छात्र संघ चुनाव के बीच हुड़दंग पर नैनीताल पुलिस की कार्रवाई, 2 मुकदमे दर्ज, 9 गिरफ्तार, 20 वाहन सीज

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 सितंबर 2026 (Haldwani-9 Arrested-20 Vehicles Seize)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में आगामी छात्र संघ चुनाव के दौरान चुनावी प्रचार की आड़ में हुड़दंग और अराजकता करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 12 सितंबर की रात “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रात 11 बजे से 2 बजे तक चले व्यापक चेकिंग अभियान में 2 मुकदमे दर्ज किए गए, 20 वाहन सीज किए गए और शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग और अराजकता करने वाले 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया।

Haldwani-9 Arrested-20 Vehicles Seizeआगामी छात्र संघ चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पुलिस को इस दौरान बिना अनुमति दीवारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पोस्टर एवं होर्डिंग लगाने, वाहनों पर सवार होकर जिग-जैग तरीके से वाहन चलाने, आमजन से गाली-गलौज करने, फड़-फेरी एवं रेहड़ी वालों के साथ मारपीट करने, राष्ट्रीय राजमार्ग को घेरकर आमजन एवं आपातकालीन वाहनों का आवागमन बाधित करने तथा लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन की जानकारी मिली थी।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत रात में चला व्यापक अभियान

घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में रात 11 बजे से 2 बजे तक हल्द्वानी क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी कार में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा था 24 साल का मोहासिब, एयरगन सहित फर्जी आईडी-कागजात बरामद

इस दौरान कोतवाली हल्द्वानी में 12 सितंबर 2026 को दो अभियोग भी पंजीकृत किए गए। पहला प्राथमिकी संख्या 313/26 धारा 115(2), 125, 126(2), 19(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकेश पाण्डे व 18 अन्य के विरुद्ध दर्ज किया गया। दूसरा प्राथमिकी संख्या 314/26 धारा 2/3 उत्तराखंड सार्वजनिक संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 2003 के तहत अमन चन्द्र व 7 अन्य के विरुद्ध दर्ज किया गया।

नशे में वाहन चलाने वाले 4 गिरफ्तार

अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें लवराज पुत्र रमेश राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी नियर स्टेडियम, जरमानी कॉलोनी, अंबेडकर पार्क, दमुवाढूंगा, काठगोदाम, नैनीताल; दीपक पाण्डे पुत्र पूरन पाण्डे, उम्र 30 वर्ष, निवासी तुलारामपुर, बेरीपड़ाव, लालकुआं, नैनीताल; हिमांशु कुमार पुत्र गोपाल राम, उम्र 24 वर्ष, निवासी तीनपानी, हल्द्वानी, नैनीताल तथा आशीष पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे, उम्र 36 वर्ष, निवासी ऊंचापुल, मुखानी शामिल हैं। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहनों को सीज किया गया।

हुड़दंग करने वाले 5 लोग भी गिरफ्तार

पुलिस ने क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमकर हुड़दंग एवं अराजकता करने वाले 5 लोगों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इनमें हरीश कुमार मुन्स्यारी पुत्र चेत राम, उम्र 42 वर्ष, निवासी गोरपट्टा, मुन्स्यारी, पिथौरागढ़; सचिन सिंह पुत्र युगेन्द्र सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी पलड़िया गांव, लामाचौड़, थाना मुखानी, नैनीताल; पंकज डोबाल पुत्र धन सिंह डोबाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी जंगपांगी, देवलचौड़, मुखानी; प्रियांशु कुमार पुत्र दयाल राम, उम्र 22 वर्ष, निवासी हरीनगर, नथुवाखान, रामगढ़, नैनीताल तथा चन्द्र प्रकाश पुत्र केवल चन्द्र, उम्र 22 वर्ष, निवासी उपरोक्त शामिल हैं।

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र संघ चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा, सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता, यातायात व्यवस्था में व्यवधान अथवा आमजन के साथ अभद्रता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कानून एवं व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पहले मारपीट कर तीन तलाक दिया, फिर माफी मांगी, लेकिन वापस रखने के लिए बहनोई से हलाला का दबाव बनाने का आरोप, पति गिरफ्तार

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-9 Arrested-20 Vehicles Seize) :

Haldwani-9 Arrested-20 Vehicles Seize, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Student Union Election, Student Election Haldwani, Nainital Police, Haldwani Police, Operation Prahar, Election Campaign, Election Violence, Election Disorder, Public Disturbance, Drunk Driving, Drunk Driving Arrest, Vehicle Seized, Motor Vehicle Act, Uttarakhand Police, Law and Order, Election Security, Lingdoh Committee, Public Property Defacement, FIR Haldwani, Crime News Uttarakhand, Police Checking, Night Checking Campaign, Traffic Violation, Student Politics Uttarakhand, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #StudentUnionElection #StudentElection #NainitalPolice #HaldwaniPolice #OperationPrahar #ElectionCampaign #ElectionSecurity #DrunkDriving #VehicleSeized #UttarakhandPolice #LawAndOrder #LingdohCommittee #CrimeNews #PoliceChecking #UttarakhandCrime

Leave a Reply