स्वास्थ्य अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा, 10.38 लाख रुपये की ठगी का आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 13 सितंबर 2026 (Accusation of Defrauding 10 Lakhs)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के देहरादून (DEHRADUN) जनपद के देहरादून (Dehradun) में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन स्तर पर पहुंच होने का दावा कर सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 10.38 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता चंदन सिंह रावत का आरोप है कि दो लोगों ने स्वयं को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय का अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बताकर विश्वास में लिया तथा उनसे कुल 12.38 लाख रुपये लिए, जिसमें से केवल दो लाख रुपये वापस किए गए। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग में पहुंच का दावा कर बनाया भरोसा

Accusation of Defrauding 10 Lakhs (Police not Registered Case After Road Accident)शिकायतकर्ता चंदन सिंह रावत के अनुसार उनकी मुलाकात अतुल घुघत्याल से हुई थी। अतुल ने स्वयं को स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय में कार्यरत बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और शासन स्तर तक अपनी पहुंच होने का दावा किया। उसने सरकारी टेंडर और विभागीय काम आसानी से दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद अतुल ने चंदन की मुलाकात प्रकाश मेहरा उर्फ प्रकाश नेगी से कराई, जिसने स्वयं को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बताया।

शिकायत के अनुसार दोनों ने मिलकर चंदन को भरोसा दिलाया कि उनके प्रभाव से सरकारी टेंडर और अन्य विभागीय कार्य आसानी से मिल जाएंगे। इसके बाद उनसे रकम की मांग की गई।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज में 14वीं न्यूलिन वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाघ की चहलकदमी से विद्यालय का समय बदलने की मांग, कुविवि में प्रवेश का अंतिम अवसर, सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ में सफलता

नकद और बैंक खाते में दी गई रकम

चंदन सिंह रावत के अनुसार गवाहों की मौजूदगी में उन्होंने आरोपितों को छह लाख 50 हजार रुपये नकद दिए। इसके लगभग एक माह बाद आरोपितों के कहने पर पांच लाख 88 हजार रुपये बिमला राठौर के एक्सिस बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए। इस तरह शिकायतकर्ता ने कुल 12 लाख 38 हजार रुपये दिए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि कुछ समय बाद आरोपितों ने केवल दो लाख रुपये वापस किए। शेष 10 लाख 38 हजार रुपये वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करने लगे।

रकम मांगने पर धमकी देने का आरोप

शिकायत में चंदन सिंह रावत ने आरोप लगाया है कि रकम वापस मांगने पर अतुल ने उनके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने यह आशंका भी जताई है कि आरोपितों ने उत्तराखंड के अन्य जिलों में भी सरकारी काम दिलाने का झांसा देकर अन्य लोगों से इसी तरह ठगी की हो सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान के अनुसार अतुल घुघत्याल उर्फ बहादुर सिंह बोरा कॉलोनी, कमलुवागांजा, हल्द्वानी का निवासी है, जबकि दूसरा आरोपित प्रकाश मेहरा उर्फ प्रकाश नेगी पश्चिमी खेड़ा, गौलापार, काठगोदाम का रहने वाला है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में आरोपितों की वास्तविक पहचान, उनके द्वारा सरकारी पदों पर कार्यरत होने के दावों तथा स्वास्थ्य विभाग और शासन स्तर के अधिकारियों से उनके कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि क्या इस प्रकार की ठगी में अन्य लोग भी प्रभावित हुए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गड्ढों के कारण जीवित हुआ एम्स से मृत घोषित व्यक्ति, वापस एम्स में भर्ती, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच खुलीं आंखें

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Accusation of Defrauding 10 Lakhs) :

Accusation of Defrauding 10 Lakhs, Dehradun News, Uttarakhand News, Dehradun Crime News, Fraud Case Dehradun, Government Tender Fraud, Health Department Fraud, Health Officer Fraud, Tender Scam Uttarakhand, Fake Health Officer, Fake Government Official, Government Job Fraud, Government Contract Fraud, Tender Fraud Case, Nehru Colony Police, Dehradun Police, Atul Ghugtyal, Prakash Mehra, Prakash Negi, Chandan Singh Rawat, National Health Mission Fraud, Health Department Scam, Uttarakhand Crime News, Financial Fraud, Cheating Case, Police Investigation Dehradun, Government Tender Scam, Fake Identity Fraud, Uttarakhand Police, Criminal Case Dehradun,#DehradunNews #UttarakhandNews #DehradunCrime #FraudCase #TenderFraud #GovernmentTender #HealthDepartment #HealthOfficerFraud #FakeOfficer #GovernmentContract #TenderScam #FinancialFraud #CheatingCase #DehradunPolice #NehruColonyPolice #UttarakhandPolice #CrimeNews #UttarakhandCrime #GovernmentFraud #NationalHealthMission #PoliceInvestigation #DehradunCrimeNews

Leave a Reply