नवीन समाचार, नैनीताल, 6 अप्रैल 2024 (Nainital News 6 April 2024 Navin Samachar)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा एचएफआरई शिमला के पूर्व निदेशक एवं यूकॉस्ट के एमिरेट्स साइंटिस्ट डॉ.एसएस सामंत लंदन की लीनियन सोसाइटी के ‘फेलो’ चुने गए है। उल्लेखनीय है कि डॉ.सामंत कुमाऊं विवि के एलुमनी यानी पूर्व छात्रों के सेल के उपाध्यक्ष तथा फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज भी है।
उनके 360 वैज्ञानिक शोध पत्र सहित 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनके निर्देशन में 30 विद्यार्थी पीएचडी कर चुके हैं। वह अकादमिक कार्यों के लिए चीन व इंग्लैंड सहित कई यूरोपीय देशों की यात्रा कर चुके हैं। वह भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्यावरण संस्थान कोसी तथा कुलु में वैज्ञानिक के रूप में भी कार्य कर चुके है। उन्हें फेलो चुने जाने पर डॉ.बी एस कालाकोटी, डॉ.श्रीखर पंत, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, महासचिव डॉ.विजय कुमार आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
नैनीताल। निकटवर्ती ज्योलीकोट के ग्राम सरियाताल में कमला जीना पत्नी स्वर्गीय नंदन सिंह जीना के आवास पर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। भागवत कथा के सप्तम दिवस श्रीकृष्ण जन्म झांकी की संगीतमय प्रस्तुति के बीच हरिओम शास्त्री ने कृष्ण के गोकुल से मथुरा गमन का भावपूर्ण वाचन किया।
इस दौरान गोकुल छोड़ने की कथा में जहा व्यास सहित भक्त श्रद्धालुओ की आंखें छलक पड़ीं वही गोकुल के प्रसंग में भक्त झूम कर नाच उठे। इसके अलावा उन्होंने भक्ति पूर्ण माहौल में कंस वध, उद्धव सहित अन्य प्रसंग भी सुनाए।
आयोजन में आचार्य संजय सती, हिमांशु भट्ट, संगीत आचार्य हिमांशु कांडपाल, मनोज पाठक, भानु प्रकाश जोशी, संत श्री सोलह मणि महाराज ने संगीतमय प्रस्तुति देकर सहयोग किया। इस अवसर पर बालम जीना, बच्ची सिंह जीना, देवेंद्र जीना, मदन जीना, हीरा जीना, भुवन जीना, बसंत जीना, हरगोविंद रावत, मनमोहन बिष्ट जीवन अधिकारी केसर सिंह, राजन चमियाल, भुवन रावत, नरेश चामियाल सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
नैनीताल। नगर के मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने नगर के सुख निवास स्थित बौद्ध मठ का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मठाधीश ने छात्राओं को बौद्ध धर्म एवं अपने धार्मिक गुरु दलाई लामा से जुड़े कई तथ्यों से छात्राओं को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने चीन द्वारा तिब्बत पर गिये गये अवैध कब्जे एवं भारत सरकार द्वारा तिब्बत को दी जा रही हर प्रकार की सहायता के लिये धन्यवाद भी दिया।
इस दौरान छात्राओं ने तिब्बत की स्वतंत्रता की प्रार्थना भी की। प्रधानाचार्या अनुपमा साह ने इस शैक्षणिक भ्रमण को विद्यालय के पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग बताया। इस भ्रमण कार्यक्रम में रितिका, ख्याति, पलक, ज्योति, दिया व आलिया आदि छात्राएं और उनकी शिक्षिकाएं भी शामिल रहीं।
नैनीताल। कुमाऊं विवि ने शनिवार को परीक्षा सत्र 2023 में पंजीकृत विद्यार्थियों की एमएससी वनस्पति विज्ञान के पहले सेमेस्टर की मुख्य व बैक तथा एनईपी यानी नई शिक्षा नीति के तहत पहले सेमेस्टर की बैक परीक्षाओं के पंजीकृत परीक्षार्थियों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा की ओर से बताया गया है कि परीक्षा परिणाम विवि की आधिकारिक वेबसाइट केयूएनटीएल डॉट नेट पर लॉग इन करके अथवा अपने परिसर या महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज भाजपा के नैनीताल मंडल के महामंत्री मोहित लाल साह ने बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया। साह ने इस दौरान आज 31वीं बार रक्तदान करने का दावा किया। (Nainital News 6 April 2024 Navin Samachar)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Nainital News 6 April 2024 Navin Samachar)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
