-अंतरराष्ट्रीय धावकों की भी होगी दौड़, ‘रन फॉर फन’ में भी मिलेंगे ₹25,000 के पुरस्कार
नवीन समाचार, नैनीताल, 22 जून 2025 (14th Nainital Monsoon Mountain Marathon Details)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के पर्वतीय पर्यटन नगर नैनीताल में आगामी 14 सितंबर को ‘रन टु लिव’ संस्था द्वारा आयोजित की जाने वाली ‘नैनीताल माउंटेन मानसून मैराथन’ (एनएम-3) के 14वें संस्करण की औपचारिक तैयारियां आरंभ हो गई हैं।
इसको लेकर रविवार को मल्लीताल के न्यू क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजकों ने प्रतियोगिता के स्वरूप की जानकारी दी और प्रतिभागियों के लिए इस वर्ष की टी शर्ट का अनावरण भी किया गया। इस वर्ष की मैराथन को ‘रन फॉर उत्तराखंड’ की संकल्पना पर आधारित रखा गया है, जिसमें राज्य के युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और आत्मविकास के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य निहित है। आयोजन के दिन पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को छात्रवृत्तियां भी दी जाएंगी।
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कई श्रेणियों में होगी दौड़, नकद पुरस्कार होंगे आकर्षण (14th Nainital Monsoon Mountain Marathon Details)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता नैनीताल के ऐतिहासिक फ्लैट्स मैदान से प्रातः सात बजे आरंभ होगी, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर की मैराथन के साथ 45 वर्ष व 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, स्थानीय धावकों के लिए अलग श्रेणियां और ‘रन फॉर फन’ वर्ग भी शामिल रहेंगे। सभी वर्गों के लिए कुल ₹3,67,000 की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। ‘रन फॉर फन’ श्रेणी में विशेष रूप से 15 प्रतिभागियों को लकी ड्रा के माध्यम से ₹25,000 के पुरस्कार भी दिये जाएंगे। प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
इस वर्ष प्रतियोगिता में देश के अनेक राज्यों के साथ ही नैनीताल व आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों के अतिरिक्त केन्या व इथियोपिया जैसे अफ्रीकी देशों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों के प्रतिभाग की भी प्रबल संभावना जताई गई है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और प्रतिस्पर्धा की गुणवत्ता बढ़ने की उम्मीद है।
पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था की ओर से नैनीताल झील में तैराकी की अनुमति दिये जाने हेतु राज्य सरकार और उच्च न्यायालय से मांग की गई। आयोजन समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी, सचिव सागर देवरारी, हिमांशु जोशी, धीरेंद्र भाकुनी, सुधीर वर्मा, गोपाल नयाल, विनोद पंत, मनोज बिष्ट, रवींद्र खनका, पंकज बिष्ट व वीरेंद्र साह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(14th Nainital Monsoon Mountain Marathon Details, Marathon, Nainital Monsoon Mountain Marathon, Nainital Marathon, NM3 2025, Run To Live, Nainital Sports Event, Hill Marathon India, Uttarakhand Tourism, Monsoon Marathon India, 21K Marathon, 10K Marathon, 5K Fun Run, Nainital News, Nainital Events 2025, International Runners India, Kenya Ethiopia Runners, Running Events In India, Scholarships For Athletes, Uttarakhand Fitness Event, Run For Uttarakhand, Lake City Marathon,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
