Hill Station घुमाने के बहाने लाए नाबालिग लड़की से करा रहे थे देह व्यापार, पुलिस ने किया भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 2 अक्टूबर 2026 (Sex Racket with Minor Girl Busted)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में किराए के मकान में देह व्यापार (Sex Trade) संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पटेलनगर पुलिस (Patelnagar Police) ने हरभजवाला स्थित नीलकंठ एनक्लेव में छापा मारकर मुख्य आरोपित सहित छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। मौके से एक नाबालिग युवती को भी बरामद कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

Sex Racket with Minor Girl Busted देहरादून पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
6 लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य आरोपित मनीष कुमार लखेड़ा किराए का मकान लेकर दिल्ली (Delhi) और आसपास के क्षेत्रों से महिलाओं को देहरादून बुलाता था। ग्राहकों से फोन और वॉट्सऐप (WhatsApp) के माध्यम से संपर्क कर महिलाओं के चित्र भेजे जाते थे और ग्राहक की पसंद के अनुसार उन्हें कमरे अथवा ग्राहक के बताए स्थान पर भेजे जाने का आरोप है। आरोपित एक नाबालिग लड़की को पर्वतीय पर्यटन नगरी मसूरी घुमाने का झांसा देकर लाया था और उससे भी देह व्यापार करवाने का प्रयास कर रहा था। 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने किराए के मकान में मारा छापा

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को पटेलनगर कोतवाली को हरभजवाला के नीलकंठ एनक्लेव स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान में छापा मारा।

पुलिस के अनुसार, मौके से तीन महिलाएं और तीन पुरुष मिले। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से कथित देह व्यापार से संबंधित सामग्री, दवाइयां तथा ₹18,000 की धनराशि बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

नाबालिग को मसूरी घुमाने के बहाने लाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में एक नाबालिग लड़की भी थी। उसने पूछताछ में बताया कि आरोपित अभिषेक उसे दिल्ली से मसूरी घुमाने के बहाने देहरादून लेकर आया था। आरोप है कि उसे मनीष के किराए के कमरे में रखा गया और उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाया गया। पुलिस के अनुसार, विरोध करने पर उसे कमरे में रोककर रखा गया। नाबालिग को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। चूंकि मामला नाबालिग से संबंधित है, इसलिए उसकी पहचान से संबंधित कोई विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026 : एक क्लिक में जानें पूरे राज्य के छात्र संघ चुनाव के परिणाम व अपडेट

छह आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मनीष कुमार लखेड़ा निवासी नीलकंठ एनक्लेव, हरभजवाला, देहरादून, अभिषेक निवासी महावीर नगर, दिल्ली, भानू उर्फ सिद्धान्त निवासी बड़ोवाला, देहरादून, ममता निवासी शंकरपुर पूर्वी, दिल्ली, नेहा निवासी संगम विहार, दिल्ली तथा सुमन निवासी कल्याणपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है।

पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा संख्या 704/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96, 99, 127(2), 3(5), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की धारा 14(5) तथा अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act-ITPA) की धाराओं 3/4/5/11 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपितों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया में साक्ष्यों के आधार पर होगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  फर्जी आधार कार्ड व मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामांतरण, कमिश्नर ने दिए जांच, प्राथमिकी व अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश
Tags (Sex Racket with Minor Girl Busted) :

Sex Racket with Minor Girl Busted, Dehradun Sex Racket, Dehradun Crime News, Uttarakhand Crime News, Patelnagar Police, Dehradun Police, Sex Trade Case, Minor Girl Rescued, POCSO Act, Immoral Traffic Prevention Act, Dehradun Latest News, Harbhajwala News, Neelkanth Enclave, Crime News Uttarakhand, Dehradun Breaking News, Uttarakhand Latest News, #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #CrimeNews #DehradunPolice #Patelnagar #POCSO #UttarakhandNews #CrimeNewsUttarakhand

Leave a Reply