नवीन समाचार, नैनीताल, 18 जुलाई 2025 (Career Opportunities in the field of Yoga)। उत्तराखंड सहित देशभर में योग के प्रति आम जनमानस में जागरूकता और विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। यही कारण है कि योग अब केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के लिए आकर्षक करियर विकल्प भी बन चुका है। वर्तमान में छोटे-बड़े नगरों, नगर पंचायतों से लेकर महानगरों तक योग प्रशिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ी है।
योग विज्ञान में उपलब्ध डिग्री और पाठ्यक्रम
योग विज्ञान एक ऐसा शैक्षणिक क्षेत्र बन चुका है, जिसमें शरीर, मन व आत्मिक संतुलन के लिए योग के सिद्धांतों व व्यावहारिक तकनीकों का अध्ययन कराया जाता है। इस क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और शोध तक की शिक्षा उपलब्ध है। प्रमुख पाठ्यक्रमों में शामिल हैं—
योग में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
डिप्लोमा
स्नातक (बीएससी योग या बीए योग)
परास्नातक (एमएससी योग या एमए योग)
योग चिकित्सा में परास्नातक डिप्लोमा (PGDYTM)
करियर विकल्प
योग विज्ञान में अध्ययन करने के बाद अभ्यर्थी कई क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रमुख रूप से—
योग चिकित्सक (योग थेरेपिस्ट)
योग प्रशिक्षक (योग ट्रेनर)
योग लेखक
योग शोधकर्ता
इन संस्थानों से कर सकते हैं अध्ययन (Career Opportunities in the field of Yoga)
देशभर में अनेक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय एवं संस्थान योग में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। इनमें उत्तराखंड के कई विश्वविद्यालय भी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। प्रमुख संस्थानों में—
- एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय
विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखंड
राजस्थान विश्वविद्यालय
लखनऊ विश्वविद्यालय
केंद्रीय विश्वविद्यालय, केरल
इन विश्वविद्यालयों में प्रवेश योग्यता, पाठ्यक्रम अवधि और शुल्क आदि संबंधित जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Career Opportunities in the field of Yoga, Yoga Career In India, Yoga Science Courses, Yoga Therapist, Yoga Trainer,,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














