शिक्षिकाओं की तैनाती के आदेश के बावजूद कार्यभार ग्रहण न करने पर छात्राओं का फिर प्रदर्शन, बोलीं- ‘टीचर दो, आज दो-अभी दो’

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अक्टूबर 2026 (Students Protest again For Teachers)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जिले के दूरस्थ बेतालघाट (Betalghat) स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College) में शिक्षकों की कमी का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश और शिक्षा विभाग (Education Department) की ओर से सात अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) की तैनाती के आदेश जारी होने के बावजूद शिक्षिकाओं के कार्यभार ग्रहण न करने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

छात्राओं ने सरकार और शासन-प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विद्यालय में शिक्षकों की तत्काल वास्तविक तैनाती सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने ‘अभिभावकों के साथ झूठे वादे नहीं चलेंगे’, ‘शर्म करो-शर्म करो’, ‘टीचर दो-टीचर दो’, ‘आज दो-अभी दो’ और ‘हम अपना अधिकार मांगते-नहीं किसी से भीख मांगते’ जैसे नारे लगाए।

19 में से 14 पद रिक्त होने का दावा

Students Protest again For Teachersउल्लेखनीय है कि इससे पहले 3 सितंबर को भी विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। उस समय छात्राओं ने ‘टीचर दो, आज दो, अभी दो’ के नारे लगाए थे।

छात्राओं के अनुसार विद्यालय में इंटर स्तर पर स्वीकृत सभी नौ प्रवक्ता (Lecturer) पद रिक्त हैं। वहीं स्नातक स्तर (LT Grade) पर स्वीकृत 10 पदों में से पांच पद खाली हैं। इस प्रकार कुल स्वीकृत 19 पदों में से 14 पद रिक्त होने का दावा किया गया था।

पिछले आंदोलन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सात अतिथि शिक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए थे। इनमें प्रवक्ता स्तर पर राजनीति विज्ञान (Political Science), अंग्रेजी (English), अर्थशास्त्र (Economics) और हिंदी (Hindi) विषय की चार शिक्षिकाएं तथा एलटी स्तर पर व्यायाम, विज्ञान और हिंदी विषय की तीन शिक्षिकाएं शामिल थीं।

इन शिक्षिकाओं को एक सप्ताह के भीतर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड के उच्च हिमालय में 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स फंसे, सुरक्षित वापसी का अभियान तेज, धामी ने कंट्रोल रूम पहुंचकर संभाली कमान; 8 हेलीकॉप्टर तैनात

आदेश के बाद भी एक भी शिक्षिका के कार्यभार ग्रहण न करने का आरोप

छात्राओं का आरोप है कि तैनाती के आदेश जारी होने के बावजूद अब तक एक भी शिक्षिका ने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनका कहना है कि केवल कागजों में तैनाती के आदेश जारी होने से विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकती।

छात्राओं ने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं (Board Examinations) की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक है।

छात्राओं ने मांग की कि शिक्षा विभाग केवल तैनाती आदेश जारी करने तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित शिक्षिकाओं की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति और कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करे, ताकि विद्यालय में नियमित पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मेस के खाने में कीड़े और घोंघा मिलने पर दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन
Tags (Students Protest again For Teachers) :

<

p style=”text-align: justify;”>Students Protest again For Teachers, Dehradun Engineer Death, Generator Room Death, Patel Nagar Dehradun, Transport Nagar Dehradun, Internet Company Engineers, Ishan Net Sol Private Limited, Generator Smoke Death, Dehradun News, Uttarakhand News, Rohit Singh Death, Lav Kush Death, Generator Accident, Forensic Investigation, Postmortem Report, Patel Nagar Police, #Betalghat #Nainital #Uttarakhand #TeacherShortage #GirlsInterCollege #StudentProtest #UttarakhandEducation #GuestTeachers #NainitalNews #EducationNews

Leave a Reply