नवीन समाचार, रुद्रपुर, 21 जुलाई 2024 (On the 5th day of marriage Bride disappeared)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद से एक नवविवाहिता के ससुराल से आभूषण लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष यानी विवाहिता के ससुरालियों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शादी के दूसरे दिन ही मायके आ गयी थी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप एवं आवास विकास चौकी की रहने वाली एक युवती की इसी माह 14 जुलाई को बहेड़ी के एक गांव के युवक से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के दूसरे दिन ही विवाहिता अपने मायके आई और बार-बार कहने के बावजूद मात्र तीन दिन के लिये ही अपनी ससुराल में रही।
पांचवे दिन हुई गायब
इस बीच शुक्रवार यानी 19 जुलाई की सुबह यानी शादी के पांचवे दिन ही वह घर में नहीं मिली तो उसके ससुरालियों को संदेह हुआ। इस दौरान उन्होंने अलमारी देखी तो उसमें से एक व दो पैडल युक्त सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने की अंगूठी और सोने के झुमके के अलावा विवाहिता के कुछ कपड़े भी गायब मिले। साथ ही काफी खोजबीन के बाद भी नवविवाहिता का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस को एक युवक पर संदेह (On the 5th day of marriage Bride disappeared)
इस पर परिजनों ने आवास विकास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। (On the 5th day of marriage Bride disappeared)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (On the 5th day of marriage Bride disappeared, Luteri Dulhan, Marriage, Rudrapur, Bride disappeared, Newlywed bride disappeared with jewellery)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।