नवीन समाचार, चमोली, 12 सितंबर 2026 (Sisters Bathing in Tapt Kund Badrinath)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के चमोली (CHAMOLI) जनपद के बदरीनाथ (BADRINATH) में तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान (RAJASTHAN) की दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं शुक्रवार सुबह कुंड में स्नान करते समय लगातार 108 डुबकी लगाने के दौरान बेहोश हो गई थीं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया अधिक देर तक डुबकी लगाने से ऑक्सीजन की कमी अथवा अन्य कारण से घटना होने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के भीलवाड़ा (BHILWARA) से श्रद्धालुओं का एक दल भागवत कथा सुनने के लिए 4 सितंबर को बदरीनाथ पहुंचा था। मृतक महिलाओं की पहचान 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर चंद्र शर्मा और 63 वर्षीय प्रेम देवी अमृत पत्नी मदन लाल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में बहन बताई गई हैं।
108 डुबकी लगाने के दौरान दोनों हुईं बेहोश
बदरीनाथ थाना प्रभारी महादेव उनियाल के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 4:30 बजे श्रद्धालु दल की चार महिलाएं और एक पुरुष मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन से पहले पुरुष श्रद्धालु अमर चंद्र शर्मा पुरुष तप्त कुंड में स्नान करने चले गए, जबकि चारों महिलाएं महिला तप्त कुंड में स्नान करने लगीं।
साथ में स्नान कर रहीं भगवती और सोनी के अनुसार रामू देवी और प्रेम देवी ने प्रभु स्मरण करते हुए लगातार 108 डुबकियां लगाईं। इसी दौरान दोनों महिलाएं तप्त कुंड में ही बेहोश हो गईं।
अन्य महिलाओं ने दोनों को कुंड से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों को बदरीनाथ चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की स्थिति जांच और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद और स्पष्ट होगी।
चमोली जनपद स्थित बदरीनाथ धाम में तप्त कुंड धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है, जहां श्रद्धालु मंदिर में दर्शन से पहले स्नान करते हैं। घटना के बाद स्नान के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता भी सामने आई है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Sisters Bathing in Tapt Kund Badrinath) :
Sisters Bathing in Tapt Kund Badrinath, Uttarakhand News, Chamoli News, Badrinath News, Badrinath Dham, Tapta Kund Badrinath, Badrinath Tapta Kund Accident, Rajasthan Pilgrims Death, Two Sisters Death, Badrinath Pilgrims, Tapta Kund Death, 108 Dips Badrinath, Rajasthan Women Death, Religious Pilgrims Uttarakhand, Badrinath Temple News, Chamoli Police, Uttarakhand Pilgrimage News, Badrinath Latest News,
Uttarakhand Breaking News, Pilgrims Safety, Tapta Kund Bathing Incident, Badrinath Dham Pilgrims, Bhilwara Rajasthan Pilgrims, Uttarakhand Tourism News, Religious Tourism Uttarakhand, Himalayan Pilgrimage News, Badrinath Incident, #UttarakhandNews #ChamoliNews #Badrinath #BadrinathDham #TaptaKund #BadrinathNews #RajasthanPilgrims #PilgrimsSafety #UttarakhandTourism #ReligiousTourism #BadrinathTemple #ChamoliPolice #PilgrimsNews #UttarakhandPilgrimage

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
