नवीन समाचार, नैनीताल, 18 सितंबर (Goddesses Nanda-Sunanda Murti Nirman)। नैनीताल। माता नयना की नगरी नैनीताल में बेटी की तरह लगभग चार दिन के लिए अपने मायके आयीं माता नंदा-सुनंदा अब श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सजने लगी हैं। शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं को माता के दर्शन प्रारंभ होंगे।
पाठकों हेतु विशेष सूचना: शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से आप नवीन समाचार पर श्री नंदा देवी महोत्सव का लाइव प्रसारण ‘नवीन समाचार’ पर यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
शुक्रवार को सेवा समिति भवन में आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) के चंद्र प्रकाश साह, गोधन सिंह, हीरा रावत, चिराग बिष्ट, सागर सोनकर, अमर साह, गोविंद बिष्ट, सौरभ दास, मोनिका साह, हिमांशु गुप्ता, मेघा बिष्ट, नेहा आर्या, सुमन कोहली, भूमिका, दीपक गुर्रानी, भोला वर्मा, आनंद बिष्ट, विश्वेश गंगोला, सुमन, मेघा, नितेश मेहरा, अमित बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता सुबह 9 बजे से मूर्ति निर्माण और उनमें रंग भरने के कार्य में जुटे रहे।
मूर्तियों के निर्माण में बीते कुछ वर्षों की तरह इस बार भी पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (Eco-friendly) पदार्थों का प्रयोग किया गया है। इनमें कदली वृक्षों के साथ बांस की खपच्चियां, सूती कपड़े, पाती के पत्ते, रुई, धागे एवं प्राकृतिक रंग शामिल हैं। इसका उद्देश्य नैनी झील में विसर्जन के उपरांत भी पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान न होने देना है।
उधर नयना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) परिसर में मंडप-पंडाल तैयार करने का कार्य सभा में घनश्याम लाल साह और मुकेश जोशी की अगुवाई में हुआ। मंदिर परिसर में पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी की अगुवाई में भंडारा भी प्रारंभ हो गया है। भंडारे और अन्य आयोजनों में भी कार्यकर्ता जुटे रहे।
नंदा देवी महोत्सव में लोकगीत और क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
नैनीताल। श्री नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Festival) के तीसरे दिन सभा भवन में स्कूली विद्यार्थियों की लोकगीत प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसमें 12 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर (Mohan Lal Sah Bal Vidya Mandir), प्राइमरी विद्यालय, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ (Rashtriya Shaheed Sainik Smarak Vidyapeeth), ऐशडल, उमा लवली, नैनी पब्लिक स्कूल (Naini Public School), जीआईसी (GIC), मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर (Mohan Lal Sah Balika Vidya Mandir), सेंट जॉन्स (St. John’s), जीजीआईसी (GGIC), भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (Bhartiya Shaheed Sainik Vidyalaya) तथा सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College) के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
निर्णायक मंडल में कैलाश जोशी और वंदना पांडे रहीं। क्विज प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जीजीआईसी और सीआरएसटी इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लोकगीत प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की हर्षिता गोसाईं ने प्रथम, सेंट जॉन्स की वैष्णवी ने द्वितीय और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की रिधिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय शहीद सैनिक विद्यापीठ की भावना साही को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम की प्रायोजक आशीर्वाद वुमेंस क्लब (Aashirwad Women’s Club) रही। पुरस्कार वितरण डॉ. रेखा त्रिवेदी, गीता साह, मोनिका साह, निधि कंसल, नीलू, रेखा कंसल, वर्षाजल, शोभा, नीरू, रेनू, मंजू, शुचि, सीमा, नीलम सहित अशोक साह, जगदीश बावरी, मुकुल जोशी, राजेंद्र लाल साह, बिमल चौधरी, बिमल साह और राजेंद्र बजेठा ने किया। संचालन मीनाक्षी कीर्ति, नवीन पांडे और डॉ. ललित तिवारी ने किया।
नंदा देवी महोत्सव के मेले में दो दिन पहले ही शुरू हुए झूले और मौत का कुआं
नैनीताल। फ्लैट्स मैदान में नगर पालिका प्रशासन (Municipal Administration) की ओर से आयोजित किये जा रहे मेले में झूले और मौत का कुआं सहित अन्य मनोरंजन के साधनों का संचालन गुरुवार से ही प्रारंभ हो गया है, जबकि पूर्व में मेला नंदाष्टमी के दिन से ही शुरू होता था।
अलबत्ता मेले में दुकानों के महंगे होने के आरोप भी लग रहे हैं। स्वयं नगर पालिका के लोग भी इस तरह के आरोप लगाते देखे जा रहे हैं।
नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की ब्रीफिंग
नैनीताल। माता नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Festival) के तहत शनिवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शन प्रारंभ होंगे। 18 से 23 सितंबर तक चलने वाले दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए नैनीताल के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) डॉ. जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को गोवर्धन हॉल, मल्लीताल में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को ब्रीफ किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police) डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशों के क्रम में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिसकर्मियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
एसपी ने मेला क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त दृश्यता बनाए रखने, सभी कर्मियों का अनुशासन एवं वर्दी-प्रस्तुति बेहतर रखने तथा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आम जनता से शालीन व्यवहार करने को कहा। उन्होंने मंदिर समिति के साथ समन्वय बनाए रखने तथा भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को देखते हुए प्रभावी भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने यातायात कर्मियों और मोबाइल टीमों को सतर्क रहते हुए सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने, संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा क्षेत्र में लगातार गश्त करने को कहा। मेला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी (CCTV) से लगातार निगरानी के साथ डॉग स्क्वॉड (Dog Squad), बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad), अग्निशमन, ड्रोन (Drone) और संचार टीमों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गये। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती और लगातार जांच एवं तलाशी के साथ अभिसूचना तंत्र को भी सक्रिय रखने को कहा गया।
मेला और शोभायात्रा के नगर भ्रमण के दौरान सुगम यातायात के लिए निरीक्षक यातायात को प्रभावी यातायात डायवर्जन योजना तैयार करने तथा मल्लीताल, तल्लीताल पुलिस और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गये।
एसपी संचार (SP Communication) रेवाधर मठपाल ने भी संचार व्यवस्था एवं मेला ड्यूटी को लेकर पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। ब्रीफिंग में सीओ नैनीताल (CO Nainital) अंजना, सीओ भवाली (CO Bhowali) रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल (Mallital Police Station In-charge) राजेंद्र रावत, प्रतिसार निरीक्षक (Reserve Inspector) राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक सुनील बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी (Fire Officer) देवेंद्र नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नंदा देवी महोत्सव में विधिक जागरूकता, कौशल प्रशिक्षण और निःशुल्क चिकित्सा शिविर
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Uttarakhand State Legal Services Authority), नैनीताल की ओर से नंदाष्टमी महोत्सव के अवसर पर जनहित में विधिक जागरूकता अभियान, कौशल प्रशिक्षण और निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। महोत्सव की अवधि में लगाए गये स्टॉल के माध्यम से आमजन को संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ निःशुल्क कानूनी परामर्श, स्वास्थ्य सेवाएं और रोजगारोन्मुख कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
महोत्सव की पूरी अवधि में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) के सहयोग से पैनल अधिवक्ताओं एवं पराविधिक स्वयंसेवकों (Para-Legal Volunteers) की टीम तैनात की गयी है। टीम पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद, घरेलू हिंसा, बैंकिंग धोखाधड़ी, साइबर अपराध (Cyber Crime) तथा वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के अधिकारों सहित विभिन्न विषयों पर निःशुल्क कानूनी सलाह दे रही है।
स्टॉल पर सरल कानूनी पुस्तिकाएं भी वितरित की जा रही हैं तथा 15100 और 1800-180-4000 टोल-फ्री हेल्पलाइन (Toll-Free Helpline) की जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान जिला उद्योग केंद्र (District Industries Centre) के सहयोग से 17 और 18 सितंबर को दो दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं, युवाओं और स्वरोजगार में रुचि रखने वाले लोगों को सिलाई तथा कपड़े की कटाई की बुनियादी जानकारी दी गयी।
स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 18 सितंबर को दृष्टि सेंटर हल्द्वानी (Drishti Centre Haldwani) की टीम ने नेत्र जांच की। शुभानु नेत्र चिकित्सालय (Shubhanu Eye Hospital) की टीम 19 और 20 सितंबर को नेत्र जांच एवं स्क्रीनिंग (Screening), चंदन चिकित्सालय (Chandan Hospital) की टीम 19 सितंबर को सामान्य चिकित्सा एवं रक्तचाप जांच तथा द मेडिसिटी रुद्रपुर (The Medicity Rudrapur) की टीम 20 से 22 सितंबर तक बहु-विशेषज्ञता चिकित्सा शिविर लगाएगी। उपलब्धता के अनुसार आवश्यक दवाएं निःशुल्क देने का भी प्रयास किया जाएगा।
मानव तस्करी, बाल अपराध और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किये आमजन और बच्चे
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police) डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (Anti Human Trafficking Unit-AHTU), नैनीताल ने 17 सितंबर को मल्लीताल, तल्लीताल, रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान आमजन और बच्चों को मानव तस्करी (Human Trafficking), बाल अपराध (Child Crime), साइबर अपराध (Cyber Crime), भिक्षावृत्ति तथा बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस को देने की अपील की गयी।
अभियान में एएचटीयू प्रभारी उप निरीक्षक (Sub Inspector) सुनीता कुंवर, हेड कांस्टेबल (Head Constable) प्रहलाद सिंह, कांस्टेबल (Constable) महेश सायना और कांस्टेबल गोविंद मेहरा शामिल रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Goddesses Nanda-Sunanda Murti Nirman) :
Goddesses Nanda-Sunanda Murti Nirman, Nanda Devi Festival Nainital, Nanda Sunanda idols, Nanda Devi Mahotsav 2026, Nainital Nanda Devi, Nanda Ashtami Nainital, Nanda Devi procession, Nainital festival news, Nanda Devi temple, eco friendly idols, Nainital police security, Nanda Devi festival security, legal awareness camp Nainital, free medical camp Nainital, Uttarakhand festival news, Nainital latest news, Nanda Devi festival programs, Nanda Sunanda darshan, Nainital cultural festival, #NandaDeviFestival #NandaSunanda #NandaAshtami #Nainital #NandaDeviMahotsav #Uttarakhand #NainitalNews #NandaDeviTemple #EcoFriendlyIdols #NainitalPolice #FestivalSecurity #LegalAwareness #MedicalCamp #UttarakhandNews #NainitalFestival

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।