नवीन समाचार, हल्द्वानी, 27 नवंबर 2024 (Alleged Journalist gave Triple Talaq to his Wife)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी के बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में दूसरी शादी करने के लिए एक कथित पत्रकार ने अपनी पहली पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने से पहले उसने जहर खाने का नाटक कर पत्नी और उसके परिवार को डराने की कोशिश की। हालांकि चिकित्सालय में जांच के दौरान उसकी यह साजिश उजागर हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति सहित पांच लोगों पर मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के दो साल बाद लड़की लेकर भागा
जोशी विहार गौजाजाली निवासी पीड़िता के भाई मो. समीर ने पुलिस को बताया कि 16 वर्ष पहले उसकी बहन रीना का निकाह वारसी कॉलोनी बनभूलपुरा निवासी समी आलम से हुआ था। दोनों की दो बेटियां हैं। समीर ने आरोप लगाया कि शादी के दो साल बाद समी एक लड़की को लेकर भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसने माफी मांग ली। इसके बाद भी समी सुधरने के बजाय रीना को धमकाने और मारपीट करने लगा।
घर में घुसकर दी धमकी
6 नवंबर को समी ने रीना से मारपीट की। अगले दिन रीना अपने भाई के घर चली गई। 8 नवंबर को समी रीना के मायके में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा और धमकाया कि यदि रीना ससुराल नहीं लौटी तो वह उसे तलाक दे देगा। डर के कारण रीना वापस ससुराल चली गई।
दूसरी शादी पर पूछताछ करने पर निगलीं नशे की गोलियां
ससुराल पहुंचने के बाद रीना को पता चला कि समी ने दूसरा निकाह कर लिया है। 9 नवंबर को रीना ने इस बारे में समी से सवाल किया, तो उसने जहर खाने का नाटक करते हुए चार गोलियां निगल लीं। घबराए परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे एसटीएच हल्द्वानी संदर्भित किया गया। एसटीएच में जांच के दौरान पता चला कि समी ने जहर नहीं बल्कि नशे की गोलियां खाई थीं।
अस्पताल से लौटकर दिया तीन तलाक (Alleged Journalist gave Triple Talaq to his Wife)
10 नवंबर को समी अस्पताल से घर लौटा और रीना को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
आरोपी समेत पांच पर FIR दर्ज
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के भाई मो. समीर की शिकायत पर समी आलम, उसकी मां जरीना, बहन गुड़िया, भाई दानिश और बहन साईस्ता के खिलाफ मारपीट व मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। (Alleged Journalist gave Triple Talaq to his Wife)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Alleged Journalist gave Triple Talaq to his Wife, Nainital, Haldwani News, Triple Talaq, Alleged Journalist, Haldwani, Banbhulpura Domestic Violence, Haldwani, Banbhulpura, Triple Talaq, Domestic Violence, Muslim Marriage Act, Fake Journalist,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.