नैना पीक घूमने गया पर्यटक खाई में गिरा, 253 वाहनों पर कार्रवाई और नैनीताल में बाइकों पर प्रतिबंध की घोषणा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2026 (Nainital Law-Order News 25 May 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की सरोवरनगरी नैनीताल (Nainital) में पर्यटन सीजन के बीच एक ओर जहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है, वहीं दुर्घटनाओं और यातायात दबाव की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। मुरादाबाद (Moradabad) से घूमने आए एक युवक के लिए नैना पीक (Naina Peak) की सैर हादसे में बदल गई, जब वह पहाड़ी से फिसलकर नीचे गिर गया। दूसरी ओर बढ़ते जाम और सड़क दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए पुलिस ने आगामी ईद और वीकेंड के दौरान नैनीताल तथा कैंची धाम (Kainchi Dham) में बाहरी जिलों से आने वाली बाइकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी 23 वर्षीय मो. साजिद (Mohd Sajid) अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। सोमवार शाम सभी मित्र नैना पीक क्षेत्र की ओर घूमने गये थे। बताया गया कि पहाड़ी पर चढ़ाई के दौरान साजिद अचानक संतुलन खो बैठा और रास्ते से नीचे खाई की ओर गिर गया। घटना के बाद उसके साथियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey Hospital) पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटा घायल पर्यटक

चिकित्सालय में तैनात डॉ. जीशान (Dr Zeeshan) के अनुसार युवक के शरीर में कई स्थानों पर चोटें आयी थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य पाये जाने पर उसे परिवार के साथ घर भेज दिया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानी बरतने और निर्धारित मार्गों से ही आवाजाही करने की अपील की है।

ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम के तहत 253 वाहनों पर कार्रवाई

Nainital Law and Order News 21 Mayइसी बीच नैनीताल पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार एवं लगाम” (Operation Prahar and Lagam) अभियान के तहत जनपदभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (Dr Manjunath TC) के निर्देशन में चलाये गये अभियान में कुल 253 वाहनों के चालान किये गये।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : टायर चोरी और अवैध गैस रीफिलिंग के पांच वर्ष पुराने दो मामलों में आरोपित दोषमुक्त...

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र (Dr Jagdish Chandra) और पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल (Manoj Katyal) के पर्यवेक्षण में चलाये गये अभियान के दौरान नो पार्किंग में खड़े 71 वाहनों के चालान और 11 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त गलत नंबर प्लेट, संदिग्ध वाहनों, रैश ड्राइविंग और बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गयी। अभियान के तहत 156 कोर्ट चालान किये गये और 40,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

ईद और सप्ताहांत पर नैनीताल व कैंची धाम में बाइकों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

Nainital Law-Order News 25 May 2026 DR JAGDISH CHANDRA SP क्राइम NAINITAL नवबर्ष पर नैनीताल आने बाले पर्यटक सुन  लें ये गाइडलाइन 👉पुलिस प्रशासन ने बढ़ते जाम और दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए ईद के बाद शुरू होने वाले वीकेंड पर नैनीताल और कैंची धाम में बाहरी जिलों से आने वाली निजी और टैक्सी बाइकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि हर वर्ष ईद और सप्ताहांत के दौरान रामपुर (Rampur), मुरादाबाद, ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक बाइक से नैनीताल पहुंचते हैं, जिससे शहर में गंभीर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने से समस्या और बढ़ जाती है।

प्रशासन के अनुसार बाहरी जिलों से आने वाली बाइकें काठगोदाम (Kathgodam) और कालाढूंगी (Kaladhungi) में रोकी जाएंगी। वहां से पर्यटक शटल सेवा और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से नैनीताल तथा कैंची धाम पहुंच सकेंगे।

पर्यटन सीजन में सुरक्षा और यातायात बड़ी चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल जैसे पर्वतीय शहरों में सड़क सुरक्षा, पार्किंग और यातायात नियंत्रण सबसे बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। प्रशासन अब भीड़ नियंत्रण के साथ दुर्घटनाओं को रोकने और पर्यावरणीय दबाव कम करने की दिशा में सख्त कदम उठा रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  स्कूल से बुलाकर हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म ! विरोध पर मारपीट, पोक्सो एक्ट में अभियोग दर्ज

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Law-Order News 25 May 2026) :

Nainital Law-Order News 25 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, China Peak Accident, Tourist Accident Nainital, Traffic Police Action Uttarakhand, Operation Prahar Lagam, Bike Ban Nainital Weekend, Kainchi Dham Traffic Restriction, Nainital Tourist Safety News, Road Safety Uttarakhand, Traffic Management Nainital, Bike Entry Ban Hill Station, BD Pandey Hospital News, Nainital Tourism Update, Weekend Tourist Rush Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #ChinaPeak #TouristSafety #TrafficPolice #KainchiDham #BikeBan #RoadSafety #OperationPrahar #HindiNews

Leave a Reply