नवीन समाचार, हल्द्वानी, 20 सितंबर 2026 (Female Thieves Active in Haldwani)। हल्द्वानी (Haldwani) में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) की मुख्य शाखा के एटीएम (ATM) परिसर में दो महिलाओं ने एक पूर्व सैनिक के थैले से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूर्व सैनिक पेंशन की रकम निकालने के बाद एटीएम में पासबुक अपडेट करा रहे थे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आकर सटकर खड़ी हुई और कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं। घटना बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है।
पासबुक अपडेट कराते समय काटा थैला
नैनीताल रोड (Nainital Road) पर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय के सामने एसबीआई की मुख्य शाखा स्थित है। चांदनी चौक धुड़दौड़ा, मानपुर पश्चिम निवासी बहादुर सिंह लगभग 30 वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 सितंबर को वह पेंशन की रकम निकालने बैंक पहुंचे थे।
उन्होंने बैंक से विड्रॉल (Withdrawal) के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाले और रकम प्लास्टिक के थैले में रख ली। इसके बाद वह बैंक परिसर में स्थित एटीएम में पासबुक अपडेट कराने पहुंचे। वहां बैंक के गार्ड की सहायता से वह पासबुक अपडेट करा रहे थे।
इसी दौरान दो महिलाएं उनके पास आ गईं। इनमें से एक महिला उनके काफी पास आकर खड़ी हो गई। बहादुर सिंह ने उसे हटकर खड़े होने को कहा। कुछ देर बाद दोनों महिलाएं वहां से चली गईं।
पासबुक अपडेट कराने के बाद बहादुर सिंह ने थैले में पासबुक रखने के लिए उसे देखा तो थैला कटा हुआ था और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
घटना का पता चलने के बाद पूर्व सैनिक ने हल्द्वानी कोतवाली (Haldwani Kotwali) में तहरीर दी। कोतवाल विजय मेहता (Vijay Mehta) ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दोनों संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान और तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिलाओं को शीघ्र पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Female Thieves Active in Haldwani) :
Female Thieves Active in Haldwani, Haldwani ATM Theft, SBI ATM Theft, Ex Serviceman Cash Theft, Haldwani Crime News, Nainital News, Uttarakhand Crime News, ATM Theft CCTV, SBI Haldwani, Haldwani Police, Pension Money Theft, Women Thieves Haldwani, Uttarakhand News, Haldwani Latest News, ATM Crime, Ex Soldier Theft, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #ATMTheft #SBI #CrimeNews #HaldwaniPolice #CCTVFootage #ExServiceman #UttarakhandCrime Women Thieves Haldwani, Uttarakhand News, Haldwani Latest News, ATM Crime, Ex Soldier Theft, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #ATMTheft #SBI #CrimeNews #HaldwaniPolice #CCTVFootage #ExServiceman #UttarakhandCrime #CrimeNews #HaldwaniPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।






































