देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला, डालनवाला में सड़क पर मारपीट; राज्य में विरोधी स्वरों के प्रति बढ़ रही उग्रता चिंताजनक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 7 फरवरी 2026 (Journalist Hem Attacked)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर और चिंताजनक समाचार सामने आया है। कोतवाली डालनवाला (Dalanwala Kotwali) क्षेत्र में शुक्रवार शाम वरिष्ठ पत्रकार के साथ सड़क पर मारपीट की घटना हुई, जिससे पत्रकारों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थलों पर नागरिकों की संरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। 

(Journalist Hem Attacked) May be an image of hospitalदेहरादून के शांति विहार, हरिद्वार बाईपास रोड निवासी वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट (Hem Bhatt) ने कोतवाली डालनवाला में दी गई शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार शाम लगभग छह बजे अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इस बीच एमकेपी चौक (MKP Chowk) से आगे रेसकोर्स रोड (Racecourse Road) पर तीन स्कूटी सवार युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई और धमकी देते हुए तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

(Journalist Hem Attacked) May be an image of ticket stub and textघटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल पत्रकार को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली डालनवाला में अज्ञात तीन युवकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

कोतवाली डालनवाला के प्रभारी संतोष कुमार (Santosh Kumar) ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police–SSP) के निर्देशों पर तत्काल अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह (SSP Ajay Singh) ने बताया कि रेसकोर्स रोड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न केवल पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ी है, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी यह सवाल खड़ा करती है कि सड़क पर चलना कितना सुरक्षित है।

क्यों महत्वपूर्ण हैं ये घटनाएं

राजधानी में वरिष्ठ पत्रकार पर हमला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई जनता के विश्वास के लिए बेहद आवश्यक मानी जा रही है। साथ ही इस घटना के साथ और यह बात भी उभर रही है राज्य में चरमपंथी सक्रिय हो रहे हैं जो हल्के भी विरोधी स्वरों को नहीं सुन पा रहे हैं। राज्य में विरोधी स्वरों के प्रति बढ़ रही ऐसी असहनशीलता और उग्रता चिंताजनक है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

यह भी पढ़ें :  मंगलौर में उपचार के दौरान महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके वस्त्र ऊपर उठाए और... फर्जी चिकित्सक गिरफ्तार

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Journalist Hem Attacked) :

Dehradun Journalist Assault Case, Dalanwala Road Rage Incident, Journalist Safety In India, Hem Bhatt Attacked, Journalist Hem Attacked, Dehradun Journalist Assault Case, Journalist Safety In India, Vikasnagar Murder Case Update, Uttarakhand Crime News, Police Investigation Dehradun, Law And Order Uttarakhand, Crime Against Journalists India, Women Safety And Justice, SSP Dehradun Action, #LawAndOrderIndia #JournalistSafety #CrimeInvestigation #PoliceActionUttarakhand #JusticeSystem

डॉ.नवीन जोशी
डॉ.नवीन जोशी

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, 'कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन 'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड' के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

Articles: 2547

Leave a Reply