हरीश रावत ने बताई अपनी अंतिम इच्छा, बोले-अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 25 सितंबर 2026 (Harish Rawat Reveals his Last Wish)। कभी चुनाव न लड़ने की घोषणा तो कभी कॉंग्रेस पार्टी के सभी दायित्वों से त्यागपत्र देने की इच्छा जताने वाले और हमेशा स्वयं को राजनीतिक चर्चाओं में बनाए रखने के माहिर उत्तराखंड (Uttarakhand) के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अब आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताई है।

Harish Rawat Reveals his Last Wishशुक्रवार को हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने का निर्णय उस समय की परिस्थितियों, समय, स्वास्थ्य और उम्र को देखते हुए लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अंतिम इच्छा है कि जीवन के अंतिम समय में उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले। 

रावत ने कहा कि हरिद्वार से चुनाव लड़ने की इच्छा उनके मन में जरूर है, लेकिन अभी इसे अंतिम निर्णय नहीं माना जा सकता। एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उन्होंने हरिद्वार के साथ अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार की किसी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।

गंगा पूजन के बाद कही अपनी बात

हरिद्वार पहुंचकर रावत ने हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन किया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी राजनीतिक इच्छा के साथ व्यक्तिगत आकांक्षा भी साझा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से हाल में की गई सार्वजनिक सराहना और उनकी दीर्घायु की कामना के संबंध में पूछे जाने पर रावत ने इसे मुख्यमंत्री का शिष्टाचार, सौम्यता और बड़प्पन बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद एक-दूसरे के प्रति सम्मान और शिष्टाचार बनाए रखना लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा है।

चुनाव आयोग को लेकर भी बोले रावत

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पूछे गए सवाल पर रावत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले कुछ वर्षों से उठाए जा रहे सवालों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हाल में दो चुनाव आयुक्तों के बयानों और रुख से उन्हें राहुल गांधी की पूर्व में व्यक्त चिंताओं की पुष्टि होती दिखाई दी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी के पार्षद राजेंद्र जीना को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, निर्वाचन रद्द करने का आदेश रुका; जानें क्या है पूरा मामला

रावत ने चुनाव कराने वाली संस्थाओं की निष्पक्षता और साख पर सवाल उठने को लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके विरुद्ध महाभियोग की मांग भी की। यह मांग कांग्रेस के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के बीच सामने आई है। 25 सितंबर को देहरादून में कांग्रेस के सचिवालय घेराव कार्यक्रम में भी रावत शामिल हुए।

कांग्रेस के संगठनात्मक पदों को लेकर क्या कहा था?

सितंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद रावत ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की सदस्यता और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की पेशकश की थी। यह कार्रवाई उनके पूर्व विशेष कार्याधिकारी (OSD) और वर्तमान निजी सहायक चंदन सिंह जीना से जुड़े परिसरों पर हुई ED की कार्रवाई के बाद सामने आई थी। रावत ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनसे जुड़े किसी मामले के कारण कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को कमजोर होने का अवसर मिले।

हालांकि, रावत ने कांग्रेस छोड़ने की बात से इनकार किया था और स्पष्ट किया था कि संगठनात्मक पदों से हटने की उनकी बात को पार्टी की सदस्यता छोड़ने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरिद्वार में सुहागरात पर दुल्हन ने पति को नशीला पदार्थ देकर लूटा, चार साथियों सहित हुई गिरफ्तार; जानें कैसे खुला राज

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Harish Rawat Reveals his Last Wish) :

Harish Rawat Reveals his Last Wish, Harish Rawat, Haridwar News, Harish Rawat Haridwar, Harish Rawat Election 2027, Uttarakhand Assembly Election 2027, Haridwar Assembly Election, Harish Rawat Ganga Puja, Har Ki Pauri News, Uttarakhand Politics, Harish Rawat Latest News, Congress Uttarakhand, Uttarakhand Congress, Harish Rawat Election Statement, Election Commission Uttarakhand, Uttarakhand News, #HarishRawat #HaridwarNews #UttarakhandNews #Haridwar #HarKiPauri #UttarakhandPolitics #Congress #UttarakhandCongress #UttarakhandElection2027 #HarishRawatNews

Leave a Reply