WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, CEE-2027 पास युवाओं का होगा शारीरिक परीक्षण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 13 सितंबर 2026 (Agniveer Bharti Rally in Uttarakhand)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के हरिद्वार (HARIDWAR) जनपद के रुड़की (ROORKEE) में 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Recruitment Rally) आयोजित की जाएगी। इसमें अप्रैल में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE-2027) पास कर चुके उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 10-10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच होगी।

Agniveer Bharti Rally in Uttarakhand, UK Govts New Policy for EV-Agniveers (Territorial Army Recruitment 2026) (Decision of Dhami Cabinet on Conversion-Agniveerसेना की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के रुड़की पहुंचने को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से उनके रहने, पानी और परिवहन की व्यवस्था में सहयोग मांगा गया है। रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि सेना की ओर से भर्ती रैली की जानकारी प्रशासन को मिल गई है और इस संबंध में बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों के लिए ई-रिक्शा का किराया कम कराने तथा परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विचार किया जाएगा। प्रशासन ने सेना से भर्ती अवधि में वाहनों को रैली स्थल के भीतर तक आने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

11 अक्टूबर को गढ़वाल के सात जिलों के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया

क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) के लिए 5 से 12 अक्टूबर तक अलग-अलग एआरओ के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी। 11 अक्टूबर को एआरओ लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले गढ़वाल मंडल के सात जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनमें चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी शामिल हैं।

इससे पहले 5 अक्टूबर को अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़ और बरेली क्षेत्र के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया होगी। 6 अक्टूबर को अयोध्या, 7 अक्टूबर को मेरठ, 8 और 9 अक्टूबर को आगरा, 10 अक्टूबर को लखनऊ तथा 12 अक्टूबर को वाराणसी क्षेत्र के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा होगी।

जनरल ड्यूटी के लिए जिलेवार कार्यक्रम

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) के लिए उत्तराखंड के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 13 से 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसके तहत 13 अक्टूबर को उत्तरकाशी, 14 अक्टूबर को चमोली और 15 अक्टूबर को टिहरी गढ़वाल के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया होगी।

16 और 17 अक्टूबर को पौड़ी गढ़वाल तथा 18 और 19 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार के निर्धारित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया होगी।

20 अक्टूबर को टेक्निकल और ट्रेड्समैन की भर्ती

20 अक्टूबर को अग्निवीर टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें आठवीं और दसवीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 21 से 23 अक्टूबर तक मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

रैली स्थल पर अभ्यर्थियों की दौड़ और अन्य शारीरिक परीक्षण के साथ दस्तावेज सत्यापन तथा बायोमेट्रिक जांच भी होगी। अभ्यर्थियों के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ रखना अनिवार्य किया गया है।

एडमिट कार्ड सहित ये दस्तावेज जरूरी

अभ्यर्थियों को रैली में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, ऑनलाइन जनरेटेड पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र और 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। इसके अलावा शैक्षिक प्रमाण पत्र, मार्कशीट, अधिवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा।

स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र भी लाने होंगे। एनसीसी, खेल या रिलेशन प्रमाण पत्र लागू होने पर प्रस्तुत करना होगा। सेना ने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी तीन सेट फोटो कॉपी लाने के निर्देश दिए हैं।

जनवरी में कोटद्वार में हुआ था भर्ती रैली का आयोजन

उत्तराखंड में इससे पहले जनवरी 2026 में कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई थी, जिसमें 3 हजार से अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। अब CEE-2027 उत्तीर्ण युवाओं के लिए रुड़की में भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण आयोजित किया जा रहा है।

अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख पर ही रैली स्थल पहुंचने और एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। सेना ने सभी मूल दस्तावेजों और उनकी आवश्यक फोटो कॉपी साथ लाने को कहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी से राहुल गांधी पर भाजपा के 'नवीन' सियासी वार ‘राहुल मियां’ संबोधन के पीछे क्या 'नवीन' संकेत ?

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Agniveer Bharti Rally in Uttarakhand) :

Agniveer Bharti Rally in Uttarakhand, Uttarakhand News, Dehradun News, Haridwar News, Roorkee News, Agniveer Recruitment Rally 2026, Agniveer Bharti Uttarakhand, CEE 2027, Indian Army Recruitment, Indian Army Agniveer, Agniveer Physical Test, Agniveer GD Recruitment, Agniveer Technical Recruitment, Agniveer Tradesman Recruitment, Clerk Store Keeper Technical Recruitment, Uttarakhand Army Bharti, Roorkee Army Recruitment Rally, Garhwal Army Recruitment, Lansdowne ARO Recruitment, Army Physical Fitness Test, Army Recruitment Documents, Agniveer Medical Test, Uttarakhand Youth Army Recruitment, #UttarakhandNews #DehradunNews #HaridwarNews #RoorkeeNews #Agniveer #AgniveerRecruitment #AgniveerBharti #IndianArmy #ArmyRecruitment #CEE2027 #AgniveerGD #AgniveerTechnical #AgniveerTradesman #ArmyBharti #UttarakhandYouth #RecruitmentRally

Leave a Reply