नवीन समाचार, नैनीताल, 20 सितंबर 2026 (Havan For World Peace at Nanda Devi)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में चल रहे श्री नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Mahotsav) के अंतर्गत रविवार को नयना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) में दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) का पाठ किया गया। इसके बाद मंदिर के हवन कुंड में घी, हवन सामग्री, फल, शहद और लकड़ी सहित प्राकृतिक उत्पादों की आहुति देकर विश्व शांति, वातावरण की शुद्धता, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति की कामना की गई। वहीं श्रीराम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने कुमाउनी और गढ़वाली लोकगीत-नृत्यों की प्रस्तुतियां देकर महोत्सव में लोक संस्कृति के रंग भरे।
विश्व शांति की कामना के साथ हुआ हवन
नयना देवी मंदिर में पंडित भगवती प्रसाद जोशी और पंडित घनश्याम जोशी ने हवन-पूजन संपन्न कराया। यजमान के रूप में राकेश वर्मा, रश्मि वर्मा, नारायण लाल वर्मा, हर्ष वर्धन, कनिष्क भंडारी, रेनू भंडारी और पुष्प भंडारी शामिल रहे।
मंदिर की व्यवस्थाओं में मां नयना देवी मंदिर का प्रबंधन करने वाली संस्था अमर उदय ट्रस्ट (Amar Uday Trust) का सहयोग रहा। श्रीराम सेवक सभा की ओर से मुकेश जोशी, कमलेश ढौंढियाल, भीम सिंह कार्की, धर्मेंद्र शर्मा, केदार राठौर, केएस कार्की, वीरू मेहरा, शिखर गुंबर और शंभू सिंह सहित अन्य लोग व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
मंदिर में माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सिलसिला भी जारी रहा। रविवार होने के कारण डीएसए मैदान (DSA Ground) में लगे मेले में पूरे दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
श्रीराम सेवक सभा में लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां
महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम सेवक सभा के प्रांगण में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल (Birla Vidya Mandir Nainital) के विद्यार्थियों ने ‘नंदा राजजात यात्रा’ नाटिका प्रस्तुत की। नई दिशाएं समिति के दलनायक किशन लाल के नेतृत्व में ‘ओ नंदा सुनंदा तु दैण है जाये’ की प्रस्तुति हुई। इसके अलावा अजय कुमार ने ‘लाल मेरी रखियो झूले लालण’ गीत प्रस्तुत किया। ‘रंगीली भाना’ कुमाऊंनी नृत्य, भुवन कुमार का कुमाऊंनी गीत और ‘ओटुवा बैलड़ा’ की गढ़वाली प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने को मिली।
दल में किशन लाल, गौरव कुमार, अजय कुमार, कैलाश कुमार, आशीष आर्या, पंकज कोरंगा, नितिन शर्मा, सचिन कुमार, गुंजन बिष्ट, सोमया, सिमरन, शगुन, कनक और नीलम तिवारी शामिल रहे।
इसके बाद मां सरस्वती लोक सांस्कृतिक कला समिति हरतोला (Maa Saraswati Lok Sanskritik Kala Samiti Hartola) की ओर से पूरन चंद्र पपनै, शीला, पूनम, संतोष, पंकज और पवन ने ‘दैणा होया खोली का गणेशा’, ‘टप टीपो तिमोली का पाता’ झोड़ा और ‘लै दे लै दे हीरा’ छपेली प्रस्तुत की।
कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति खुर्पाताल (Kumaon Sanskritik Kala Utthan Samiti Khurpatal) के दलनायक विनोद कुमार के नेतृत्व में ललिता कनवाल, पवन कुमार और ज्योति ने कुमाऊंनी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. मोहित सनवाल, बिरला विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा, मुख्य अतिथि आशा शर्मा, सतीश पांडे, संजय गुप्ता, डीके शर्मा, मिथिलेश पांडे, अमर साह, सुरेश बिनवाल और देवेंद्र लाल साह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नंदा महोत्सव के सीधे प्रसारण में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा
नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव के सीधे प्रसारण में महोत्सव के विभिन्न पक्षों की तस्वीरों के साथ जन्माष्टमी, नैनीताल की समस्याओं, ऐपण, इको प्रिंटिंग, हैपीनेस, आर्ट ऑफ लिविंग, आशीर्वाद क्लब और ‘सभी के स्वास्थ्य के लिए’ सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में नीरज बिष्ट, सागर सोनकर, दीपा बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, मोहित साह, इंजीनियर विवेक धर्मशक्तू, तुला राम टम्टा, अशोक साह, डॉ. किरण तिवारी, रेशमा टंडन, मोनिका साह, अनूप साह, डॉ. सीसी पंत, शिखा साह, रेखा कंसल, डॉ. रेखा त्रिवेदी, मानसी गर्ग, गीता साह, सिम्मी अरोड़ा, कविता सनवाल, वंदना मेहरा और मारुति साह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
लोगों के बेहतर स्वास्थ्य पर हुई चर्चा में डॉ. अवस्थी, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ.द्रौपदी गैब्रियल, डॉ.मोनिका कांडपाल, मनराल, बिष्ट, किशोर जोशी और मृणाल नेगी शामिल रहे। सायंकालीन सत्र में ‘आराधन ही शक्ति’ विषय पर भवन बिष्ट, हरीश राणा, मोहित साह और डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल जोशी, डॉ.ललित तिवारी, मीनाक्षी कीर्ति और नवीन पांडे ने किया। पंच आरती में न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल और चीफ स्टैंडिंग काउंसिल पूर्ण सिंह बिष्ट शामिल हुए और मां की आरती की। महोत्सव के तहत अगले दिन महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा।
सप्ताहांत और महोत्सव से नैनीताल में बढ़ा यातायात दबाव
रविवार को सप्ताहांत (Weekend) और नंदा देवी महोत्सव के चलते नैनीताल में पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ गया। सुबह से शाम तक मालरोड (Mall Road), तल्लीताल डांठ, मल्लीताल मस्जिद तिराहा और हाई कोर्ट मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
डीएसए मैदान में नंदा देवी महोत्सव का मेला लगा होने के कारण वहां कार पार्किंग (Car Parking) की सुविधा उपलब्ध नहीं रही। इसके चलते मेट्रोपोल (Metropole) और सूखाताल (Sukhatal) पार्किंग पर दबाव बढ़ गया। दोपहर बाद दोनों पार्किंग स्थल भर जाने के बाद पर्यटक वाहन खड़े करने के लिए अन्य स्थानों की तलाश में इधर-उधर घूमते रहे।
उधर कैंची धाम (Kainchi Dham) जाने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भी सुबह से भीड़ रही। इसके चलते शाम तक भवाली (Bhowali) से भूमियाधार (Bhumiyadhar) तक वाहनों की कतार लगी रही और नैनीताल की सड़कों पर भी यातायात का दबाव बना रहा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि सप्ताहांत को देखते हुए यातायात के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए भी व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने बताया कि नैनीताल में पार्किंग स्थल भर जाने के कारण यातायात का दबाव बढ़ा और समस्या उत्पन्न हुई, हालांकि देर शाम तक यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई।
मेले में कई दुकानदारों का अब तक नहीं हुआ सत्यापन
नैनीताल। मां नंदा देवी महोत्सव को पांच दिन बीतने के बावजूद मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। संकरी गलियों में भीड़ और दुकानों के कारण आपात स्थिति में दमकल वाहनों के पहुंचने में परेशानी हो सकती है। वहीं मेला परिसर में दुकानें लगाने वाले कई दुकानदारों का अब तक पुलिस सत्यापन नहीं होने की बात सामने आई है। कोतवाली पुलिस के पास अब तक कितने दुकानदारों का सत्यापन हुआ है, इसका स्पष्ट आंकड़ा भी उपलब्ध नहीं है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि दमकल की टीम लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है और सभी दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुकानदारों के सत्यापन की जिम्मेदारी कोतवाली पुलिस को दी गई है। मेले में दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों का सत्यापन आवश्यक है और पुलिस को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
<
p style=”text-align: justify;”>Havan For World Peace at Nanda Devi, Nainital News, Nanda Devi Mahotsav, Nanda Devi Festival, Nainital Festival, Naina Devi Temple, Nanda Sunanda, Nanda Devi Mahotsav 2026, Uttarakhand Culture, Kumaoni Culture, Garhwali Culture, Nainital Traffic, Kainchi Dham, Nainital Tourism, Uttarakhand News, Nanda Devi Havan, #NainitalNews #NandaDeviMahotsav #NandaDevi #NandaSunanda #Nainital #UttarakhandNews #UttarakhandCulture #KumaoniCulture #GarhwaliCulture #KainchiDham #NainitalTourism #NandaDeviFestival

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
