नवीन समाचार, हरिद्वार, 7 जून 2025 (Murder of Neighour on Eid in Mangalore-Haridwar)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के मंगलौर कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में ईद उल अज़हा के दिन शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक की बीच सड़क पर धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। यह हत्या त्यौहार की खुशियों को गहरे दु:ख में तब्दील कर गई।
सरेराह गला रेत कर की गई हत्या
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने ही पड़ोसी 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेत कर हत्या कर दी। साहिल का शव मौके पर लहूलुहान स्थिति में पड़ा मिला। हत्या के बाद आरोपित रियासत स्वयं मंगलौर बाजार पुलिस चौकी जा पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
एक वर्ष पुरानी घटना बना हत्या का कारण
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित रियासत का बेटा एक वर्ष पूर्व गंगनहर में डूब गया था। रियासत को शक था कि साहिल ने ही उसके बेटे को डुबोया था। इसी संदेह के चलते उसने शनिवार सुबह ईद के दिन साहिल की सरेराह हत्या कर दी।
भीड़ और परिजनों में मचा कोहराम
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। साहिल के परिजन भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गये और उनके बीच कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सीओ और एसपी देहात पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलने पर मंगलौर सीओ के साथ हरिद्वार देहात के पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य (Murder of Neighour on Eid in Mangalore-Haridwar)
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलौर के पठानपुरा मोहल्ले में युवक की हत्या हुई है। हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपित पुलिस हिरासत में है और घटना में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Murder of Neighour on Eid in Mangalore-Haridwar, Haridwar News, Manglaur News, Hatya, Eid festival became a cause of mourning in Mangalore, Haridwar, the accused himself went to the police after killing the youth in broad daylight, Haridwar Murder Case, Manglaur Sahil Murder, Youth Killed On Eid, Haridwar Eid Tragedy, Sahil Murder By Riyazat, Haridwar District Crime, Uttarakhand Latest News, Manglaur News Today, Haridwar Police News, Crime In Uttarakhand, Eid Day Tragedy, Pathanpura Manglaur Murder, Youth Murder In Manglaur,)
