सप्ताहांत पर कैंची धाम-भवाली-भीमताल में बदली यातायात व्यवस्था, निजी वाहनों के लिए पार्किंग व शटल सेवा अनिवार्य
नवीन समाचार, नैनीताल, 18 सितंबर (Nainital Latest News 18 September 2026)। नैनीताल। सप्ताहांत में कैंची धाम (Kainchi Dham), भवाली (Bhowali) और भीमताल (Bhimtal) क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस (Traffic Police) ने 19 और 20 सितंबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक विशेष यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। यातायात दबाव के अनुसार इस व्यवस्था में आवश्यक बदलाव भी किया जा सकता है।
जारी की गयी नयी यातायात व्यवस्था के अनुसार अल्मोड़ा-रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब एवं खैरना क्षेत्र से आवश्यकतानुसार रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहनों को निर्धारित मार्ग से जाने की अनुमति रहेगी, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार भवाली सैनेटोरियम तिराहे पर रोककर चरणबद्ध तरीके से भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर रामगढ़ एवं खुटानी मार्ग का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
वहीं हल्द्वानी की ओर से भीमताल होते हुए कैंची धाम आने वाले निजी वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को स्थानीय शटल सेवा (Shuttle Service) अथवा सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से भवाली होते हुए कैंची धाम भेजा जाएगा। इसी तरह नैनीताल-गेठिया की ओर से आने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और आगे शटल सेवा से कैंची धाम पहुंचाया जाएगा। वापसी के लिए भी शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।
जबकि भवाली से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले चार पहिया वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार रामगढ़ एवं खुटानी मार्ग से भेजा जा सकेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर क्वारब-रामगढ़-रातीघाट बाईपास मार्ग से भेजने तथा अधिक दबाव की स्थिति में चरणबद्ध संचालन की व्यवस्था रहेगी।
कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों का अनावश्यक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और केवल निर्धारित अथवा अधिकृत वाहनों को प्रवेश दिया जाएगा।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के वाहनों को सड़क किनारे या यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित पार्किंग भरने पर वाहनों को वैकल्पिक पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। एम्बुलेंस, अग्निशमन, पुलिस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग, डायवर्जन एवं शटल सेवा व्यवस्था का पालन कर सहयोग करने की अपील की है।
1880 के नैनीताल भूस्खलन में दिवंगत लोगों को किया याद, सेंट जॉन्स चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा
वर्ष 1880 में नैनीताल में हुए विनाशकारी भूस्खलन (Landslide) में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में शुक्रवार को सेंट जॉन्स इन द वाइल्डरनेस चर्च (St. John’s in the Wilderness Church) में विशेष स्मृति प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। 18 सितंबर 1880 की इस त्रासदी की स्मृति में आयोजित सेवा में नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा प्रार्थना और भजनों के माध्यम से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेंट निकोलस (St. Nicholas) एवं सेंट जॉन्स इन द वाइल्डरनेस चर्च के प्रेस्बिटर-इन-चार्ज (Presbyter-in-Charge) रेवरेंड जॉन जॉर्ज मुन्नवर के नेतृत्व में आयोजित सेवा का शुभारंभ आराधना के आह्वान से हुआ। इसके बाद सामूहिक रूप से ‘ओ गॉड, अवर हेल्प इन एजेज पास्ट’ भजन प्रस्तुत किया गया। सोंदिप मंडल ने उद्घाटन प्रार्थना की, जबकि संजीत विक्टर ने प्रथम धर्मग्रंथ पाठ के रूप में भजन संहिता 46 का पाठ किया।
कार्यक्रम में शेरवुड कॉलेज (Sherwood College) की ओर से ‘भजन संहिता 23- द लॉर्ड्स माई शेफर्ड’ और ‘इट इज वेल विद माय सोल’ की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद ऑल सेंट्स कॉलेज (All Saints’ College) की ओर से विशेष भजन प्रस्तुत किया गया। ऑल सेंट्स कॉलेज के क्वायर (Choir) ने ‘यू आर याहवे’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। हृदयान सिंह ने 1 कुरिन्थियों 15:20-28 का दूसरा धर्मग्रंथ पाठ किया। सेंट मैरीज़ कॉन्वेंट कॉलेज (St. Mary’s Convent College) और बिशप शॉ स्कूल (Bishop Shaw School) की ओर से भी विशेष भजनों की प्रस्तुति दी गयी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ‘नियरर माय गॉड टू दी’ सामूहिक भजन गाया।
सपना मुन्नवर ने मध्यस्थ प्रार्थना के माध्यम से दिवंगत लोगों की स्मृति में प्रार्थना की। इसके बाद ‘रॉक ऑफ एजेज’ सामूहिक भजन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ऑल सेंट्स कॉलेज की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष ज्योतिका गिल द्वारा 18 सितंबर 1880 को हुई नैनीताल की ऐतिहासिक भूस्खलन त्रासदी का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करना रहा। उन्होंने घटना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उसके महत्व को स्मरण कराया।
इसके पश्चात रेवरेंड जॉन जी. मुन्नवर ने सुसमाचार पाठ किया। शेरवुड कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभा को संदेश दिया। उनके संदेश के बाद शेरवुड कॉलेज की ओर से ‘यू रेज मी अप’ की प्रस्तुति दी गयी। सेंट जोसेफ कॉलेज (St. Joseph’s College) और सेंट जॉन्स स्कूल (St. John’s School) की ओर से भी विशेष भजनों की प्रस्तुति की गयी।
अंत में ऑल सेंट्स कॉलेज की प्रधानाचार्या अंजिना रिचड्र्स ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने समारोह में सहयोग देने वाले चर्च, विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद ‘एबाइड विद मी’ सामूहिक भजन गाया गया। समारोह का समापन रेवरेंड जॉन जॉर्ज मुन्नवर की समापन प्रार्थना एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।
146 वर्ष पुरानी इस त्रासदी की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में नैनीताल के धार्मिक एवं शैक्षणिक समुदाय की सामूहिक भागीदारी देखने को मिली। प्रार्थना, धर्मग्रंथ पाठ, संगीत और वर्ष 1880 की घटना के स्मरण के माध्यम से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा नयी पीढ़ी को शहर के इस महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अध्याय से परिचित कराया गया।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने ग्रामीण विद्यालय को स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम दिए, आरसेटी का भी शुभारंभ
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility-CSR) के तहत श्रीकृष्ण हरि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, किशनपुर गांव में स्मार्ट क्लासरूम (Smart Classroom) के लिए स्मार्ट बोर्ड एवं कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए गये। साथ ही ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान (Rural Self Employment Training Institute-RSETI) हल्द्वानी का भी शुभारंभ किया गया।
बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है। डिजिटल माध्यम से विद्यार्थी विषयों को अधिक सरल एवं प्रभावी ढंग से समझ सकेंगे तथा उनके कंप्यूटर एवं डिजिटल कौशल का विकास होगा। विद्यालय में वर्तमान में 303 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
इसी अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक लाल सिंह ने ग्रामीण स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी) हल्द्वानी का भी शुभारंभ किया। लाल सिंह ने बताया कि आरसेटी के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को 65 से अधिक क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।
नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल ने स्थानीय उत्पादों एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने और ‘लोकल फॉर वोकल’ (Local for Vocal) के माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया। बैंक ने शिक्षा, कौशल विकास एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अपने सामाजिक दायित्वों के तहत आगे भी कार्य जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में बैंक के महाप्रबंधक एवं बरेली अंचल के प्रमुख प्रतीक अग्निहोत्री, आरसेटी निदेशक अतुल कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, बरेली अंचल के प्रमुख प्रतीक अग्निहोत्री सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Nainital Latest News 18 September 2026, Kainchi Dham Traffic Plan, Kainchi Dham Weekend Traffic, Bhimtal Traffic Diversion, Bhowali Traffic Plan, Kainchi Dham Parking, Kainchi Dham Shuttle Service, Nainital Traffic News, Uttarakhand Traffic Advisory, Nainital Landslide 1880, 1880 Nainital Landslide Memorial, St Johns Church Nainital, Nainital History, Bank of Baroda CSR, Smart Classroom Nainital, RSETI Haldwani, Rural Education Uttarakhand, Nainital Latest News, Uttarakhand News, #KainchiDham #KainchiDhamTraffic #Bhimtal #Bhowali #Nainital #Uttarakhand #TrafficDiversion #ShuttleService #NainitalHistory #NainitalLandslide #1880Landslide #StJohnsChurch #BankOfBaroda #SmartClassroom #RSETI #Haldwani #UttarakhandNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
