राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का नैनीताल में गाजे-बाजे के साथ स्वागत, दुर्गा पूजा महोत्सव, कुमाऊं विवि की अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता, हिमालयी जड़ी-बूटियों से हस्तनिर्मित साबुन से स्वरोजगार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का नैनीताल में गाजे-बाजे के साथ स्वागत

नवीन समाचार, नैनीताल, 19 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 19 September 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) से राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार नैनीताल (Nainital) पहुंचे भाजपा नेता दिनेश आर्य (Dinesh Arya) का सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और उत्साह के साथ स्वागत किया। तल्लीताल में अभिनंदन के बाद नगर में स्वागत यात्रा निकाली गयी। बाद में नैनीताल क्लब में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में एकजुट होकर जुटने का आह्वान किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश की फोन टैपिंग की शिकायत में करीबी का नाम, पुलिस जाँच में नहीं मिले ठोस साक्ष्य, जानें पूरा प्रकरण

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1827971350प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल क्लब में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिनेश आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party—BJP) में एक सामान्य कार्यकर्ता भी निष्ठा, मेहनत और लगन के बल पर बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिये हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करने की अपील की।

सांसद ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में भाजपा फिर सरकार बनायेगी और प्रदेश में तीसरी बार कमल खिलेगा।

रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के विवाद पर भी बोले सांसद

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्रिमंडलीय मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) और उनके पति गिरधारी लाल साहू (Girdhari Lal Sahu) के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूछे गये प्रश्न पर दिनेश आर्य ने इसे पारिवारिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि इस विवाद से भारतीय जनता पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

कूटा ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का स्वागत कर सौंपा ज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (Kumaun University Teachers Association—कूटा) ने सोमवार को राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य दिनेश आर्य का स्वागत किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें शॉल पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कूटा ने विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों की सेवा संबंधी समस्याओं और नैनीताल के दो मार्गों की मरम्मत की मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञापन में संविदा प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission—UGC) के नियमानुसार वेतन देने, वरिष्ठ प्रोफेसरों को वेतन स्तर 15 का लाभ देने तथा दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके प्राध्यापकों को नियमित करने की मांग की गयी है। इसके अतिरिक्त समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।

कूटा ने सीआरएसटी चुंगी मार्ग और पॉलिटेक्निक चुंगी मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग भी रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मार्गों की स्थिति में सुधार से स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। शिष्टमंडल में कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. भुवन चंद्र आर्य और डॉ. दीपक मेलकानी शामिल रहे।

नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत महानवमी पर हवन, कन्या पूजन और भंडारा

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 951325747नैनीताल में सर्वजनिन दुर्गा पूजा समिति (Sarbojanin Durga Puja Committee) के तत्वावधान में आयोजित 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को महानवमी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किये गये। मां नयना देवी मंदिर में मुख्य पुजारी शुभ चक्रवर्ती के नेतृत्व में महानवमी पूजन, हवन-यज्ञ और कन्या पूजन हुआ। इसके बाद मंदिर के प्रवेश द्वार पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाली परंपरा के अनुरूप आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में समिति के महासचिव उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, शिवराज नेगी, दिनेश गुरुरानी, यश शर्मा और दिनेश भट्ट यजमान के रूप में शामिल हुए।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह फर्त्याल ने बताया कि मंगलवार को मां दुर्गा का भव्य डोला नयना देवी मंदिर परिसर से निकाला जाएगा। डोला नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान मंदिर परिसर के बाहर पुष्पवर्षा भी की जाएगी।

आयोजन में भास्कर बिष्ट, पार्वती, लीला, चम्पा जोशी, माया रावत, विमला कफल्टिया, लता जोशी और हेमा तिवाड़ी सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता एमबीपीजी कॉलेज ने जीती

कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) की अंतरमहाविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज (MBPG College) ने जीत लिया। सोमवार को नैनीताल के डीएसए बास्केटबॉल कोर्ट में खेले गये रोमांचक फाइनल मुकाबले में एमबीपीजी कॉलेज ने अतिरिक्त समय के बाद पीएनजी कॉलेज रामनगर (PNG College Ramnagar) को 60-50 अंकों से पराजित किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रामनगर में शादी के चार माह बाद ही 18 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु, पति हिरासत में

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक क्षमता को भी बेहतर बनाते हैं। खेल युवाओं के लिए भविष्य निर्माण का अच्छा अवसर भी प्रदान करते हैं।

डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. संजय पंत ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। जिला खेल संघ (District Sports Association—DSA) के महासचिव मनोज जोशी ने कहा कि खेलों को प्रोत्साहन देना और खिलाड़ियों को अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी तथा डीएसबी परिसर में शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रतियोगिता में इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी, राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, डीएसबी परिसर नैनीताल और एसबीएसपीजी कॉलेज रुद्रपुर सहित विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। मुकाबले नॉकआउट पद्धति से खेले गये।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि बास्केटबॉल का प्रारंभ वर्ष 1891 में हुआ था। महिला बास्केटबॉल को वर्ष 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में शामिल किया गया था।

प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ललित तिवारी, खेल दूत एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व खेल अधिकारी डॉ. नागेंद्र प्रसाद शर्मा, जसपुर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्कर बिष्ट और डॉ. संतोष कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान कीं।

हिमालयी जड़ी-बूटियों से हस्तनिर्मित साबुन बना रहीं हल्द्वानी की नंदिनी, स्थानीय उत्पादों को दे रहीं पहचान

Nainital Latest News 19 September 2026उत्तराखंड (Uttarakhand) की प्राकृतिक संपदा और पारंपरिक ज्ञान को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में हल्द्वानी (Haldwani) की जीवप्रौद्योगिकी (Biotechnology) की छात्रा नंदिनी प्रयासरत हैं। उन्होंने ‘हिमालयन त्वचा’ (Himalayan Tvacha) नाम से अपना उद्यम शुरू कर हिमालयी जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सामग्री से हस्तनिर्मित साबुन तैयार करने की पहल की है। उनका प्रयास स्थानीय संसाधनों को नये बाजार तक पहुंचाने के साथ युवा उद्यमिता की संभावनाओं को भी सामने लाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदिनी के उद्यम में बुरांश, सी-बकथॉर्न (Sea Buckthorn), केसुड़ा, नीम, एलोवेरा, मिश्रित फलों और बकरी के दूध सहित विभिन्न सामग्रियों से साबुन तैयार किये जाते हैं। इन उत्पादों को बनाने में अरंडी का तेल, नारियल तेल, शीया बटर और कोकोआ बटर जैसे घटकों का उपयोग किया जाता है। साबुन बनाने के लिए साबुनीकरण (Saponification) प्रक्रिया अपनायी जाती है, जिसमें तेल और क्षार की रासायनिक अभिक्रिया से साबुन बनता है।

पौधों की पत्तियों और जूट से तैयार होती है पैकेजिंग

‘हिमालयन त्वचा’ की एक विशेषता इसकी पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग भी है। उत्पादों को पौधों की पत्तियों में लपेटकर जूट के धागों से बांधा जाता है। इससे उत्पादों की प्रस्तुति में स्थानीय परंपरा और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का समावेश दिखाई देता है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में लगातार दूसरे सप्ताहांत पर्यटकों की कमी, धरा रह गया पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्लान, पुलिस की प्रतिबंध घोषित करने की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, राज्य सरकार की छवि भी हो रही खराब

नंदिनी के अनुसार उनके लिए हिमालय केवल प्राकृतिक संसाधनों का क्षेत्र नहीं, बल्कि पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। वह हिमालयी जड़ी-बूटियों से जुड़े पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक उद्यमिता से जोड़कर उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाना चाहती हैं।

मेलों में उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के अवसर

नंदिनी बताती हैं कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित सरस मेले (Saras Mela) सहित विभिन्न मेलों में उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए स्थान तथा मंच उपलब्ध हो रहे हैं। इन आयोजनों के माध्यम से वह नये ग्राहकों तक पहुंचने, अपने उत्पादों की पहचान बनाने और उद्यम को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।

‘हिमालयन त्वचा’ की पहल स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक ज्ञान और युवा उद्यमिता के समन्वय का उदाहरण है। नंदिनी का प्रयास दर्शाता है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्राकृतिक सामग्री को रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता के साथ जोड़कर स्वरोजगार के अवसर विकसित किये जा सकते हैं। ऐसी पहलें स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Latest News 19 September 2026) :

Nainital Latest News 19 September 2026, Nainital News, Dinesh Arya Nainital, Rajya Sabha MP Uttarakhand, Kumaun University Teachers Association, KUTA Memorandum, Durga Puja Nainital, Maha Navami Nainital, MBPG College Basketball, Kumaun University Sports, Himalayan Tvacha, Nandini Haldwani, Handmade Herbal Soap, Uttarakhand Women Entrepreneurs, Local Products Uttarakhand, Uttarakhand News, #NainitalNews #UttarakhandNews #DurgaPuja #KumaunUniversity #HimalayanTvacha

Leave a Reply