टांडा जंगल में पेड़ से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, रातभर झाड़ियों में पड़े रहे

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 18 सितंबर 2026 (Bike Crashes in Tanda Forest-2 Died)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में रुद्रपुर मार्ग (Rudrapur Road) स्थित टांडा जंगल (Tanda Forest) में देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना (Accident) में बाइक सवार दो दोस्तों चेतन चौहान (Chetan Chauhan) और वैभव छाबरा (Vaibhav Chhabra) की मृत्यु हो गई। दोनों सड़क किनारे झाड़ियों में बाइक सहित अचेत अवस्था में पड़े रहे और शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई।

सुबह राहगीरों ने देखा, चिकित्सालय ले जाने पर मृत घोषित

Bike Crashes in Tanda Forest-2 Died Two youths died after their bike collided with a tree near Tanda forest on the Rudrapur roadघटना टांडा रोड पर एस-बैंड (S-Bend) के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों युवक रात में हल्द्वानी की ओर लौट रहे थे। मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

शुक्रवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक और दोनों युवकों को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 एंबुलेंस (108 Ambulance) से डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Dr. Sushila Tiwari Government Hospital), हल्द्वानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी के टांडा पुलिस चौकी के पास बाइक पेड़ से टकराई।मौके पर हल्द्वानी के पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal) भी पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी (Photography) और वीडियोग्राफी (Videography) कराई। दुर्घटना के बाद राजमार्ग (Highway) पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन पर बांटी मिठाई, सड़क की मांग पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, केंद्रीय अधिकारी प्रवास, साथ ही हाई कोर्ट के सामूहिक दुष्कर्म के व अन्य मामलों के समाचार

मृतकों की पहचान हुई, परिजन चिकित्सालय पहुंचे

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चेतन चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी फुलशुंगी (Fulshungi), रुद्रपुर (Rudrapur) और वैभव छाबरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी नंद विहार कॉलोनी (Nand Vihar Colony), फुलशुंगी, रुद्रपुर के रूप में हुई है।

दोनों के परिजन चिकित्सालय पहुंच गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए मोर्चरी (Mortuary) भेज दिया है।

तेज गति से बाइक अनियंत्रित होने की प्रारंभिक जानकारी

हल्द्वानी कोतवाली (Haldwani Kotwali) के कोतवाल विजय मेहता (Vijay Mehta) ने बताया कि पुलिस बाइक के पंजीकरण (Registration) के आधार पर मृतकों के परिजनों का पता लगाने में जुटी थी। बाद में दोनों की पहचान हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य भी जुटाए हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने आए पांच पर्यटकों ने नैनीताल में सड़क पर पुलिस का स्टिकर लगी थार से किया हुड़दंग, चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज-थार सीज
Tags (Bike Crashes in Tanda Forest-2 Died) :

Bike Crashes in Tanda Forest-2 Died, Haldwani News, Nainital News, Tanda Forest Accident, Haldwani Rudrapur Road, Haldwani Road Accident, Two Friends Death, Chetan Chauhan, Vaibhav Chhabra, Uttarakhand News, Rudrapur News, Tanda Road Accident, Haldwani Police, Road Accident Uttarakhand, Sushila Tiwari Hospital, Latest Haldwani News, #HaldwaniNews #NainitalNews #TandaForest #RoadAccident #HaldwaniAccident #RudrapurNews #UttarakhandNews #HaldwaniPolice #TandaRoad #RoadSafety #ChetanChauhan #VaibhavChhabra #UttarakhandAccident #LatestNews #NavinSamachar

Leave a Reply