नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 20 सितंबर 2026 (Almora-66 Year Old Woman Murdered)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के स्याल्दे विकासखंड (Syalde Block) की ग्राम सभा बसई के रतखेत तोक में शनिवार को मामूली कहासुनी के बाद 66 वर्षीय महिला तुलसी देवी की दरांती और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोपित गांव का ही 70 वर्षीय राजे सिंह बताया गया है। बेटी को बचाने पहुंची तुलसी देवी की 95 वर्षीय मां धनुली देवी पर भी आरोपित ने दरांती के उल्टे हिस्से से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

तुलसी देवी के भाई हरीश चंद्र डुंगरियाल के अनुसार तुलसी देवी पिछले लगभग 40 वर्षों से अपने मायके में रह रही थीं और अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की सेवा तथा देखभाल करती थीं।
खेत में काम करने के दौरान हुआ विवाद
बताया गया है कि शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान राजे सिंह घर के पास स्थित अपने खेत में काम करने पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजे सिंह ने कथित रूप से दरांती और भारी पत्थरों से तुलसी देवी के सिर पर हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre-CHC) स्याल्दे ले जाया गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बेटी को बचाने पहुंची मां पर भी हमला
घटना के दौरान तुलसी देवी की चीख-पुकार सुनकर उनकी 95 वर्षीय मां धनुली देवी बेटी को बचाने के लिए पहुंचीं। आरोप है कि राजे सिंह ने उन पर भी दरांती के उल्टे हिस्से से हमला कर दिया। चोट लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
घटना की जानकारी मिलने पर तुलसी देवी के भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस (108 Ambulance) और देघाट पुलिस (Deghat Police) को सूचना दी।
पुलिस ने शव और हथियार कब्जे में लिए
सूचना मिलने पर देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव तथा घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे हथियार को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा (Panchanama) भरकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए रानीखेत (Ranikhet) भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपित राजे सिंह फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
अल्मोड़ा की क्षेत्राधिकारी (Circle Officer-CO) भावना कैंथोला ने बताया कि बसई के रतखेत तोक में महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Almora-66 Year Old Woman Murdered) :
Almora-66 Year Old Woman Murdered, Almora News, Syalde News, Rtakhet Village, Basai Almora, Uttarakhand Crime, Uttarakhand News, Elderly Woman Murder, Almora Murder Case, Sickle Attack, Deghat Police, Ranikhet Postmortem, Uttarakhand Crime News, Elderly Mother Injured, Rural Crime Uttarakhand, Almora Police, #AlmoraNews #Syalde #UttarakhandNews #UttarakhandCrime #AlmoraMurder #Deghat #CrimeNews #Ranikhet #UttarakhandPolice #MurderCase #AlmoraPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।






































