WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

जेन-जी पर मेहरबान हुआ उत्तराखंड, बनेगा पहला युवा आयोग, 10 हजार युवाओं को फ्री कोचिंग, मिलेगा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन, सीएम धामी ने की 8 बड़ी घोषणाएं

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 17 अगस्त 2026 (Uttarakhand-First Youth Commission)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘जेन-जी’ के अपनी प्राथमिकता दिखाते हुए स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं, रोजगार, स्वरोजगार और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इनमें प्रदेश में पहली बार युवा आयोग की स्थापना, 10 हजार युवाओं को फ्री कोचिंग,18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना तथा चमोली (Chamoli), पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) और अल्मोड़ा (Almora) में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणाएं प्रमुख है।

Uttarakhand-First Youth Commissionइसके साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को अतिरिक्त सहायता तथा वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि पर काबिज लोगों को भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा भी की गई है। देहरादून के परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं करते हुए युवाओं के मुद्दों को संस्थागत मंच देने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पहाड़ में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार की प्राथमिकता स्पष्ट की।

युवाओं के लिए बनेगा प्रदेश का पहला युवा आयोग

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में पहली बार युवा आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग युवाओं की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए संस्थागत मंच के रूप में काम करेगा।

रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे विषय युवाओं की प्राथमिकताओं में रहे हैं। ऐसे में सरकार का दावा है कि युवा आयोग इन मुद्दों पर युवाओं और शासन के बीच संवाद का स्थायी माध्यम बनेगा।

18 से 30 वर्ष के युवाओं को मिलेगा उद्यमिता प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू करने की घोषणा की है।

इस योजना के तहत आईआईटी (IIT) और आईआईएम (IIM) जैसे संस्थानों के सहयोग से युवाओं को मुफ्त कौशल एवं उद्यमिता प्रशिक्षण देने की योजना है। प्रशिक्षण के बाद उद्यम शुरू करने के लिए बैंक से मिलने वाले ऋण की 30 प्रतिशत राशि सरकार अनुदान के रूप में उपलब्ध कराएगी।

इसका उद्देश्य युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ स्वरोजगार और अपना व्यवसाय शुरू करने के विकल्पों को मजबूत करना है।

10 हजार को फ्री कोचिंग

धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का विशेष उल्लेख किया, जिसके तहत सरकारी विद्यालयों के 11वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। प्रथम चरण में सात करोड़ के बजट से 10 हजार छात्र-छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा।

चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क

पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है।

सरकार के अनुसार इन पार्कों के जरिए स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकेगा और पहाड़ी जिलों में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार तथा उद्यम के अवसर विकसित होंगे। इससे पलायन रोकने के प्रयासों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

सीमावर्ती युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को अतिरिक्त सहायता

मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के लिए स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने को अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।

इस पहल के पीछे सीमांत क्षेत्रों में आजीविका के साधन मजबूत करने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य है।

वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि पर भूमिधरी अधिकार

सरकार ने वर्ग-3 और वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर पात्र लोगों को भूमिधरी अधिकार देने की घोषणा भी की है। इससे ऐसी भूमि पर लंबे समय से काबिज लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अपडेट : चमोली की निर्माणाधीन टनल दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत, 14 घायल, एक की तलाश जारी...

प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश बढ़ेगा

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के अंतर्गत राज्यांश को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये करने की घोषणा की गई है। इससे पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए राज्य की ओर से मिलने वाली सहायता में 25 हजार रुपये की वृद्धि होगी।

बहादुर बच्चों को मिलेगा बाल वीरता पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए बाल वीरता पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की है। इसका उद्देश्य साहस और असाधारण कार्य करने वाले बच्चों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित और प्रोत्साहित करना है।

मुख्यमंत्री की आठ प्रमुख घोषणाएं

  1. उत्तराखंड में प्रदेश का पहला युवा आयोग स्थापित किया जाएगा।

  2. 11वीं और 12वीं के 10 हजार युवा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
  3. चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में विशेष औद्योगिक पार्क स्थापित होंगे।
  4. सीमावर्ती गांवों के युवाओं, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए अतिरिक्त सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा।
  5. वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण की समय-सीमा बढ़ाकर भूमिधरी अधिकार दिए जाएंगे।
  6. प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्यांश 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किया जाएगा।
  7. 18 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रोत्साहन योजना शुरू होगी।
  8. प्रदेश के बहादुर बच्चों को सम्मानित करने के लिए बाल वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला को रोका, चेन झपटकर भागा स्कूटी सवार

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Uttarakhand-First Youth Commission) :

Uttarakhand-First Youth Commission, Uttarakhand Youth Commission, CM Dhami Announcements, Uttarakhand Youth Scheme, Uttarakhand Self Employment Scheme, Youth Entrepreneurship Uttarakhand, Uttarakhand Industrial Parks, Chamoli Industrial Park, Pauri Industrial Park, Almora Industrial Park, Uttarakhand Government Schemes, Uttarakhand first Youth Commission announced by CM Dhami 2026, CM Dhami seven major announcements on Independence Day 2026, Uttarakhand Youth Commission for youth issues and employment, free IIT IIM entrepreneurship training for Uttarakhand youth, 30 percent bank loan subsidy for youth entrepreneurs Uttarakhand, special industrial parks in Chamoli Pauri and Almora, Uttarakhand scheme for border area youth ex servicemen and Agniveers,

<

p style=”text-align: justify;”> Uttarakhand government land ownership rights for class three and four land, Pradhan Mantri Awas Yojana state share increased Uttarakhand, Uttarakhand Bal Veerta Award for brave children, Uttarakhand youth employment and self employment schemes 2026, CM Dhami Independence Day announcements for Uttarakhand youth, Uttarakhand government schemes for entrepreneurship and skill development, Uttarakhand industrial parks to create employment and reduce migration,  #Uttarakhand #CMdhami #PushkarSinghDhami #YouthCommission #UttarakhandYouth #SelfEmployment #Entrepreneurship #SkillDevelopment #YouthEmployment #IndustrialPark #Chamoli #Pauri #Almora #Agniveer #ExServicemen #UttarakhandGovernment #PMAY #BalVeertaAward #UttarakhandNews #Dehradun

Leave a Reply