पौधरोपण, तिरंगा रैली, जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में चयन व एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

वनस्पति विज्ञान विभाग के मिशन ग्रीन अभियान में राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के निदेशक ने किया पौधरोपण

नवीन समाचार, नैनीताल, 12 अगस्त 2026 (Nainital News Today 12 August 2026)। नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के ‘मिशन ग्रीन’ अभियान के तहत भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल के निदेशक, शिक्षाविद एवं शोधार्थी डॉ. इंद्र दत्त भट्ट ने पौधरोपण किया। उन्होंने देवदार, पद्म, बुरांश, बांज, जिंगो बाइलोबा और बेड़ू के पौधे रोपे।

Nainital News Today 12 August 2026डॉ. भट्ट ने कहा कि हरित धरती सकारात्मकता का प्रतीक है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में हरित आवरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि मिशन ग्रीन जीवन के सकारात्मक पक्ष और उसकी व्यापकता को दर्शाता है, इसलिए पौधरोपण करना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय कर्तव्य है।

पौधे रेंज ऑफिसर आनंद लाल आर्य द्वारा उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर डॉ. भट्ट को शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी संजीद, वानिकी विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष तिवारी, प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. अनिल बिष्ट, डॉ. नवीन पांडे, मोहित, लीला, विशाल, शीतल कोरंगा, भावना पांडे और डॉ. शिवराज कपकोटी सहित अन्य लोगों ने भी पौधरोपण किया।

रामगढ़ महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम के साथ निकली तिरंगा रैली

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं से परिचित कराया गया। प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के पठन-पाठन, शिक्षकेतर गतिविधियों, छात्रवृत्ति, क्रीड़ा गतिविधियों, शिक्षक-अभिभावक संघ, रेड क्रॉस सोसाइटी, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ, समर्थ, पुस्तकालय, वाचनालय, राष्ट्रीय सेवा योजना और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र से संबंधित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। विगत वर्षों की आख्या डॉ. नीमा पंत एवं डॉ. हरेश राम ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में 60 साल की उम्र में भी झपटमारी! एक लाख की अंगूठी लेकर भागा, 24 घंटे में पुलिस ने किया खेल खत्म

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नागेंद्र द्विवेदी एवं प्रो. विमला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। संस्कृत प्राध्यापिका डॉ. श्वेता विश्नोई ने मंत्रोच्चार किया। इससे पूर्व तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय परिसर से रामगढ़ बाजार तक रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारों से पूरा रामगढ़ गूंज उठा। रैली में बाजार तिरंगों से सजा नजर आया और छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह रहा। रैली का नेतृत्व प्रो. नागेंद्र द्विवेदी ने किया।

प्राचार्य ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ-साथ समय की कीमत को समझना होगा, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। डॉ. विमला सिंह ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. निर्मला रावत ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. हरीश चंद्र जोशी ने किया।

इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, कुंदन नाथ, गणेश बिष्ट, कमलेश सहित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से खुशबू, सचिन, गरिमा, प्रकाश, मयंक, निशा, अभिलाषा, विशाखा, काजल, करण, माही, दीक्षा, हिमानी और प्रियंका सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में सैनिक स्कूल की 18 छात्राएं शामिल

भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि उत्तराखंड खेल विभाग द्वारा हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में विद्यालय की 18 छात्राओं की अंडर-14 फुटबॉल टीम प्रतिभाग कर रही है। मेहता के मुताबिक खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए मार्ग व्यय, भोजन और आवास की व्यवस्था नि:शुल्क की गई है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट में रामगढ़, रामनगर, हल्द्वानी, किच्छा, भवाली, भीमताल तथा नैनीताल सहित जिले की 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

नैनीताल जिले में बालिका फुटबॉल को प्रोत्साहन देने के लिए पहली बार आयोजित की जा रही इस जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में नैनीताल शहर की 24 छात्रा फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें टीम मैनेजर निशा बनोला और टीम कोच जनक बिष्ट के नेतृत्व में 18 खिलाड़ी भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल की हैं। विद्यालय में लगातार बालक और बालिकाओं के खेल के लिए माहौल बनने पर प्रबंधक ज्योति प्रकाश ने भी खुशी जाहिर की है। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती, व्यायाम शिक्षक गोविंद बोरा, मुक्ता शाह, आलोक कुमार, महेश, सागर सिंह, शाहनवाज, डॉ. रेनू बिष्ट, मनीष, मनोज, डॉ. नीलम जोशी, मंजू जोशी, अवंतिका, गोविंद नेगी, गीतिका और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  2027 विधान सभा चुनाव के लिए उत्तराखंड कांग्रेस को दो दर्जन से अधिक सीटों पर नए चेहरों की तलाश

सनवाल स्कूल ने लेक्स इंटरनेशनल को 8-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह

सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के तत्वावधान एवं नैनीताल बैंक के प्रायोजन में आयोजित 78वीं एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सनवाल पब्लिक स्कूल नैनीताल ने लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल को 8-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

डीएसए मैदान में खेले गए मुकाबले में सनवाल पब्लिक स्कूल ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में भी सनवाल के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और आक्रामकता जारी रखते हुए चार और गोल दागे और मुकाबला 8-0 से अपने नाम कर लिया।

सनवाल की ओर से हसान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल किए। उन्होंने लगातार तीन गोल दागकर हैट्रिक भी पूरी की। वहीं प्रतीक ने दो और हिमांशु ने एक गोल किया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका प्रेम सिंह बिष्ट, शेखर साह और नकुल सिंह बिष्ट ने निभाई। आयोजकों ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल और सेंट जोसेफ कॉलेज नैनीताल के बीच खेला जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल से उच्च न्यायालय के हल्द्वानी स्थानांतरण को राज्य सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति, बेल बाबा मंदिर के पास 30 हेक्टेयर भूमि पर नया परिसर बनेगा
Tags (Nainital News Today 12 August 2026) :

Nainital News Today 12 August 2026, Kumaon University Mission Green, DSB Campus Nainital plantation, National Environmental Institute Kosi Katarmal, Indra Datt Bhatt plantation, Nainital environmental conservation, Ramgarh Government College orientation, Ramgarh college Tiranga rally, Nainital girls football tournament, Sainik School Nainital football team, Uttarakhand district girls football championship, HN Pandey Memorial Football Tournament 2026, Sanwal Public School Nainital football, Lex International School Bhowali football, Nainital football tournament semifinal,

Nainital environmental and sports news, Mission Green plantation drive at Kumaon University DSB Campus, Ramgarh college orientation and Tiranga rally Uttarakhand, Sainik School Nainital girls under 14 football tournament, Sanwal Public School beats Lex International School 8-0, HN Pandey Memorial Football Tournament Nainital semifinal, #Nainital #NainitalNews #UttarakhandNews #KumaonUniversity #MissionGreen #EnvironmentalConservation #Ramgarh #TirangaRally #GirlsFootball #SainikSchoolNainital #FootballTournament #SanwalPublicSchool #LexInternationalSchool #HNPandeyFootballTournament #NavinSamachar

Leave a Reply