गैरसैंण सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की मंशा पर उठाये प्रश्न, इधर नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 27 फरवरी 2026 (Yashpal Arya on Girsain Session)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) ने राज्य सरकार पर गैरसैंण (Gairsain) में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को सीमित समय में निपटाने की तैयारी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के अनन्तिम कार्यक्रम से संकेत मिलते हैं कि सरकार सत्र को पूर्ण बहस के बजाय औपचारिकता तक सीमित रखना चाहती है। यह मुद्दा प्रदेश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विधायी परम्पराओं से सीधे जुड़ा माना जा रहा है।

संसदीय परम्पराओं के उल्लंघन का आरोप

Yashpal Arya On Girsain Sessionयशपाल आर्य ने आपत्ति जताई कि सरकार राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही वित्त विधेयक प्रस्तुत करने की तैयारी में है। इन्होंने कहा कि स्थापित संसदीय परम्परा के अनुसार वर्ष का पहला सत्र राज्यपाल के अभिभाषण से प्रारम्भ होता है और उस पर विस्तृत चर्चा के बाद ही वित्त विधेयक लाया जाता है।

उन्होंने अपने अनुभव का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में अभिभाषण के दिन वित्त विधेयक प्रस्तुत करने की कोई परम्परा नहीं रही है। साथ ही सामान्य बजट और विभागवार अनुदान मांगों पर भी पर्याप्त चर्चा का प्रावधान रहा है।

सरकार पर बहुमत के दुरुपयोग का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार बहुमत के बल पर बजट शीघ्र पारित कर सत्र को समय से पहले समाप्त करना चाहती है। क्या इससे जनता के प्रश्नों पर चर्चा सीमित हो जाएगी? इन्होंने कहा कि ऐसा कदम विपक्ष के प्रश्नों और जनहित के मुद्दों से बचने का प्रयास प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) को पत्र लिखकर सत्र कम से कम तीन सप्ताह चलाने और तीन सोमवार सुनिश्चित करने की मांग की गयी थी, ताकि मुख्यमंत्री से संबद्ध विभागों के कार्यों पर प्रश्न पूछे जा सकें। आर्य ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने रुख नहीं बदला तो विपक्ष इस विषय को सदन और जनता के बीच प्रमुखता से उठाएगा।


कांग्रेस नगर अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र, कार्यवाहक की नियुक्ति

Yashpal Arya On Girsain Sessionउत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में कांग्रेस (Congress) पार्टी के नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल (Anupam Kabdwal) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इन्होंने जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की बात कही है। कबडवाल ने कार्यकाल के दौरान जताये गये विश्वास और नगर कांग्रेस परिवार से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। और भावी अध्यक्ष सर्वानुमति बनाने का अनुरोध किया है।

नई कार्यवाहक जिम्मेदारी किसे मिली

पार्टी संगठन ने उनकी जगह पूर्व नगर पालिका सभासद कैलाश अधिकारी (Kailash Adhikari) को कार्यवाहक नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठनात्मक स्तर पर यह बदलाव आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से तात्कालिक तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Yashpal Arya on Girsain Session) :

Yashpal Arya on Girsain Session, Uttarakhand Budget Session Gairsain News, Yashpal Arya Opposition Statement, Uttarakhand Assembly Session Controversy, Congress Nainital Leadership Change, Anupam Kabdwal Resignation News, Kailash Adhikari Acting President, State Budget Process India, Legislative Procedure Uttarakhand, Political Accountability Debate India, Governance And Opposition Role Uttarakhand, #UttarakhandPolitics #LegislativeSession #BudgetSessionIndia #PoliticalGovernance #CongressUttarakhand

Leave a Reply