हाईकोर्ट के आदेश के बाद भीमताल हिंसक मारपीट मामले में तीन आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
नवीन समाचार, नैनीताल, 13 अगस्त 2026 (Nainital News Today 13 August 2026)। नैनीताल। भीमताल (Bhimtal) में हुए चर्चित हिंसक मारपीट मामले में मुख्य दंडाधिकारी नैनीताल (Chief Judicial Magistrate, Nainital) रवि शंकर मिश्रा (Ravi Shankar Mishra) की अदालत ने तीन आरोपियों राहुल (Rahul), गौरव कुल्याल उर्फ गुल्ली (Gaurav Kulyal alias Gulli) और अजय कुल्याल (Ajay Kulyal) को भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 109 के तहत 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट (High Court) के पूर्व आदेश के बाद हुई है, जिसमें पुलिस की रिमांड अर्जी को निचली अदालत द्वारा खारिज किए जाने के आदेश को निरस्त करते हुए मामले की दोबारा विधि के अनुसार सुनवाई के निर्देश दिए गए थे।
मामले में विवेचना अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना भीमताल (Police Station Bhimtal) ने सहायक लोक अभियोजक अंजनी कुमार तिवारी (Anjani Kumar Tiwari) के माध्यम से सरकार की ओर से धारा 109 के तहत न्यायिक रिमांड स्वीकृत करने के लिए अदालत के समक्ष तथ्य रखे। अभियोजन की ओर से बताया गया कि मामले में घायल रमेश किरौला (Ramesh Kirola) पर आरोपियों ने एक राय होकर जान से मारने की नीयत से गंभीर हमला किया था और वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं तथा बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
पूर्व में सामने आए मामले के अनुसार 6 जुलाई को भीमताल स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर विवाद के बाद आरोपियों पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद वैरायटी स्वीट्स (Variety Sweets) के पास वाहनों को रोककर लोहे की रॉड, नुकीले हथियार और कड़ों से जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई थी। इस हमले में रमेश किरौला को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल (Max Hospital), दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां वह जीवन रक्षक प्रणाली पर कोमा में बताए गए थे।
मामले के घायल एवं वादी हिमांशु रैक्वाल (Himanshu Raikwal) ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (Additional Chief Judicial Magistrate) नैनीताल की ओर से धारा 109 के तहत पुलिस रिमांड की मांग खारिज किए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए निचली अदालत के आदेश को निरस्त कर अभियोजन की रिमांड अर्जी पर नए सिरे से सुनवाई के लिए मामला दूसरी अदालत में भेजने के निर्देश दिए थे।
अब हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में मुख्य दंडाधिकारी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने घायल की गंभीर स्थिति और मामले में आरोपियों की भूमिका को देखते हुए न्यायिक हिरासत की मांग की। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
भाजपा की तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रगौरव का संदेश, हर बूथ और घर पर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नैनीताल नगर मंडल ने चीना बाबा मंदिर (Cheena Baba Temple) से पंत पार्क (Pant Park) तक तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki) के नेतृत्व में निकली यात्रा में विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा 15 अगस्त को हर बूथ, घर, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक सरिता आर्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हर घर तिरंगा (Har Ghar Tiranga) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रध्वज देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से स्वयं तिरंगा फहराने के साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
यात्रा में जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया (Dayakishan Pokhariya), दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा (Shanti Mehra), दिनेश आर्य (Dinesh Arya), महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी (Vimla Adhikari), मंडी परिषद सलाहकार मनोज जोशी (Manoj Joshi), सांसद प्रतिनिधि एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल रावत (Gopal Rawat), भारत सिंह मेहरा (Bharat Singh Mehra), आशीष बजाज (Ashish Bajaj), हरीश राणा (Harish Rana), मोहित लाल साह (Mohit Lal Sah), ज्योति ढौंडियाल (Jyoti Dhaundiyal),
विक्रम राठौर (Vikram Rathore), कमल जोशी (Kamal Joshi), विकास जोशी (Vikas Joshi), अरविंद पड़ियार (Arvind Padiyar) और भुवन आर्य (Bhuvan Arya) सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए 15 अगस्त को हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
मंगोली-खुर्पाताल में तिरंगा यात्रा में राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगे विद्यार्थी और ग्रामीण
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नैनीताल ग्रामीण मंडल, किसान मोर्चा मंडल और ओबीसी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगोली-खुर्पाताल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और जुबां पर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया।
यात्रा दो चरणों में आयोजित हुई। पहले चरण का शुभारंभ सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली (Government Inter College Mangoli) से हुआ और यात्रा पंचायत घर तक निकाली गई। इसके बाद दूसरे चरण की यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल (Government Inter College Khurpatal) से शुरू होकर माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय खुर्पाताल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल में संपन्न हुई।
यात्रा में नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, पेयजल दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या और सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल रावत प्रमुख रूप से शामिल हुए। विधायक सरिता आर्या ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नौनिहाल राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने भावी पीढ़ी से राष्ट्रहित के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने कहा कि मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक शिक्षा और अच्छे संस्कार देना भी आवश्यक है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल में पेयजल व्यवस्था सुचारु कराने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल से संपर्क कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
आयोजन में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती (Suresh Upreti), मंडल प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht), मंडल उपाध्यक्ष हेम बहुखंडी (Hem Bahukhandi), मंडल मंत्री विजय बिष्ट (Vijay Bisht), किसान मोर्चा प्रभारी कुंदन अधिकारी (Kundan Adhikari), किसान मोर्चा महामंत्री योगेश सिंह बिष्ट (Yogesh Singh Bisht), ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विजय गोस्वामी (Vijay Goswami), महामंत्री गौरव गोस्वामी (Gaurav Goswami), बूथ अध्यक्ष हीरा सिंह अधिकारी (Heera Singh Adhikari),
हेमन्त कनवाल (Hemant Kanwal), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीवन नेगी (Jeevan Negi), विनोद कुमार (Vinod Kumar), चंदन कनवाल (Chandan Kanwal), महेंद्र सिंह (Mahendra Singh) और गणेश सिंह (Ganesh Singh) सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। राजकीय इंटर कॉलेज मंगोली के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर (Chandra Shekhar), राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल की प्रधानाचार्य गीता पाण्डे (Geeta Pandey), दोनों विद्यालयों के शिक्षक, स्थानीय ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी यात्रा में शामिल हुए।
प्रभारी मंत्री खजान दास 14 और 15 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे
नैनीताल। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग के मंत्री तथा नैनीताल जनपद के प्रभारी मंत्री खजान दास (Khajan Das) 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल आएंगे। दौरे के दौरान वह रामनगर में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने बताया कि प्रभारी मंत्री 14 अगस्त को देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 2:30 बजे मालधन चौड़ (Maldhan Chaud), रामनगर में मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट-वार्ता करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे वहां से रवाना होकर शाम 7 बजे राज्य अतिथि गृह, नैनीताल पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।
15 अगस्त को सुबह 9 बजे राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान कर सुबह 9:15 बजे कलक्ट्रेट, नैनीताल में स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट से राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे।
5 यूके नेवल यूनिट का राष्ट्रीय स्तर का एनसीसी शिविर 17 अगस्त से
नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी (5 UK Naval Unit NCC) की ओर से 17 से 26 अगस्त 2026 तक मोस्ट इंटरप्राइजिंग नवल यूनिट एनसीसी शिविर (Most Enterprising Naval Unit NCC Camp) का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेट्स (NCC Cadets) के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है।
शिविर के दौरान कैडेट्स के लिए विभिन्न नौसैनिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास, साहसिक गतिविधियों तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News Today 13 August 2026) :
Nainital News Today 13 August 2026, Bhimtal assault case, Bhimtal violence case, Uttarakhand High Court order, judicial remand Bhimtal case, Section 109 BNS case, Gaurav Kulyal case, Rahul assault case Bhimtal, Ajay Kulyal case, Ramesh Kirola assault case, Nainital court news, Nainital crime news, BJP Tiranga Yatra Nainital, Har Ghar Tiranga Nainital, Khajan Das Nainital visit, 5 UK Naval Unit NCC Camp, judicial remand of accused in Bhimtal assault case, Uttarakhand High Court order in Bhimtal violence case, Tiranga Yatra organized by BJP Nainital, Nainital, Khajan Das August 2026, 5 UK Naval Unit NCC camp Nainital August 2026, #Bhimtal #Nainital #UttarakhandHighCourt #BNS #NainitalCourt #BhimtalAssaultCase #TirangaYatra #HarGharTiranga #BJPNainital #KhajanDas #NCC #NCCCamp #NainitalNews #UttarakhandNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।