नवीन समाचार, हरिद्वार, 27 जुलाई 2026 (VIP Number Sold for More Car Price)। देश में एक ओर अभी भी 80 करोड़ से अधिक लोग जोकि देश की आबादी के 57 से 60 प्रतिशत हैं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकारी मुफ्त अनाज पर निर्भर हैं, और योजना का समय दिसंबर 2028 तक बढ़ाया गया है, वहीं दूसरी ओर अमीर-गरीब के बीच की गहरी होती जा रही खाई का पुनः एक उदाहरण सामने आया है।
हरिद्वार में परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM खुलते ही वीआईपी (फैंसी) नंबरों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऑनलाइन ई-नीलामी में UK08 BM 0009 नंबर के लिए सर्वाधिक ₹5.40 लाख की बोली लगी, जो कई छोटी कारों की कीमत के बराबर या अधिक है। इसके अलावा भी अनेक आकर्षक नंबर लाखों रुपये में बिके, जिससे परिवहन विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ।
नई सीरीज खुलते ही लाखों में बिके पसंदीदा नंबर
परिवहन विभाग के अनुसार नई श्रृंखला शुरू होने के साथ ही वाहन स्वामियों ने ऑनलाइन ई-नीलामी में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सबसे अधिक चर्चा UK08BM-0009 नंबर की रही, जिसकी अंतिम बोली ₹5.40 लाख पर पहुंची।
अन्य प्रमुख बोलियां इस प्रकार रहीं—
- UK08 BM 0001 : ₹4.91 लाख
- UK08 BM 0007 : ₹3.88 लाख
- UK08 BM 0008 : ₹1.73 लाख
- UK08 BM 0002 : ₹1.41 लाख
- UK08 BM 9000 : ₹91 हजार
इसके अलावा 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे आकर्षक नंबरों के लिए भी उत्साहपूर्वक बोली लगाई गई।
परिवहन विभाग को मिला बड़ा राजस्व
फैंसी नंबरों की ई-नीलामी से परिवहन विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। विभाग का कहना है कि ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है तथा इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
हरिद्वार के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि नई श्रृंखला प्रारम्भ होते ही नागरिकों में फैंसी नंबरों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे नंबरों से मिलने वाला राजस्व राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण आय का स्रोत है और भविष्य में भी नियमित रूप से ई-नीलामी आयोजित की जाती रहेगी।
उत्तराखंड का सबसे महंगा VIP नंबर कौन-सा?
उत्तराखंड में अब तक का सबसे महंगा वीआईपी नंबर देहरादून आरटीओ की UK07 सीरीज की ई-नीलामी में ‘0001’ रहा है, जो ₹13.77 लाख में बिका था। इसके बाद जनवरी 2026 में UK07HJ-0001 नंबर ₹13.74 लाख में खरीदा गया। इससे पहले भी देहरादून में एक अन्य सीरीज का नंबर 0001 नंबर ₹9.26 लाख में भी बिक चुका है।
वहीं बताया जाता है कि कुमाऊं क्षेत्र में हल्द्वानी आरटीओ से UK04 सीरीज का 0001 नंबर ₹7.49 लाख में बिक चुका है, जबकि अब हरिद्वार की नई श्रृंखला में 0009 नंबर ₹5.40 लाख में बिककर चर्चा का विषय बन गया है।
भारत के सबसे महंगे बिके VIP नंबर
भारत में अब तक का सबसे महंगा वीआईपी नंबर DDC 0001 माना जाता है, जिसे ₹2.08 करोड़ में खरीदा गया था। वहीं सरकारी आरटीओ ई-नीलामी में हरियाणा का HR88B8888 नंबर ₹1.17 करोड़ में बिकने का रिकॉर्ड दर्ज कर चुका है। चंडीगढ़ में CH01 CY 0001 के लिए भी 25 लाख रुपये से अधिक की बोली लग चुकी है।
सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले VIP नंबर
वाहन स्वामियों में सामान्यतः इन नंबरों की सबसे अधिक मांग रहती है—
- 0001
- 0007
- 0009
- 0005
- 1111
- 8888
- 9999
इन नंबरों को कई लोग स्टेटस सिंबल, व्यक्तिगत पसंद अथवा न्यूमरोलॉजी के आधार पर प्राथमिकता देते हैं।
उत्तराखंड में VIP नंबरों की शुरुआती बुकिंग राशि
उत्तराखंड परिवहन विभाग के अनुसार प्रमुख श्रेणियों की बेस प्राइस इस प्रकार निर्धारित है—
- सुपर एलीट (0001) : ₹5 लाख
- सिंगल डिजिट (0003, 0005, 0007, 0009 आदि) : ₹3 लाख
- सेमी-फैंसी नंबर (4444, 8000, 0100 आदि) : ₹1 लाख
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (VIP Number Sold for More Car Price) :
<
p style=”text-align: justify;”>VIP Number Sold for More Car Price, Haridwar VIP Number, UK08 BM 0009, VIP Number Auction, Fancy Number Auction, Uttarakhand RTO, Haridwar RTO, UK08 BM Series, Vehicle Registration Number, Fancy Number News, Dehradun VIP Number, Haldwani RTO, Online E Auction, Transport Department Uttarakhand, Uttarakhand News, Navin Samachar, #Haridwar #VIPNumber #FancyNumber #UK08BM #RTO #TransportDepartment #Uttarakhand #CarNumber #Auction #HaridwarNews #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।