-इंटरमीडिएट उत्तीर्णों के लिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया 24 जून तक
नवीन समाचार, नैनीताल, 5 जून 2023। (admission process in Uttarakhand state universities) कुमाऊँ विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट के माध्यम से होंगे। विश्वविद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण की प्रक्रिया उत्तराखण्ड शासन की वेबसाइट यूकेएडमिशन समर्थ डॉट एसी डॉट इन (https://ukadmission.samarth.ac.in/) के माध्यम से प्रारंभ हो गयी है।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से 50 रुपए ऑनलाईन पंजीकरण शुल्क जमा करके वेबसाईट में लॉग-इन करके पंजीकरण आवेदन पत्र जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न बोर्डों के द्वारा इंटरमीडिए बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभिन्न स्नातक परम्परागत व व्यवसायिक पाठ्यक्रमों प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीकरण कर सकेंगे।
यह भी बताया कि अभ्यर्थी को प्रत्येक परिसर, महाविद्यालय या संस्थान तथा प्रत्येक पाठ्यक्रम हेतु पृथक-पृथक पंजीकरण आवेदन पत्र भरना होगा, लेकिन अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क केवल एक ही बार जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल की बीए, बीएससी व बीकॉम की स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण किये जाने हेतु अन्तिम तिथि 24 जून 2023 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के उपरान्त स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश हेतु पंजीकरण नहीं करवाया जा सकेगा। विस्तृत जानकारी उत्तराखण्ड शासन की संबंधित वैबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल के विद्यालय में बच्चों की कथित पिटाई का वीडियो प्रसारित, ग्रामीणों का धरना; बाल संरक्षण आयोग ने 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
- नैनीताल-कुमाऊं में फिल्माई गई फिल्मों और गानों का पूरा लेखा-जोखा
- विधानसभा चुनाव 2027 से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, गृह जिले में तैनात अधिकारी हटेंगे
- सौतेले पिता द्वारा लगातार किए जाने वाले दुष्कर्म से परेशान होकर हिमाचल भागी उत्तराखंड की किशोरी, आरोपित पिता द्वारा की गई अपहरण की शिकायत से ही खुला मामला; आरोपित गिरफ्तार
- दसवीं की नाबालिग छात्रा के बच्चे को जन्म देने पर शिक्षक पर लगे थे दुष्कर्म के आरोप, लेकिन डीएनए जांच पलटा मामला, मृत नवजात का पिता गांव का किशोर निकला; शिक्षक की भूमिका पर जांच जारी
- दीपावली से पहले उत्तराखंड के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 प्रतिशत, चार महीने का एरियर भी नकद मिलेगा
- कैंची धाम पर केंद्रित ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आएंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? कैंची धाम की कहानी पर होगा फोकस, अंतरराष्ट्रीय प्रभाव तक जाएगी कहानी
- बागेश्वर के अधिवक्ता की हत्या कर खाई में फेंका शव, भाई-बहन गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की एसीपी के बयान पर नैनीताल में अधिवक्ता ने पुलिस में दी शिकायत
- सरकारी जमीनों की लंबी लीज पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, यशपाल आर्य ने उठाए स्वामित्व और पैमाइश पर सवाल, भाजपा ने भी दिया दिया जवाब
- कौन हैं राहुल गांधी के साथ चर्चा में आईं उत्तराखंड की नेहा बोरा? जिनके ‘ब्राह्मणवाद’ से संबंधित बयान पर मचा है सियासी घमासान, INDI-A में भी दरार ! परिवार भाजपाई!
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।