Parvatarohan : नैनीताल के शुभम सहित 11 दिवंगत पर्वतारोहियों के नाम पर होगा चोटियों का नाम

Parvatarohan

Parvatarohan : The Nehru Institute of Mountaineering (NIEM) organized a mountain biking rally as part of the ‘Vibrant Village Scheme’ in Nainital. The team reached Nainital and was welcomed at the Deodar Auditorium in the Hermitage campus of Kumaon University. Col. Anshuman Bhadauria, the Principal and Team Leader of NIEM, announced that they will climb 11 unconquered peaks in memory of the 11 apprentices who lost their lives in Draupadi’s Danda. These peaks will be named after the trainees, including Shubham Sanguri, an alumnus of Kumaon University. The program was attended by various dignitaries and members of the institute.

Uplabdhi-उपलब्धियां : शादात, लोकेश, शिखर, मेघा, श्रृद्धि, धीरज व प्रवर को दें बधाई….

Uplabdhi

Uplabdhi : An alumnus of Kumaun University’s DSB Campus, Dr. Shikhar Pant, has been honored with the prestigious Fellow of Royal Society of Biology (FRCB) award, considered the highest recognition in the field of biology. Dr. Pant, currently serving as the coordinator of the Center for Biodiversity Studies at Ghulam Badshah University in Rajouri, Jammu and Kashmir, completed his PhD under the guidance of YPS Pangati and Dr. SS Samant. He has also been recognized as a Fellow of the National Academy of Environmental Science and the Linnean Society.

नैनीताल के आज 9 जून के चुनिंदा ‘नवीन समाचार’ (Nainital News 9 June 2023)

Nainital News 6 July 2023, Nainital News 1 July 2023, Nainital News 3 July 2023, Nainital News 11 July 2023, Nainital News 12 July 2023,

Nainital News 9 June 2023, Nainital today’s selected ‘New News’ of May 29, 140th Foundation Day of Nayana Devi Temple celebrated with the conclusion of Devi Bhagwat, People of Krishnapur met DM for dangerous boulders, MSC Geology exam results declared, Governor briefs journalists Congratulations on Hindi Journalism Day as a soldier, naineetaal ke aaj 29 maee ke chuninda naveen samaachaar, devee bhaagavat ke samaapan ke saath manaaya gaya nayana devee mandir ka 140vaan sthaapana divas, khataranaak boldar ke lie deeem se mile krshnaapur ke log, emesasee jiyolojee ke pareeksha parinaam ghoshit, raajyapaal ne patrakaaron ko sainik bataakar dee hindee patrakaarita divas kee badhaee, Governor’s meeting with Deans and Directors of Kumaun University,
Emphasis on research publications and quality education,
Seeking alternative financial resources for the university,
Engagement of alumni for financial support,
Importance of research and technology for societal benefit,
Invitation for suggestions to improve the university,

Governor’s meeting with Deans and Directors of Kumaun University,
Emphasis on research publications and quality education,
Seeking alternative financial resources for the university,
Engagement of alumni for financial support, Kumaon University,

नैनीताल के 6 जून के चुनिंदा ‘नवीन समाचार’ (Nainital News File 6 June 2023)

Nainital News 6 July 2023, Nainital News 1 July 2023, Nainital News 3 July 2023, Nainital News 11 July 2023, Nainital News 12 July 2023,

Nainital’s selected ‘New News’ of June 6, summer vacation declared in Kumaon University, Kumaon University declared exam results, Bal Vidya Mandir won inter-school group song competition based on Uttarakhandi folk culture, naineetaal ke 6 joon ke chuninda naveen samaachaar, kumaoon vivi mein greeshmaavakaash ghoshit, kumaoon vivi ne kie pareeksha parinaam ghoshit, uttaraakhandee lok sanskrti par aadhaarit antaravidyaalayee samooh gaan pratiyogita baal vidya mandir ne jeetee,

राज्य के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की बदली प्रक्रिया, अब उत्तराखंड शासन की वेबसाइट से होगा पंजीकरण (admission process in Uttarakhand state universities)

admission process in Uttarakhand state universities, The admission process in state universities in Uttarakhand has undergone a significant change, as students will now be required to register through the official website of the Uttarakhand government. This new system applies to the admission process for the first semester of graduation courses for intermediate pass students. The online registration for admission in universities has already commenced on the Uttarakhand government’s dedicated website, UKadmission.samarth.ac.in (https://ukadmission.samarth.ac.in/). This streamlined online process aims to simplify and enhance the admission procedure for the academic session 2023-24 in all state universities, including Kumaon University.

शोध छात्रा सीता को गुरुग्राम में यंग प्रोफेसनल अवार्ड

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अप्रैल 2023। (Young Professional Award to research student Sita in Gurugram) कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के जंतु विज्ञान विभाग की शोध छात्रा सीता देवली को गुरुगाम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में कृषि एवं फलोद्यान संबंधी उनके शोध कार्य के लिए ‘यंग प्रोफेशनल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह … Read more

डॉ. चौहान ने संभाला कुमाऊं विवि के प्रभारी कुलपति पद का कार्यभार

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अप्रैल 2023। (Dr. Chauhan took charge of the post of Vice Chancellor in charge of Kumaun University) कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पंतनगर विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया है। यह भी पढ़ें : सुबह-सुबह बड़ा समाचार: भ्रष्टाचार की जांच … Read more

आंचल डेयरी ने 3 बार बढ़ाने के बाद अब अपने इतिहास में दूध और दूध उत्पादों के दाम घटाए, जानें नई कीमतें और वजह… (Aanchal Milk Rates)

(Uttarakhand-Aanchal Milk-Milk Product Price Hike

Aanchal Milk Rates

स्ट्रीट लाइटें बंद होने पर सभासद ने दी हाईकोर्ट जाने की धमकी

virodh Protestडॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 29 मार्च 2022। नगर पालिका के अंतर्गत स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से नहीं जल रही हैं। बताया गया है कि विद्युत विभाग ने नगर पालिका पर स्ट्रीट लाइटों के करीब सवा तीन करोड़ के विद्युत बिल का भुगतान न करने के कारण संयोजन काट दिया है।

IMG 20190628 010651इधर नगर पालिका के अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को मंगलवार को पत्र लिखकर कहा है कि उनका क्षेत्र 90 फीसद दुर्गम है। यदि तीन दिन के भीतर लाइटें नहीं जलती हैं तो वह उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : केएमवीएन-जीएमवीएन महासंघ ने पकड़ी आंदोलन की राह

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 अगस्त 2021। कोरोना काल में केएमवीएन यानी कुमाऊं मंडल विकास निगम और जीएमवीएन यानी गढ़वाल मंडल विकास निगम को हुए आर्थिक नुकसान के चलते दोनों निगमों को 50-50 करोड़ देने, दोनों निगमों का एकीकरण कर पर्यटन परिषद में समायोजित करने, संविदा कर्मचारियों का नियमित कर्मियों की भांति सामूहिक बीमा, पदोन्नति, एफएलटू, खनन निगम को देने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बृहस्पतिवार से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिथौरागढ़ व पौड़ी जिले से आंदोलन की शुरुआत कर दी गई है। महासंघ पदाधिकारियों की रायशुमारी से दोनों मंडलों में कार्यक्रम तय किए गए हैं। 28 अगस्त को चम्पावत व रुद्रप्रयाग, 31 अगस्त को अल्मोड़ा व टिहरी, 2 सितंबर को नैनीताल व चमोली, 4 सितंबर को बागेश्वर व उत्तरकाशी, 6 सितंबर को ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार तथा 7 सितंबर को देहरादून में 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मांगों का निस्तारण न होने पर 10 सितंबर को सभी जिलों में दिन में 1 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। इसके बाद भी यदि सरकार व शासन नहीं जागा तो 12 सितंबर से निगम मुख्यालय नैनीताल व देहरादून में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन व आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। कर्मचारी व निगम हित में निर्णय न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : विद्यालय में पार्किंग निर्माण के समर्थन में उतरे तल्लीताल के व्यापारी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 14 जुलाई 2021। तल्लीताल में जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रस्तावित पार्किंग को लेकर शिक्षकों व आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद तल्लीताल व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी इस पार्किंग के समर्थन में उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यवसायियों ने तल्लीताल गांधी मूर्ति के नीचे व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह के नेतृत्व में पार्किंग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि तल्लीताल क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था न होने से यहां सैलानी नहीं रुकते हैं। इस कारण नगर में सैलानियों की भीड़ उमड़ने के बावजूद तल्लीताल बाजार क्षेत्र में सैलानियों का सन्नाटा रहता है। इससे यहां के व्यापारियों की स्थिति दयनीय हो गई है। प्रशासन ने बंद पड़े विद्यालय में पार्किंग बनाने की जो पहल की है, व्यापारी उसके साथ हैं। उन्होंने इसके अलावा भी तल्लीताल क्षेत्र में और भी पार्किंग विकसित करने के लिए अन्य पार्किंग स्थल में बनाये जाने की जरूरत है, लिहाजा उन्होंने क्षेत्र में नए पार्किंग स्थल चिन्हित कर उनका निर्माण करने की मांग भी रखी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल के सचिव अमनदीप सिंह ‘सनी’, ममता जोशी, हेमंत रुबाली, नासिर खान, राजेंद्र मनराल, फैसल कुरैशी, मयंक साह, मोहित साह, नासिर खान, सभासद प्रेमा अधिकारी, गुड्डू खान, अमित साह सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : पत्नी से पुलिस कर्मियों द्वारा की गई कथित अभद्रता के खिलाफ इंसाफ की मांग पर आमरण अनशन पर बैठा युवक

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मार्च 2021। जनपद के कोटाबाग में एक युवक के आमरण अनशन पर बैठने की सूचना है। वीरेंद्र सिंह मयाल उर्फ बिरजू मयाल की ओर से इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार युवक का कहना है कि पिछले वर्ष कोटाबाग चौकी के एक आरक्षी बिना वर्दी के उससे मारपीट की और उसके बचाव में आई उसकी पत्नी सरिता से हाथ लगाकर अभद्रता की। इसकी शिकायत करने पर कोटाबाग के चौकी प्रभारी ने भी उसके साथ अभद्रता की। उसके साथ पुलिस चौकी में भी मारपीट की गई। वहीं बिना उसकी मेडिकल जांच के उसकी दिगागी हालत खराब बताई गई।

वीडियो में उसने जनपद की एसएसपी द्वारा पूछताछ के लिए दो बार बुलाये जाने के बावजूद उसकी गुहार न सुनने का आरोप लगाया है, तथा क्षेत्रीय विधायक काबीना मंत्री बंशीधर भगत से लेकर कालाढुंगी विधानसभा के प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। युवक का कहना है कि वह अपने घर की छत पर बैठा है और सीढ़ी भी ऊपर उठा ली है, ताकि कोई उस तक न पहुंच पाए। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : शिक्षकों को गालियां देने वाले आरोपित पीटीए अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज, शिक्षक अटैच, 2 दिन से पढाई चौपट..

भद्रकोट के सभी शिक्षक बीईओ कार्यालय में अटैच, सीईओ ने जारी किए आदेश, शिक्षक संगठन में उबाल

दान सिंह लोधियाल @ नवीन समाचार, धानाचूली, 2 अप्रैल 2019। नैनीताल जनपद के ओखलकांडा विकासखंड के दूरस्थ विद्यालय भद्रकोट के शिक्षकों ने पीटीए यानी अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष पर जान से मारने और गाली गलौच का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में शिक्षक संघ के बढ़ते दबाव के कारण सीईओ नैनीताल ने मामला ठंडा होने तक विद्यालय के सभी शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी ओखलकांडा के कार्यालय में उपस्थिति देने के आदेश दे दिए है। वही प्रभारी प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षको द्वारा आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। शिक्षक और अभिभावकों की इस लड़ाई में विद्यालय के 31 बच्चों की पढ़ाई दूसरे दिन भी ठप रही और इसके आगे भी मामला ठंडा पड़ने तक ठप ही रहने की संभावना है। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल व प्राथमिक शिक्षक संघ धारी ने पीटीए अध्यक्ष द्वारा की गई घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते कार्यवाही की मांग की है।

उल्लेखनीय है राउमावि भद्रकोट ओखलकांडा के पीटीए अध्यक्ष मोहन परगाई पर 29 मार्च को शिक्षको के साथ गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो व वीडियो भी वायरल हुआ है। इस पर विद्यालय के सभी शिक्षको ने अपनी सुरक्षा की बात कह तहरीर दी है। जिस पर भद्रकोट के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने कार्यवाही करते हुए शांति भंग की धारा में पीटीए अध्यक्ष का चालान काट दिया था। वही दबाव बढ़ने पर प्रभारी प्रधानाचार्य मनोज पांडेय द्वारा मोहन परगाई के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र देवतल्ला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज करा लिया गया है। आगे कोर्ट से आदेश लेकर गिरफ्तारी भी की जा सकती है। देवतल्ला ने बताया कल बुधवार से स्कूल खोला जाएगा। उधर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. गोकुल सिंह मर्तोलिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। वही धारी प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने इस घृणित कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कार्यवाही की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया हालात सामान्य होने तक सभी शिक्षको को बीईओ कार्यालय ओखलकांडा में उपस्थित रहने को कहा गया गया है। आज के अन्य ताजा ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें : यहां शिक्षक को सस्पेंड करने से भड़के बच्चों ने खुद को कक्षा में किया बंद, पढ़ें पूरा मामला…

नवीन समाचार, रामनगर, 9 दिसंबर। पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में एक शिक्षक को निलंबित करने से भड़के बच्चों ने खुद को क्लास में बंद कर जमकर हंगामा किया।बमुश्किल दरवाजा खुलवाने के बाद भी छात्र नहीं माने और उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पीरुमदारा पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

काशीपुर वैशाली कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह पीरुमदारा के सेंट जोजफ स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। शुक्रवार को स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर थेरेसा ने यूनियनबाजी करने, स्कूल में शिक्षक का बर्थडे मनाने जैसी बातों से नाराज होकर मनप्रीत सिंह को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। शनिवार सुबह जब मनप्रीत स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उन्हें स्कूल से चले जाने को कहा। इसकी भनक लगते ही कुछ स्कूली बच्चों ने अपने आप को क्लास में बंद कर लिया। किसी तरह से बच्चों को क्लास से बाहर निकाला गया लेकिन बच्चे शिक्षक  का निलंबन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्य गेट को तोड़ने का प्रयास भी किया।  सूचना पर पीरुमदारा पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन जोशी, महिला दरोगा सीमा आर्या मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के हस्तक्षेप के बाद निर्णय लिया गया कि सोमवार को स्कूल के शिक्षक और कमेटी के लोग मिलकर बच्चों की बात को सुनेंगे और मामले को निपटाने का प्रयास करेंगे। जुलाई में भी स्कूल के एक शिक्षक और अभिभावक का विवाद हुआ था। इस मामले में स्कूल के सभी शिक्षकों ने मिलकर साथ दिया। उसी दिन से स्कूल की प्रिंसिपल उनसे नाराज थीं और उसके चलते उनको सस्पेंड कर दिया गया।

– मनप्रीत, निलंबित शिक्षकशिक्षक मनप्रीत स्कूल में यूनियनबाजी कर रहे थे और स्कूल में बिना अनुमति के अपना बर्थ डे सेलीब्रेट कर रहे थे। इससे अन्य शिक्षकों में गलत भावनाएं पैदा हो रहीं थीं, इसके लिए उनको कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे, इसलिए उनको 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
– सिस्टर थेरेसा, प्रिंसिपल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर दिया घरेलू गैस सिलेंडरों का ‘अंतिम सस्कार’, जानें क्यों और कहाँ ?

हल्द्वानी, 4 अक्टूबर 2018। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को अनूठे तरह से विरोध प्रदर्शन किया। काग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता आंदोलन स्थल बुद्ध पार्क पहुंचे, और अनोखे अंदाज में रसोई गैस सिलेंडरों को माला पहनाकर उनके सामने अगरबत्ती व दिया जलाकर उन्हें मृतकों की तरह श्रद्धांजलि दी, साथ ही दो मिनट का मौन भी रखा, और लकड़ी वाले पुराने चूल्हे का भी उपयोग किया, और इस तरह संदेश दिया कि मानो घरेलू गैस सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी दिवंगत हो गये हों।
इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ काग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा मोदी सरकार अच्छे दिनों की बात करती है, जबकि अच्छे दिन भाजपा की सरकार के आने के साथ ही खत्म हो गये थे। मोदी राज में जनता बुरे दिनों से जूझ रही है। 350 रुपये वाला सिलेंडर (सब्सिडी सहित) 900 रुपये का होने से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसे में भाजपा की तानाशाह सरकार को जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाने को बेसब्री इन्तजार कर रही है। पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट व हृदयेश कुमार, सचिन राठौर, सलीम सिद्दीकी आदि ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में सतीश पाल, जमील कुरैशी, ममता गौड़, देवकी देवी, तलत एहतेशाम, रईस मसूदी, हिमांशु गाँधी, योगेश कबडवाल, मो. असलम, चम्पा सक्सेना, विनोद कांडपाल, रवि सागर, प्रेमा देवी, संजय आर्या, जीत सिंह, मो. इमरान, हरीश आर्या, नजीम अंसारी, नीलम वर्मा, उमा बिष्ट, शांति देवी, नत्थो देवी, मंजू देवी, राहुल राठौर, गोपाल सिंह, आशा देवी, अंजलि आर्या, गुडूडी कश्यप, नवीन आर्या, जगदीश राम आर्या व अतुल कुमार आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस बारे में नीचे कमेंट कर यह भी बताएं कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन को आप कितना सही या गलत या औचित्यपूर्ण मानते हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में हुआ केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ऐलान-ए-जंग, 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में गरजेंगे देश भर के राज्य कर्मचारी

IMG 20180922 191445 IMG 20180922 191602नैनीताल, 22 सितंबर 2018। पुरानी पेंशन बहाली, सातवें वेतनमान के भत्तों का भुगतान व आउट सोर्सिंग की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग पर अखिल भारतीय स्टेट गवर्नमेंट फेडरेशन आगामी 15 नवंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर दिल्ली में विशाल रैली का आयोजन करेगा। शनिवार को महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों की कई लंबित समस्याओं के संबंध में मुख्यालय स्थित श्री राम सेवक सभा भवन मल्लीताल में हुई फेडरेशन की पूर्व निर्धारित बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में अखिल भारतीय सरकारी राज्य कर्मचारी महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने सरकार से मांग की कि बैंकों से ऋण लेने वो बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक करें। उनसे 50 फीसद धनराशि भी वसूल हो जाये तो देश की जनता को निःशुल्क शिक्षा व चिकित्सा सुविधाएं दी जा सकती हैं। विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किये जाने की मांग भी की गयी। वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रेम सिंह ने वर्ष 1966 से लेकर अब तक के कर्मचारी संगठनों का इतिहास रखा। फेडरेशन के ज्योति प्रकाश पांडेय व डा. बृजलाल तिवारी व एसपी सिंह आदि ने संगठन की एकता पर जोर देते हुए मांगों को दोहराया। बैठक में फेडरेशन के उपाध्यक्ष एसपी सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय संरक्षक गिरीश चंद्र उप्रेती और उत्तराखंड फैडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला मंत्री भगोत सिंह जंतवाल, लोनिवि कर्मचारी संघ के प्रांतीय संरक्षक डा. बृज लाल तिवारी व सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री ज्योति प्रकाश पांडे, बरेली जोन के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार भसीन, महामंत्री अजय गुप्ता, बरेली जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, जिला मंत्री विकास सक्सेना, ज्योति प्रकाश पांडे, भसर प्रेम सिंह बिष्ट, बीडी नौलिया, चंद्रमणि भट्ट, श्याम सिंह रावत, पुष्कर सिंह, प्रवीण साह, रमेश लाल, ललित पांडे, मंजूर हुसैन सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, यूएसनगर आदि से आये कर्मचारी नेता शामिल हुए। कई विभागीय कर्मचारियों को इस बैठक में न आने देने पर संबंधित विभागों की निंदा भी की गयी।

Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमनाम व आदर्श ‘नरेंद्र’ की उत्तराखंड से स्वामी और राजर्षि विवेकानंद बनने की कहानी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 12 जनवरी 2022। देश के विचारवान युवाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी आदि अनेकानेक लोगों के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने आज के ही दिन यानी 11 सितंबर 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित धर्म संसद में अपने संबोधन- ‘मेरे अमेरिका वासी भाइयोे और … Read more

Breaking : ABVP की नगर व कॉलेज कार्यकारिणी की हुई घोषणा..

नवीन समाचार, नैनीताल, 3 जनवरी 2021। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नैनीताल इकाई की रविवार को नैनीताल क्लब में हुई बैठक में नगर एवं डीएसबी परिसर इकाई के दायित्वों की घोषणा की गई। डॉ. दीपक कुमार को नगर अध्यक्ष, करन बिष्ट को नगर मंत्री, प्रदीप कुमार व शिवेंद्र कांडपाल को नगर उपाध्यक्ष, रंजना अधिकारी धीरज … Read more

उत्तराखंड को धनतेरस पर केंद्र सरकार से मिला 84.59 करोड़ रुपए का तोहफा

नवीन समाचार, देहरादून, 13 नवम्बर 2020। दीपावली-धनतेरस के मौके पर केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को बड़ा तोहफा मिला है। कुम्भ मेले के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अनुरोध पर उत्तराखंड को 84.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है।
हरिद्वार कुंभ मेले में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं अन्य गतिविधियों के लिए 79.12 करोड़ रुपये, पेयजल निगम को 2.55 करोड़ रुपये एवं उत्तराखंड जल संस्थान को 2.92 करोड़ रुपये की धनराशि इसमें शामिल है। स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेले में स्वच्छता के साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की कार्य योजना के क्रियान्वयन में इस धनराशि की स्वीकृति से गति मिलेगी तथा कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इससे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में हरिद्वार कुंभ मेले के आयोजन से सम्बन्धित कार्यों के अंतर्गत केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा के तहत विभिन्न कार्यों के लिए सहायता का अनुरोध किया था, जिसके तहत यह धनराशि राज्य को प्राप्त हुई है। इसके साथ ही आगामी कुम्भ मेले के दृष्टिगत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने ऋषिकेश क्षेत्र में त्रिवेणी घाट पर सरस्वती नाले की टेपिंग किये जाने के कारण क्षतिग्रस्त घाट एवं प्लेट फार्म पुनर्निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जलोत्सरण योजना में सीवर लाइनों को बदलने एवं मैन हॉल चेम्बरों के पुनर्निर्माण आदि के लिए भी 4.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि मेलाधिकारी कुम्भ मेले के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने किया 2022 का चुनाव न लड़ने का बड़ा ऐलान..

नवीन समाचार, देहरादून, 23 अक्टूबर 2020। उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को लेकर आ रही है। जी हां उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पत्रकारों से बातचीत में हरक सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने अपने फैसले से पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है। हरक सिंह रावत ने कहा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार को उन्होंने पहले ही अवगत करा दिया था कि वह 2022 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।हरक सिंह रावत ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं ले रहे हैं वे जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते थे और करते रहेंगे। जनता उनके लिए सर्वोपरि है।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री ने बताया कब करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार

नियमित रूप से नैनीताल, कुमाऊं, उत्तराखंड के समाचार अपने फोन पर प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम ग्रुप में इस लिंक https://t.me/joinchat/NgtSoxbnPOLCH8bVufyiGQ से एवं ह्वाट्सएप ग्रुप https://chat.whatsapp.com/BXdT59sVppXJRoqYQQLlAp से इस लिंक पर क्लिक करके जुड़ें।

नवीन समाचार, गैरसैंण, 6 मार्च 2020.। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर कुछ-कुछ स्थिति साफ कर दी है। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने माना कि मंत्रिमंडल के विस्तार की जरूरत महसूस होने लगी है। 18 मार्च को सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद कभी भी मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान विधानसभा चुनाव के वक्त जारी किए गए दृष्टिपत्र के लगभग 75 प्रतिशत वादे पूरी कर चुकी है। उन्होने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का सरकार का फैसला पहाड़ी क्षेत्र के दूरस्थ गांवों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की अवधारणा ही यही थी कि गैरसैंण को केंद्र बिंदु मानते हुए गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का संतुलित विकास हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अब विशेषज्ञों से गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने का ब्लू प्रिंट तैयार कराएगी, जिसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि प्रशासनिक व्यय कम से कम हो और विकास कार्यों में बजट का सदुपयोग हो। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसमें बड़े बजट की आवश्यकता है, लिहाजा सरकार प्राथमिकताएं तय करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने पर कांग्रेस के विरोध को जनभावना के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य निर्माण के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में 10 साल तक राज किया है जबकि भाजपा अभी तक कुल मिलाकर आठ साल ही सत्ता में रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण के नाम पर सिर्फ राजनीति की है जबकि हमने इस पर निर्णय लेकर शहीदों के सपने और जनभावनाओं का सम्मान किया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को मिली केंद्रीय हाइकमान की हरी झंडी !

नवीन समाचार, देहरादून, 20 जनवरी 2020। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो सकता है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के विस्तार पर हरी झंडी मिल गई है। आगे इस संबंध में सोमवार को बैठक भी होने जा रही है। वहीं, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी पार्टी के भीतर से उठ रही आवाज के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की जरूरत खुलकर जताई है। भगत ने कहा कि मंत्री पद भरना हालांकि मुख्यमंत्री के विवेकाधिकार का मामला है, मगर इतने समय तक मंत्री पदों को खाली रखना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा है कि वह दिल्ली जा रहे हैं और रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एवं आगे राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट के दौरान भी राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री पदों को भरे जाने के संबंध में चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार अभी, वर्ना….. मंत्री पद पर इन पांच नामों की चर्चा

नवीन समाचार, देहरादून, 17 जनवरी 2020। उत्तराखंड में पौने तीन वर्ष से लटके प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की यूं तो कई बार अटकलें लगीं, किंतु अब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार अगले सप्ताह अथवा बहुत से बहुत देर हुई तब भी जनवरी माह में ही हो जाएगा। साथ ही यह भी चर्चाएं हैं कि यदि मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं होता है तो इससे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी।

राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार अभी होने या न होने के पीछे जो फैक्टर काम कर रहे हैं, वह यह कि झारखंड व महाराष्ट्र आदि राज्यों में मिली हार के बाद केंद्र सरकार पार्टी की राज्य सरकारों के कामकाज पर नये स्तर से आंकलन कर रही है। राज्य सरकारों द्वार विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की रिपोर्ट को ‘क्रॉस चेक’ किया जा रहा है, साथ ही भाजपा सरकारों की जनता में छवि को भी फिर से आंका जा रहा है। इस कसौटी पर यदि सरकार खरी उतरती है, तभी उसे आगे विस्तार दिया जा सकता है। सुधार के लिए कुछ समय भी दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में ही अभी मंत्रिमंडल विस्तार कर पार्टी में नये विधायकों को मंत्री पद देकर सरकार में नई ऊर्जा लाने का प्रयास किया जा सकता है। लेकिन यदि केंद्रीय नेतृत्व को यह विकल्प उतना कारगर नहीं लगता तो ऐसी स्थिति में सरकार का चेहरा-छवि बदलने यानी बड़ी सर्जरी का विकल्प भी अपनाया जा सकता है, ताकि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी पुरानी छवि का चोला उतारकर नये चेहरे के साथ चुनाव मैदान में जाए। इधर अभी मंत्रिमंडल विस्तार होने की स्थिति में बलवंत सिंह भौंर्याल, सुरेंद्र जीना, चंद्रा पंत, मुन्ना सिंह चौहान व महेंद्र भट्ट के नामों की चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : सीएम आज जा रहे हैं दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें हुईं और तेज

-कुमाऊं के 5 जिलों के इन विधायकों की खुल सकती है लॉटरी..

नवीन समाचार, देहरादून, 16 जनवरी 2020। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा 10 पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य मंत्री स्तर के दायित्व और 13 मंडी परिषदों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां कर देने और हाल में सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार के बारे में संकेत दिये जाने के बाद एक बार फिर लगभग दो दर्जन दावेदारों में मंत्री पद पाने की उम्मीद जग गयी है। इधर बृहस्पतिवार देर शाम मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना हो रहे हैं। उनका शुक्रवार को दिल्ली में उत्तराखंड से जुड़ी विकास योजनाओं को लेकर कई मंत्रियों से मुलाकात तथा आगे 18 जनवरी को या फिर 20 जनवरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है। वह पार्टी अध्यक्ष से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान शीर्ष नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर भी बात एवं फैसला हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि करीब पौने तीन साल पहले 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त बहुमत से सत्ता में आयी भाजपा सरकार में केवल दस सदस्यीय मंत्रिमंडल को ही शपथ दिलायी गयी थी जबकि उत्तराखंड में अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। राज्य मंत्रिमंडल में रिक्त ये दो स्थान उसके बाद कभी भरे ही नहीं गये। पिछले साल जून में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्रालय सहित कई अहम विभाग संभाल रहे प्रकाश पंत का निधन हो जाने के बाद मंत्रिमंडल के रिक्त पदों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी। पंत के अचानक निधन के बाद मंत्रिमंडल के रिक्त पदों को भरे जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया लेकिन शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को संसदीय कार्य मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिये जाने के बाद इन चर्चाओं ने भी दम तोड़ दिया। हालांकि इस बारे में अटकलों ने फिर से जोर पकड़ लिया है। हाल में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि मंत्रिमंडल में रिक्त पड़े स्थानों को भरे जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि हर मंत्री बहुत सारे विभागों की जिम्मेदारी संभालने के कारण बहुत बोझ उठा रहा है। मंत्रिमंडल में रिक्त तीन स्थानों के लिये करीब दो दर्जन दावेदारों के नाम चर्चाओं में चल रहे हैं। पूर्व में मंत्री रह चुके पांच विधायकों को उनके अनुभव के चलते सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। इनमें हरबंस कपूर, बिशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, बलवंत सिंह भौर्याल और खजान दास हैं। इनके अलावा विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह जीना, हरभजन सिंह चीमा तथा पुष्कर सिंह धामी को भी मंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर तीनों रिक्त पदों को भरा जायेगा तो क्षेत्रीय संतुलन भी एक निर्णायक कारक होगा। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के मंत्रिमंडल में शामिल नौ मंत्रियों में से छह गढ़वाल क्षेत्र के होने तथा कुमाऊं मंडल के पांचों पर्वतीय जिलों से कोई प्रतिनिधित्व न होने के कारण अब कुमाऊ के इन जिलों के विधायकों-बिशन सिंह चुफाल, बलवंत सिंह भौर्याल व सुरेंद्र जीना का दावा ज्यादा मजबूत हो सकता है। इधर बंशीधर भगत के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनका मंत्री बनने का दावा कमजोर हो गया है 

ह भी पढ़ें : सांसद सड़क पर हादसे का शिकार होने के बावजूद रुके नहीं, और किया नई सड़कों का शिलान्यास

ओखलकांडा विकास खंड में 10.07 करोड़ की लागत से होगा 16.33 सड़क का निर्माण
Ajay Bhattनवीन समाचार, भीमताल, 26 दिसंबर 2019। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को रास्ते में हुए हादसे के बावजूद ओखलकाडा ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र ग्राम सभा बासकोटी तोक पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित कार्यक्रम में पीएमजीएसवाई योजना के अंतर्गत 10 करोड़ 7 लाख रुपए से स्वीकृत पतलिया-जस्यूडा के बीच 3.58 किमी तथा ढोलीगांव-धैना के बीच 12.75 किमी यानी कुल 16.33 किमी सड़क का वैदिक मंत्रो के बीच शिलान्यास किया। साथ ही भीडापानी, लूगड, भटेलिया, धैना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से पैरवी करने की बात भी कही।

इस मौके पर सासंद भट्ट ने कहा कि गॉव-गॉव को मुख्य सड़क मार्ग से जोड़कर विकास की धारा को गांवो तक पहुंचाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना चलाई गयी थी। उन्होने कहा कि सरकार जनता के साथ है उनकी समस्याओ का प्राथमिकता से निदान किया जायेगा। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैडा ने ताया कि भारत सरकार से विकासखंड के दुर्गम क्षेत्रों में पीएमजीएसवाई के अर्तगत 9 सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होने सांसद के समक्ष भीमताल में नवीन मंडी खोलने की मांग रखी ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके उपज का बेहतर दाम मिल सके। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैडा, धारी ब्लाक आशा रानी, प्रधान नारायण राम, कमल किशोर पाण्डे, अमित कुमार,नरेश कुमार, गीता कान्डपाल, पंजक बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चन्द्र पुजारी, बिशन परगाई, निलाम्बर, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, कुन्दन सिंह चुलवाल, देवन्द्र सिंह बिष्ट, दीवना सिंह मेहरा, देवेन्द्र असगोला, किशन सिंह बिष्ट सहित उपजिलाधिकरी विजय नाथ शुल्क, अधिशासीय अभियंता लो.नि.वि एबी कान्डपाल, पीएमजीएसवाई मीना भट्ट, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल स्वरूप, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बर्फबारी की कड़ाके की ठंड के बीच पांच किमी पैदल चलकर काबीना मंत्री यशपाल व विधायक संजीव ने ग्रामीणों को दिए 42 लाख के तोहफे

Yashpal Sanjiv Aryaनवीन समाचार, नैनीताल, 16 दिसंबर 2019। प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड के बीच क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य व अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा आदि के साथ लगभग 5 किमी पैदल चल कर विकास खंड कोटाबाग के दुर्गम क्षेत्र बगड़ मल्ला पहंुच कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं व राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 12.86 लाख की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही तुषारपानी से मेहरोड़ा इंटर कॉलेज तक सडक निर्माण हेतु 15 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। वहीं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने राइंका बगड मे स्कूल फर्नीचर खरीदने, दोनियाखान-घुघु चौकी तक सडक सुधार तथा ओडियार-पिनौनिया-करेलीखेत सडक सुधारीकरण हेतु 4-4 लाख तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगड में कम्प्यूटर एवं एलईडी तथा चाहरदीवारी के लिए 1-1 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। साथ ही बताया कि विधायक निधि से 4 लाख रूपये देने की घोषणा की। साथ ही बगड मे 25 केवीए का ट्रान्सफार्मर स्थापित करने तथा क्षेत्र पेयजल योजनाओं हेतु 30 लाख की धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी दी।
इस दौरान श्री आर्य ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण गंगोला राजकीय इंटर कॉलेज बगड़ का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों को जीवन मे सफलता अर्जित करने हेतु मूल मंत्र दिए। इस दौरान उन्होंने डेढ वर्ष पहले भवन निर्माण हेतु एससीपी मद से आवंटित 14 लाख व जिला योजना से 16 लाख की उपलब्ध धनराशि के बावजूद भी कार्य अभी तक कार्य पूर्ण न होने पर नाराजगी व्यक्त की, तथा संबंधित विभागों से आपसी तालमेल से अप्रेल 2020 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयोजित जनसम्पर्क कार्यक्रम में उन्होंने जनता की दर्जनों समस्याओ को सुनकर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पूजा अरोरा, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष इंद्र सिह, पूर्व बीडीसी सदस्य हरीश मेहरा, गणेश मेहरा, हेम नैनवाल, दया पोखरिया, सौड़ की प्रधान जीवंती देवी, घुघु के प्रधान मोहन अधिकारी, कृपाल मेहरा, रमेश राम, खुशाल हल्सी, यशपाल आदि मौजूद रहे। संचालन कल्पना बिनवाल ने किया।

यह भी पढ़ें : खुशखबरी : राज्य के कॉलेजों में रिक्त पड़े 1000 पदों के लिए 25 तक शुरू हो जाएगी भर्ती प्रक्रिया

-प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में 240 छात्र-छात्राओं के रहने की क्षमता के तीन छात्रावासों के लोकार्पण अवसर पर कहा

dhan singh rawat

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2019। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धनसिंह रावत ने कहा कि 25 जुलाई तक राज्य के सभी कॉलेजों में सभी तरह के शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के करीब एक हजार यानी 100 फीसद रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इन नियुक्तियों में सवर्ण, अनुसूचित जाति, जनजाति आदि के आरक्षण का बैकलॉग भी पूरा कर लिया जाएगा। पूछे जाने पर उन्होंने कुमाऊं विवि में अवैध रूप से की गई नियुक्तियों पर जांच के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही। इस दौरान श्री रावत ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के नैनीताल व भीमताल परिसरों कुलपति प्रो. केएस राणा के साथ गुरुवार को 240 छात्र-छात्राओं के रहने की क्षमता के डीएसबी परिसर के केनफील्ड स्थित केसी पंत छात्रावास तथा भीमताल स्थित कल्पना चावला बालिका छात्रावास व बाबू जगजीवन राम छात्रावास का लोकार्पण किया एवं इन छात्रावासों का दौरा कर निरीक्षण भी किया।
इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 को उत्तराखंड सरकार लागू कर रही है। इसके तहत एक विवि को एक यूनिट माना जाएगा। इसके बाद वर्षों से खाली पड़े पदों पर मानकों के तहत आने वाले बेरोजगार नेट तथा पीएचडी शोधार्थियों को 25 जुलाई से विज्ञापित होने वाले राज्य के सभी विवि में करीब एक हजार पदो पर नियुक्ति मिल जाएगी। उन्होने कहा कि राज्य में त्रिवेंद्र रावत सरकार के आने के बाद प्रदेश के 104 राजकीय सहित 19 सरकार सहायतित कॉलेजों में प्राचार्यों की कमी को पूरा करने के लिए पिछले सवा दो वर्ष में 15 बार डीपीसी की जा चुकी है। इसके बाद राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य व 93 फीसद पदों पर शिक्षक हैं। बताया कि राजकीय कॉलेजों में रिक्त 877 असिस्टेंट प्रोफेसरों के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इनमें से 14 विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को लोक सेवा आयोग की ओर से भर भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विहीन कॉलेज के प्राचार्य को अधिकार दिया गया है कि यूजीसी के मानकों को पूरा करने वाले बेरोजगारों को 25 हजार रुपए के मानदेय पर संविदा पर तैनाती दे सकते हैं। विकास कार्यों के लिए कुमाऊं विवि को रूसा के तहत 40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसमें 18 करोड़ रुपये का कार्य पूरा हो चुका है। जबकि 22 करोड़ की डीपीआर विवि से मांगी गई है। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर छात्रों के बहुमत के आधार पर ही सेमेस्टर सिस्टम में बदलाव संभव है। इस मौके पर कुल सचिव डा.. महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत, वार्डन डॉ. प्रकाश चन्याल, डॉ. संतोष कुमार, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. एचसी चंदोला, प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. एचसीएस बिष्ट आदि रहे।

मंत्री का दावा 6000 छात्रों वाले पिथौरागढ़ महाविद्यालय में 102 सहायक प्राध्यापक व 1.1 लाख किताबें

नैनीताल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ में किताब तथा शिक्षकों के लिए किए जा रहे आंदोलन पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी। बताया कि पिथौरागढ़ महाविालय में 102 असिस्टेंट प्रोफेसर तैनात हैं। देश के किसी भी ऐसे संस्थान में इतने शिक्षक तैनात नहीं हैं। छह हजार छात्र संख्या वाले इस कॉलेज में एक लाख दस हजार किताबें हैं। इसके बाद भी यदि किताबों की कमी है तो सरकार उनकी व्यवस्था करेगी। साथ ही शिक्षकों की कमी भी पूरी की जाएगी। इस दौरान कुमाऊं विवि के कार्य परिषद सदस्य कैलाश जोशी ने डा. रावत को एक ज्ञापन सोंपकर पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं की मांग के अनुरूप नये संस्करणों की अच्छी किताबें उपलब्ध कराने व शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग युक्त ज्ञापन दिया। कहा कि प्रदेश के हर डिग्री कॉलेज में अच्छी पुस्तकों की कमी को देखते हुए शिक्षा बजट को बढ़ाया जाना चाहिए। बताया कि बीते वर्ष शुरू किए गए पुस्तकदान अभियान में एक लाख किताबें एकत्रित की गई हैं, जिन्हें 15 कॉलेजों में सोंपा जा रहा है। हर बच्चे को 10 किताबंे दी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण के कार्यों के लिए खोली तिजोरी

-35 कार्यों के लिए स्वीकृत किये 397 लाख, नैनीताल विधानसभा में 6 कार्यों के लिए भी मिले 70 लाख

sanjiv arya
संजीव आर्य

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 मार्च 2019। उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश भर में अल्पसंख्यक विकास निधि योजना के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों से संबंधित 35 कार्यों के लिए 3.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं। शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव डा. रणवीर सिंह के द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार योजना की मूल्यांकन-अनुश्रवण समिति द्वारा संस्तुत 48 कार्यों के सापेक्ष 397.02 लाख रुपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय व व्यय की स्वीकृति हेतु वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिये 300 लाख तथा बैंक खाते से 97.02 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है।
इनमें नैनीताल विधानसभा के 6 कार्य भी शामिल हैं। विधायक संजीव आर्य ने बताया कि जिला व मंडल मुख्यालय में अल्पसंख्यक विकास निधि योजना से विभिन्न कार्यों के लिए 70 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। इनमें नगर के मल्लीताल में गुरुद्वारा परिसर में टिन शेड निर्माण के लिए 5.54 लाख, मुख्य मार्ग से सूखाताल की मजार तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2.64 लाख, कृष्णापुर क्षेत्र से सटे देवता गांव की पहाड़ियों पर स्थित कब्रिस्तान के पैदल मार्ग निर्माण के लिए 18.35 लाख, कृष्णापुर में हीी स्थित इमामबाड़े के पास सड़क एवं दीवार के पुर्ननिर्माण के लिए 26.41 लाख, बारापत्थर स्थित इसाई कब्रिस्तान में सीसी मार्ग, दीवारों एवं विश्राम गृह के निर्माण के लिए 11.69 लाख एवं नैनीताल विधानसभा के डीविटो हाईस्कूल, भवाली-नैनीताल में कम्प्यूटर एवं पुस्तकालयों में किताबों की खरीद के लिए 4.24 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। विधायक आर्य ने इस हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत एवं काबीना मंत्री यशपाल आर्य का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें : भवाली में 9 करोड़ की योजनाओं की रखी गयी आधारशिला

Koshyari Kaidaनवीन समाचार, नैनीताल, 26 फरवरी 2019। प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने मंगलवार को संयुक्त रूप से निकटवर्ती भवाली के लिए लगभग 9 करोड की योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें भवाली नगर में रोडवेज डिपो में मल्टीस्टोरी कार पार्किग के लिए 4.5 करोड, फरसौली रोडवेज डिपो कार्यशाला हेतु 3.65 करोड व टम्टयूडा रेहड क्षेत्र मे पेयजल लाइन विस्तारीकरण हेतु 35 लाख एवं विभिन्न क्षेत्रो मे जनमिलन केन्द्र एवं सडक निर्माण हेतु 34 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एव सांसद भगत सिह कोश्यारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाओं की जानकारी दी। वहीं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कार्यों में समयबद्वता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की ताकीद की। उन्होंने श्री नन्दादेवी सांस्कृतिक मंच भवाली के लिए टिन सेड व प्रांगण में सीसी कराने का भरोसा भी दिलाया। वहीं क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने प्रस्तावित मल्टीस्टोरी पार्किग मंे 120 वाहनो की पार्किग दो हाईटैक शौचालय व परिवहन विभाग के कर्मचारियों हेतु 6 कक्ष भी बनाने की जानकारी दी। बताया कि क्षेत्र मे 8 करोड रूपये की लागत से 33 केवीए का सब स्टेशन तथा टम्टयूडा रेहड क्षेत्र मे पेयजल लाइन विस्तारीकरण हेतु 35 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने योजनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत दल कुमाऊं सास्कृतिक कला समिति एवं मां सरस्वती कला समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रकाश आर्य, देवेन्द्र ढैला, ममता विष्ट, किशन अधिकारी, मुकेश कुमार, पूजा भारती, विनोद तिवारी,सुनील मेहता, मोहन विष्ट,घनश्याम सिह विष्ट, मनोज तिवारी, नजमा खान,विजय आर्य, कंचन बेलवाल, मुकेश गुररानी, जुगल मठपाल, शरद पांडे, संजय जोशी, ललित भट्ट, हरीश भट्ट, लच्छी बेलवाल, संयुक्त मजिस्टेट अभिषेक रूहेेला, महाप्रबन्धक परिवहन दीपक जैन, रीजनल मैनेजर यशपाल,अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान बीसी पाल, संतोष कुमार उपाध्याय के अलावा बडी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : एक जिला पंचायत सदस्य पर मेहरबान हुई उत्तराखंड सरकार, स्वीकृत हुए 58 करोड़

PC Gorkhaनवीन समाचार, नैनीताल, 22 फरवरी 2019। सितारे बुलंद हों तो नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड अंतर्गत अमेल जिला पंचायत क्षेत्र के सदस्य प्रताप गोरखा की तरह। गोरखा के क्षेत्र पर राज्य सरकार शुक्रवार को ऐसी मेहरबान हुई कि शासन ने विश्व बेंक से वित्त पोषित यूडीआरपी यानी उत्तराखंड डिसासटेर रिफाईनेंसिंग प्रोग्राम के तहत क्षेत्र में तिवारीगाव-घंघरेटी, बेतालघाट-रोपा, अमेल-खैराली और तल्लीसेठी-सिमतया के बीच चार झूला पुलों के निर्माण के लिए 58 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिये हैं। गोरखा ने इसके लिए नैनीताल विधायक संजीव आर्य का आभार जताया है।
उन्होंने बताया कि इन चार पुलों के लिए विकास खंड बेतालघाट में जनता के द्वारा पुलों के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया गया साथ ही विधायक संजीव आर्य को ज्ञापन दिये गये थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारो ने इस हेतु ईमान्दारी से पहल नही की। उल्टे कई पुलों का तो दो-दो बार शिलान्यास तक कर दिया गया। ऐसे में जनता अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगी थी। बताया कि प्रत्येक पुल की लागत 14.50 करोड़ रुपये आनी है।

यह भी पढ़ें : नैनीताल के एक ब्लॉक पर एक साथ मेहरबान हुए सांसद, मंत्री, विधायक, दिए सवा 15 करोड़ के तोहफे

-सांसद-विधायक ने राइंका जीतुवापीपल व भतरोंजखान को सांसद-विधायक निधि से दिये पांच लाख

betalghat koshyari yashpal sanjiv 2
बेतालघाट के राइंका जीतुवापीपल में 15 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करते सांसद, मंत्री व विधायक।

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जनवरी 2019। किस्मत हो तो बेतालघाट वासियों जैसी। जनपद के दूरस्थ विकास खंड बेतालघाट के दूरस्थ गांव जीतुवापीपल स्थित राजकीय इंटर कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने 15.25 करोड रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास कर तोहफे दिये। इस मौके पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें दर्जनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। इस दौरान सांसद कोश्यारी ने राइंका जीतुवापीपल के मैदान के समतलीकरण हेतु सांसद निधि से 3 लाख रुपये एवं विधायक संजीव आर्य ने स्कूल मे फर्नीचर केे लिए एक लाख रुपये तथा स्कूल में पर्याप्त संख्या मे कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही राइंका भतरौजखान में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये और स्कूल में पेयजल कनेक्शन देने की घोषणा भी की।

betalghat koshyari yashpal sanjiv 1
बेतालघाट के राइंका जीतुवापीपल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद, मंत्री व विधायक।

इस मौके पर ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, सडक, बिजली एवं स्वास्थ के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किये जा रहे है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन बिछवाने की कठिनाई वाले स्थानों पर सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 1 लाख तक का ऋण मात्र 2 फीसद ब्याज पर दिया जा रहा है। वहीं परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कहा कि जनता द्वारा दिये गये विश्वास व भरोसे पर खरा उतरने के लिए दिन रात कोशिश कर रहे हैं। उन्होने ग्रामीणों को शिक्षित होने तथा बच्चों से पूरी मेहनत, लगन से पढाई करने तथा खेल मे भी अभिरूचि के अनुसार प्रतिभाग करने का आह्वाहन किया।येगीै। उन्होनेे कहा जनता ने जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, धीरज जोशी, क्षेपं सदस्य रोहित अग्रवाल ,प्रधान राजेंद्र सिह, चंद्रशेखर, व खुशाल के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, प्रताप बोरा, दलीप नेगी, दिवान राम, मंजू पंत, राजेंद्र कैडा, डा. कुलवंत जलाल, तारा भंडारी, दीप, एस लाल, हेमा पांडे, एलडी पंत व नवीन कश्मीरा के अलावा एसडीएम प्रमोद कुमार सहित बडी संख्या मे महिलायें बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण

Rashtriya Sahara 17 May 2018 1
पूर्व समाचार : विधायक संजीव आर्य ने बेतालघाट के लिये खोली तिजोरी (राष्ट्रीय सहारा, 17 मई 2018)

नैनीताल। जीतुवापीपल में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल निगम द्वारा निर्मित तौराड़ पेयजल योजना लागत 31 लाख 60 हजार रूपये, जलागम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सौनली तोक में पाइप लाइन हेतु 7 लाख एवं सौनली तोक मे पेयजल योजना हेतु 4 लाख एवं सौनली तोक में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख सहित कुल 47 लाख 60 हजार रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण किया गया। साथ ही तल्लीपाली-मल्लीपाली सूखा मोटर मार्ग लागत 173.86 लाख, बिनकोट चंद्रकोट मोटर मार्ग लागत 1045.97 लाख, कालाखेत से दिग्थरी मोटर मार्ग लागत 205.78 लाख, ग्राम सुनस्यारी में सामुदायिक भवन निर्माण 12.95 हजार, ग्राम तौराड़ मोटर मार्ग निर्माण लागत 2.68 लाख, गा्रम ढोलगांव मे पैदल मार्ग निर्माण हेतु 8.53 लाख एवं सुनस्यारी मे सीसी मार्ग हेतु 2.84 लाख सहित कुल 14 करोड 53 लाख रूपये की योजनाओं का शुभारम्भ किया गया।

-हरीश ताल के लिए सांसद कोश्यारी ने किया सड़क का शिलान्यास, 22.68 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

Harish Tal
हरीशताल
Koshyari Kaida
हरीशताल-स्यूड़ा मोटर मार्ग का शिलान्यास करते सांसद कोश्यारी, साथ में विधायक व अन्य।

नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जनवरी 2019। झीलों के जनपद का एक अनछुवा ताल अब दुनिया के सामने होगा। बुधवार को स्थानीय सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिह कोश्यारी ने स्थानीय विधायक विधायक राम सिंह कैडा व ब्लाक प्रमुख आनन्द आर्य की मौजूदगी में 21वीं सदी में भी सड़क से कोसों दूर प्रकृति की अनुपम खूबसूरती को सहेजे हरीशताल को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए लगभग 22 करोड 68 लाख की लागत से बनने वाले स्यूड़ा-कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग का शिलान्यास किया।
इस मौके पर श्री कोश्यारी ने अपने संबोधन में सडक को विकास की आत्मा बताते हुए कहा कि भारत सरकार ने हर व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सडक योजना के अन्तर्गत हर गांव को पहुच मार्गों तथा सडकों को जोड़ने का अभियान चलाया है। स्यूडा-हरीशताल मोटर मार्ग की मांग दशकोें पुरानी मांग थी। इस सडक के निर्माण से कौन्ता, पटरानी, ककोड़, आम तथा हरीशताल ग्रामों की हजारों की आबादी को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के काश्तकारों को अपनी उपज को बाजार तक लाने मे सुविधा होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला एवं आयुष्मान भारत योजनाओं की भी जानकारी दी एवं लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। विधायक रामसिह कैडा ने इस मोटरमार्ग के लिए सांसद कोश्यारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंपावत के जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिह अधिकारी, नैनीताल के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, चतुर सिह बोरा, आलम नदगली, योगेश रजवार, प्रेम विष्ट, सुरेश मेवाडी, रघुवर सम्भल, ध्रुव रौतेला, भरत सिह, गंगा सिह, भान सिंह सम्भल, शंकर कोरंगा, उमेश पलडिया, सुरेश जोशी, हरेंद्र बोरा, सज्जन साह, मनोज जोशी, ललित चिलवाल, गोपाल अधिकारी, दीवान राम, केडी रूवाली व खीम सिह के अलावा पीएमजीएसवाई के एसई जेएस ह्यांकी व ईई आरसी पंत सहित बडी संख्या मे क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : नैनीताल के एक ब्लॉक पर एक साथ मेहरबान हुए सांसद, मंत्री, विधायक, दिए सवा 15 करोड़ के तोहफे

-सांसद-विधायक ने राइंका जीतुवापीपल व भतरोंजखान को सांसद-विधायक निधि से दिये पांच लाख

betalghat koshyari yashpal sanjiv 2
बेतालघाट के राइंका जीतुवापीपल में 15 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करते सांसद, मंत्री व विधायक।

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 जनवरी 2019। किस्मत हो तो बेतालघाट वासियों जैसी। जनपद के दूरस्थ विकास खंड बेतालघाट के दूरस्थ गांव जीतुवापीपल स्थित राजकीय इंटर कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिह कोश्यारी, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने 15.25 करोड रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास कर तोहफे दिये। इस मौके पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें दर्जनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया गया। इस दौरान सांसद कोश्यारी ने राइंका जीतुवापीपल के मैदान के समतलीकरण हेतु सांसद निधि से 3 लाख रुपये एवं विधायक संजीव आर्य ने स्कूल मे फर्नीचर केे लिए एक लाख रुपये तथा स्कूल में पर्याप्त संख्या मे कम्प्यूटर उपलब्ध कराने की घोषणा की। साथ ही राइंका भतरौजखान में फर्नीचर के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये और स्कूल में पेयजल कनेक्शन देने की घोषणा भी की।

betalghat koshyari yashpal sanjiv 1
बेतालघाट के राइंका जीतुवापीपल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सांसद, मंत्री व विधायक।

इस मौके पर ग्रामवासियो को सम्बोधित करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, सडक, बिजली एवं स्वास्थ के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किये जा रहे है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत लाइन बिछवाने की कठिनाई वाले स्थानों पर सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने बताया कि दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को 1 लाख तक का ऋण मात्र 2 फीसद ब्याज पर दिया जा रहा है। वहीं परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कहा कि जनता द्वारा दिये गये विश्वास व भरोसे पर खरा उतरने के लिए दिन रात कोशिश कर रहे हैं। उन्होने ग्रामीणों को शिक्षित होने तथा बच्चों से पूरी मेहनत, लगन से पढाई करने तथा खेल मे भी अभिरूचि के अनुसार प्रतिभाग करने का आह्वाहन किया।येगीै। उन्होनेे कहा जनता ने जनप्रतिनिधियों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होकर कार्य करने और सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पीसी गोरखा, धीरज जोशी, क्षेपं सदस्य रोहित अग्रवाल ,प्रधान राजेंद्र सिह, चंद्रशेखर, व खुशाल के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, प्रताप बोरा, दलीप नेगी, दिवान राम, मंजू पंत, राजेंद्र कैडा, डा. कुलवंत जलाल, तारा भंडारी, दीप, एस लाल, हेमा पांडे, एलडी पंत व नवीन कश्मीरा के अलावा एसडीएम प्रमोद कुमार सहित बडी संख्या मे महिलायें बच्चे व ग्रामीण उपस्थित रहे।
इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण

Rashtriya Sahara 17 May 2018 1
पूर्व समाचार : विधायक संजीव आर्य ने बेतालघाट के लिये खोली तिजोरी (राष्ट्रीय सहारा, 17 मई 2018)

नैनीताल। जीतुवापीपल में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल निगम द्वारा निर्मित तौराड़ पेयजल योजना लागत 31 लाख 60 हजार रूपये, जलागम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सौनली तोक में पाइप लाइन हेतु 7 लाख एवं सौनली तोक मे पेयजल योजना हेतु 4 लाख एवं सौनली तोक में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख सहित कुल 47 लाख 60 हजार रुपये की योजनाओं का लोकापर्ण किया गया। साथ ही तल्लीपाली-मल्लीपाली सूखा मोटर मार्ग लागत 173.86 लाख, बिनकोट चंद्रकोट मोटर मार्ग लागत 1045.97 लाख, कालाखेत से दिग्थरी मोटर मार्ग लागत 205.78 लाख, ग्राम सुनस्यारी में सामुदायिक भवन निर्माण 12.95 हजार, ग्राम तौराड़ मोटर मार्ग निर्माण लागत 2.68 लाख, गा्रम ढोलगांव मे पैदल मार्ग निर्माण हेतु 8.53 लाख एवं सुनस्यारी मे सीसी मार्ग हेतु 2.84 लाख सहित कुल 14 करोड 53 लाख रूपये की योजनाओं का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़े : इस वर्ष को ‘रोजगार वर्ष’ के रूप में मना हर विभाग में नौकरियां खोलेगी त्रिवेंद्र सरकार

10NTL 1
18 वर्ष के युवा शताब्दी मतदाताओं को सम्मानित करते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत।

-प्रदेश के सभी करीब 3 लाख कॉलेज छात्र-छात्राओं का निःशुल्क 2-2 लाख रुपए का बीमा कराएगी राज्य सरकार, ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा उत्तराखंड
-प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने भाजयुमो के ‘लीड अप इंडिया’ कार्यक्रम में ‘शताब्दी मतदाताओ’ को सम्मानित करते किया दावा
नैनीताल। उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार मौजूदा अगले वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनावों के लिए चुनावी मोड में आने जा रही है।  इस वर्ष सरकार युवाओं को रोजगार देकर पार्टी की ओर आकर्षित करने व उनके भरोसे को बनाए रखने पर जोर देगी। इस कोशिश में सरकार का फोकस युवाओं के साथ आरक्षित वर्ग को साधना भी होगा।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यालय में दो महत्वपूर्ण दावे किये। पहला, प्रदेश की त्रिवेंद्र रावत सरकार मौजूदा वर्ष 2018 को ‘रोजगार वर्ष’ के रूप में मना रही है। इस वर्ष सरकार प्रदेश के सभी विभागों में करीब 6000 रिक्त पदों पर नियुक्तियां निकालेगी। इन नियुक्तियों में आरक्षण का पूरा खयाल रखा जाएगा। दूसरा, राज्य के सभी डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के परिसरों में अध्ययनरत करीब 3 लाख छात्र-छात्राओं का राज्य सरकार 2-2 लाख का निःशुल्क बीमा कराएगी। हालांकि उन्होंने साफ नहीं किया, परंतु माना जा रहा है कि यह बीमा, ग्रुप दुर्घटना बीमा होगा। इतनी बड़ी संख्या में बीमा होने के कारण ऐसे बीमों की प्रीमियम प्रति व्यक्ति के हिसाब से कम ही होती है।

Read more

अल्मोड़ा की इस ‘लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड’ उपलब्धि को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

नवीन समाचार, नैनीताल, 22 फरवरी 2019। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल वाटर अवार्ड-2018 के लिये जनपद अल्मोड़ा के कोसी पुर्नजनन अभियान को प्रथम स्थान के लिये चुना गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण/संवर्धन के लिए … Read more

दीवाली पर नैनीताल की बेटी दीक्षा ने दक्षिण अमेरिकी बच्चों को दिया यह ‘हिंदुस्तानी’ तोहफा

-कनाडा में दूसरी पुस्तक ‘वेद‘स लिटिल बुक ऑन डिवोसन’ हुई लॉंच -बिक्री के मामले में अमेजन पर बच्चों की हिंदू धर्म की पुस्तकों में सर्वाधिक बिकने वाली सूची में दो दिन में ही दूसरे स्थान पर आ गयी है  यह पुस्तक  नैनीताल, 5 सितंबर 2018। दिवाली के त्यौहार पर नैनीताल की एक बेटी दीक्षा पाल नारायणन … Read more

‘पेपरलेस’ होने की ओर बढ़ा देश, सभी राज्य विधानसभाएं होंगी ‘पेपरलेस’

कुमाऊं विश्वविद्यालय ‘ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया’ के जरिये हर वर्ष बचायेगा 1785 से अधिक पेड़, परीक्षार्थियों के बचेंगे 2.6 करोड़ रुपये

New Doc 2017-07-17_1_Kumaon University Paperless-विवि ने पहली बार मांगे थे ऑनलाइन आवेदन, 24 राज्यों से 48 हजार ने किये ऑनलाइन आवेदन, गत वर्ष के मुकाबले आठ हजार अधिक आये आवेदन
-आवेदनों की संख्या पिछले वर्ष के मुकाबले करीब आठ हजार और पिछली बार हो पाये प्रवेशों से करीब 18 हजार अधिक, लिहाजा प्रवेश के लिये होगी अधिक मारामारी
नवीन जोशी, नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करने के बाद देश भर में अपनी पहचान बनाने में सफलता पाई है। अब तक उत्तराखंड सहित कुछ ही प्रदेशों के छात्रों को अपने यहां प्रवेश के लिये आकर्षित कर पाने वाले राज्य सरकार के इस इकलौते विवि में इस बार देश के 24 राज्यों से 48 हजार 41 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिये आवेदन किये हैं। खास बात यह भी है कि इस बार आये आवेदन पिछले वर्ष के आवेदनों से करीब आठ हजार और पिछली बार हो पाये प्रवेशों से करीब 18 हजार अधिक हैं। इसलिये सभी प्रवेशार्थियों को प्रवेश मिल पायेगा, इस बात की संभावना कम है, साथ ही आगे प्रवेश के लिये होने वाली काउंसिलिंग की प्रक्रिया में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।

Read more