WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

छत पर बारिश में नहाती नाबालिग किशोरी से 45 वर्षीय अधेड़ ने किया बलात्कार का प्रयास, विरोध में पुलिस चौकी का घेराव-प्रदर्शन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 20 जुलाई 2026 (45 Year Man Attampted 17 Year Girl)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के मुख्यालय रुद्रपुर (Rudrapur) में एक नाबालिग (Minor) किशोरी के साथ घर में घुसकर दुराचार के प्रयास और छेड़छाड़ की अत्यंत संवेदनशील घटना सामने आयी है। घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने देर रात्रि पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत (Complaint) के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) की सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग (Case) पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश की बढ़ीं संभावनाएं, सफल अभ्यर्थी घटे, 100 नई सीटें जुड़ने से कटऑफ में नरमी के आसार

45 Year Man Attampted 17 Year Girl नाबालिग लड़के ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, खाली मकान में लहूलुहान  मिली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustanऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद की रुद्रपुर (Rudrapur) कोतवाली अंतर्गत आवास विकास पुलिस चौकी क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय 17 वर्षीय नाबालिग (Minor) किशोरी अपने घर की छत पर वर्षा में नहाने के साथ ही इन्वर्टर (Inverter) की बैटरी (Battery) के लिए बोतल में पानी भर रही थी। किशोरी के पिता सुबह ही मजदूरी के कार्य पर गये हुए थे, जिसके कारण वह घर पर अकेली थी। इसी एकांत का लाभ उठाकर पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने इस घृणित घटना को अंजाम दिया।

छत लांघकर पहुंचा आरोपित और घसीटने का किया प्रयास

सूत्रों से प्राप्त विवरण के अनुसार पड़ोस में रहने वाला 45 वर्षीय आरोपित (Accused) राजकुमार, जो मछली पकड़ने और मजदूरी का कार्य करता है, चुपके से अपनी छत से छलांग लगाकर किशोरी के घर की छत पर पहुंच गया। आरोपित ने पीछे से आकर किशोरी को दबोच लिया और शोर मचाने पर उसका मुंह हाथ से बंद कर दिया। आरोपित (Accused) ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके संवेदनशील अंगों को छुआ और उसे सीढ़ियों से नीचे कमरे की ओर घसीट कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए का प्रयास करने लगा।

इस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपित ने उसका गला दबाने का प्रयास (Attempt) भी किया और उसे रुपयों का प्रलोभन देते हुए चुप रहने की धमकी दी।

आरोपों के अनुसार उसने बच्ची का गला दबाने का प्रयास किया और कहा- “मेरी बात मानो, जो मांगोगी पैसा-रुपया सब दूंगा, किसी से कुछ मत बोलना।”  लेकिन किशोरी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सीढ़ियों के समीप पकड़ ढीली होते ही स्वयं को आरोपित के चंगुल से छुड़ाया और नीचे की ओर भागकर शोर मचाना प्रारंभ किया। किशोरी के चिल्लाने और परिजनों व पड़ोसियों को एकत्रित होते देख आरोपित राजकुमार पुनः छत के रास्ते कूदकर तत्काल (Instantly) मौके से भाग निकला। दोपहर में जब कार्य पर गये पिता को दूरभाष पर घटना की सूचना दी गयी तो परिवार सहित संपूर्ण क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  1109 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, काशीपुर की फैक्टरी सहित चार राज्यों में छापेमारी

आक्रोशित निवासियों ने किया पुलिस चौकी का घेराव

कानून व्यवस्था और त्वरित न्याय की मांग

45 Year Man Attampted 17 Year Girl ऊधम सिंह नगर में घटना के बाद रात को लोगों ने पुलिस चौकी घेरी।घटना से आक्रोशित स्थानीय महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ ने देर रात्रि ‘आवास विकास पुलिस चौकी’ का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आरोपित की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी पीड़ित परिवार के समर्थन में पुलिस चौकी पहुंचे। सभी ने पुलिस अधिकारियों से आरोपित के विरुद्ध कठोरतम धाराओं में त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

पुलिस की वैधानिक कार्रवाई और खोज अभियान

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण (Medical Test) के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital) संदर्भित (Refer) किया। पीड़िता की माता की लिखित शिकायत (Complaint) के आधार पर रुद्रपुर कोतवाली में आरोपित राजकुमार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के अंतर्गत अभियोग (Case) पंजीकृत किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दे रही हैं। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय और सुरक्षा का पूर्ण आश्वासन दिया है। इस संवेदनशील प्रकरण ने एक बार फिर स्थानीय स्तर पर एकल परिवारों और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सामाजिक प्रश्न खड़े कर दिये हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  12 वर्षीय बालिका ने प्रतिष्ठित निजी विद्यालय में संगीत सीखने के दौरान शिक्षक ने की छेड़छाड़

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (45 Year Man Attampted 17 Year Girl) :

45 Year Man Attampted 17 Year Girl, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Rudrapur News, Crime News, Law News, Legal News, Minor Assault Case, POCSO Act Uttarakhand, BNS Sections India, Rudrapur Police Action, Women Safety Uttarakhand, Local Crime Report, Rudrapur Minor Girl Assault Case, Udham Singh Nagar POCSO Act Investigation, Uttarakhand Police Housing Development Colony Protest, BNS Case Against Neighbor Rudrapur, Criminal Investigation Minor Harassment India, Law Enforcement Action Rudrapur Police, Women Protection Laws Uttarakhand, #UttarakhandNews #Rudrapur #UdhamSinghNagar #CrimeNews #POCSOAct #WomenSafety #LawAndOrder #PoliceAction

Leave a Reply