल में 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

अंडर-9 बालिका वर्ग में एड्रिया पांडेय प्रथम और हियान मंदिरता द्वितीय रहीं। अंडर-11 बालिका वर्ग में रिभाया जोशी प्रथम, एंजल सोम्या द्वितीय और इश्का सचदेवा तृतीय रहीं। अंडर-13 में आरोही अग्रवाल प्रथम, शिवांगी सिद्ध द्वितीय और देविका टंडन तृतीय रहीं। अंडर-15 में राशि अधिकारी, हर्षिता मेहरा और मान्या सिंघल ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 बालिका वर्ग में वर्षा नैनवाल प्रथम, वैष्णवी पांडेय द्वितीय और नैन कुंजवाल तृतीय रहीं।

ओपन वर्ग के विभिन्न आयु वर्गों में साक्षी विनायक, वैदिक कनवाल, मोहम्मद इशान, सामान्य सिंह, कण्व टंडन, विराज प्रताप सिंह, कुशाग्र सिंह, शिवांश बाबू सोनी, अभिराज सिंह देला, अरनब प्रकाश, निखिल सिंह और ललित सिंह जनौटी सहित खिलाड़ियों ने शीर्ष स्थान हासिल किए। टीम चैंपियनशिप में 18 अंक के साथ लेक्स इंटरनेशनल भीमताल प्रथम, 17.5 अंक के साथ बिरला विद्या मंदिर नैनीताल द्वितीय और 16 अंक के साथ लॉन्ग व्यू नैनीताल तृतीय रहा।

प्रतियोगिता में शेर सिंह बिष्ट, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी, मोहम्मद मतलूब और विश्वकेतु वैद्य ने आर्बिटर की भूमिका निभाई। संस्था अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने अतिथियों, प्रतिभागियों और विद्यालयों का आभार जताया।

59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

नैनीताल। 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बिरला विद्या मंदिर ‘बी’ ने सैनवाल स्कूल को 45-25 से हराया। दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज ‘ब्लू’ ने बीएसएसवी को 20-14 से पराजित किया।

मुकाबलों में फरीद अहमद, हरीश, समीर अली, शेराब और विनोद कनारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। तकनीकी टेबल पर दीपक, अजाज अहमद, फरदीन खान और ज्ञान ने जिम्मेदारी संभाली। डीएसए एवं एनटीजी महासचिव मनोज जोशी और बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी भी मौजूद रहे।

राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह में कवियों ने देशभक्ति की रचनाएं प्रस्तुत कीं

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में विश्व हिंदी रचनाकार मंच के सहयोग से राष्ट्र गौरव तिरंगा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एवं संस्था संस्थापक अध्यक्ष के. राघवेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता जोशी पुष्पांजलि तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. नीता बोरा शर्मा और डॉ. बीना मथेला रहीं। रेखा त्रिवेदी और डॉ. बिशना साह ने व्यवस्थाएं संभालीं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  श्राद्ध पक्ष में नैनीताल-कैंची धाम में उमड़ा सैलानियों-श्रद्धालुओं का रेला, 20 किमी तक जाम; सड़क किनारे सोने को मजबूर हुए पर्यटक

समारोह में ‘भारत की शान तिरंगा’ पुस्तक का विमोचन हुआ। राघवेंद्र ठाकुर, डॉ. पुष्पलता जोशी, बीना मथेला, रेखा त्रिवेदी, बिशना साह और तारा बोरा सहित कवियों ने विभिन्न विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। अनुराधा पंत, अवनीत कुमार, कृष्णा शर्मा, मीनाक्षी ढैला, दिव्या ढैला, सीमा भाकुनी, पारुल तिवारी, विनीता पाठक, बसंती रौतेला, डॉ. विनीता खाती, श्वेता सैनी, सविता, शोभा पांडे, अरुण वशिष्ठ, अमिता साह, प्रकाश लाल शाह सहित अन्य रचनाकार उपस्थित रहे। संचालन विमलेश गोस्वामी और मुक्ति चौधरी ने किया।

वरिष्ठ पत्रकार गीतेश त्रिपाठी के पिता गिरीश चंद्र त्रिपाठी का निधन

वरिष्ठ पत्रकार गीतेश त्रिपाठी के पिता गिरीश चंद्र त्रिपाठी का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार रामनगर में किया जायेगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा (KU Teachers Association-KUTA) ने निधन पर शोक व्यक्त किया।

कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका और डॉ. अशोक तथा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. जीसी जोशी, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे ने शोक जताया।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Latest News 5 October 2026) :

Nainital Latest News 5 October 2026, Nainital News, Nainital Latest News 5 October 2026, Nainital News, Uttarakhand High Court, Justice Subhash Upadhyay, Wildlife Week 2026, Nainital Zoo, DSB Campus, Statistics Workshop, Kumaun University, ANRF Project, Water Crisis Bhimtal, Electricity Inspection Nainital, Nainital Tourism, Vipin Srivastava, Tiranga Samman, Gitesh Tripathi,  #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaunUniversity #NainitalHighCourt #WildlifeWeek

Leave a Reply