Breaking News : कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत; तीन घायल, मृतक की हुई शिनाख्त

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 अक्टूबर 2026 (Scorpio Accident Kainchi-1 Dead)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में कैंची धाम (Kainchi Dham) से दर्शन कर लौट रहे हरियाणा (Haryana) के पर्यटकों की स्कॉर्पियो (Scorpio) अनियंत्रित होकर भवाली-ज्योलिकोट मार्ग पर भूमियाधार के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल पांच पर्यटक सवार थे और एक पर्यटक के सुरक्षित होने की जानकारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन महिंद्रा स्कॉर्पियो (एचआर 36 एपी-2156) में कुल पांच लोग सवार थे। एसडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। घायलों की पहचान अभय पुत्र अरविंद, निवासी थाना मधुबन, करनाल; राहुल पुत्र धर्मवीर, निवासी करनाल; सोनू, निवासी करनाल और विक्रम पुत्र विजेंद्र, निवासी पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। चारों को उपचार के लिए भवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त  नरूगढ़ी हरियाणा निवासी सोनू के रूप में हुई है।

पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

Scorpio Accident Kainchi-1 Dead Mangalore-3 Teenage Bikers Killed Haridwar-Teenage Girl-3 Men Died in 3 Incidents)बताया गया है कि दुर्घटना शनिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे भूमियाधार क्षेत्र के पास हुई। स्कॉर्पियो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार पर्यटक वाहन के भीतर फंस गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने खाई में उतरकर वाहन तक पहुंचने और उसमें फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 4 अक्टूबर को शाम 4 से रात 10 बजे तक काठगोदाम से पहाड़ की ओर यातायात बंद; 35,000 से अधिक वाहन पहुंचे, जानें वैकल्पिक मार्ग

One dead as tourists Scorpio falls into a gorge in Nainitalरेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए भवाली (Bhowali) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई के बाद ही दुर्घटना में घायल सभी पर्यटकों की स्थिति तथा अन्य विवरण स्पष्ट हो पाएंगे।

एक पर्यटक की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में हरियाणा के एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य पर्यटकों के घायल होने की जानकारी है, जबकि एक पर्यटक सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा (Dr. Jagdish Chandra) तथा तल्लीताल कोतवाली (Tallital Police Station) प्रभारी हरपाल सिंह के अनुसार भूमियाधार के पास यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में गिरे वाहन तथा घायलों को बाहर निकालने का कार्य किया।

दुर्घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी में स्कॉर्पियो के खाई में गिरने की बात सामने आई है, लेकिन वाहन सड़क से कैसे अनियंत्रित हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। चार घायलों में एक व्यक्ति बात कर रहा है, लेकिन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को एंबुलेंस की मदद से डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय भिजवा दिया गया है।

दुर्घटना में मृत पर्यटक तथा घायलों की विस्तृत पहचान और स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इस संबंध में अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। बताया जा रहा कि दुर्घटनस्थल पर कोहरा लगा हुआ था। हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  वन्य प्राणी सप्ताह, नाटक, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताएं, बच्चों ने उठायी सड़क बनाने की मांग, कैंची धाम के पास श्रद्धालुओं पर हमला-सिर फटा, टैक्सी और पर्यटक की कार टकराने के बाद विवाद और कुमाऊं विवि राष्ट्रीय संगोष्ठी

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Scorpio Accident Kainchi-1 Dead):

Scorpio Accident Kainchi-1 Dead, Kainchi Dham Accident, Nainital Accident, Bhowali Jyolikot Road Accident, Haryana Tourists Accident, Scorpio Accident Nainital, Nainital Tourist Accident, Kainchi Dham Tourist News, Uttarakhand Accident News, Nainital Police, SDRF Rescue, Bhowali News, Bhoomiyadhar Accident, Nainital Breaking News, Uttarakhand Tourist News, Kainchi Dham News, #KainchiDham #Nainital #NainitalAccident #UttarakhandNews #HaryanaTourists #ScorpioAccident #Bhowali #Jyolikot #SDRF #TouristNews

Leave a Reply