नवीन समाचार, नैनीताल, 31 मई 2024 (Honey Utsav organized in Raj Bhawan Nainital)। शुक्रवार को नैनीताल राजभवन में ‘हनी’ यानी मधु-शहद उत्सव’ आयोजित किया गया। गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस उत्सव में उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्य के अनेक मौन पालकों एवं पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा मौन पालन उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ने प्रगतिशील मौन पालकों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद उधमसिंह नगर के बिक्रमजीत सिंह, चंपावत के रघुवर मुरारी, नैनीताल के मनोज कुमार, शेखर भट्ट, हरीश सजवाण व नारायण सिंह फर्त्याल सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को मौन पालन की अत्यधिक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में पैदा होने वाले शहद के औषधीय गुण अलग ही है। यहां शहद उत्पादन को बढ़ाकर रोजगार एवं अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में क्रांति लाई जा सकती है। इसके लिये महिलाओं एवं युवाओं को इस व्यवसाय हेतु प्रोत्साहित करने एवं यहां के शहद को देश और दुनिया तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने पंतनगर विवि से मौनपालन के क्षेत्र में पारंपरिक तरीकों से इतर शोध एवं तकनीकी के आधार पर शहद उत्पादकता को बढ़ाने में एवं शहद उत्पादन के पश्चात इसकी पैकेजिंग एवं मार्केटिंग के साथ वैल्यू एडिशन में सहयोग करने का आह्वान किया।
13 गुना से अधिक शहद उत्पादन करने का दावा (Honey Utsav organized in Raj Bhawan Nainital)
पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन चौहान ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में इस उत्सव का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड में वर्तमान में 3000 किलो यानी 3 टन शहद का उत्पादन हो रहा है जिसे बढ़ाकर 40 हजार टन तक किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर, कुमाऊँ विवि के कुलपति डॉ. दीवान रावत, उत्तराखण्ड मुक्त के कुलपति डॉ. ओपीएस नेगी, डीआईजी डॉ. योगेंद्र यादव, शोध निदेशक डॉ. अजीत नैन, प्रसार निदेशक डॉ. जितेंद्र क्वात्रा सहित विभिन्न जिलों के मौन पालक, वैज्ञानिक आदि उपस्थित रहे। (Honey Utsav organized in Raj Bhawan Nainital)
नैनीताल राजभवन में आयोजित मधु उत्सव में लगाये गये पंडाल में जानकारी लेते राज्यपाल गुरमीत सिंह। आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Honey Utsav organized in Raj Bhawan Nainital)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














