नवीन समाचार, हल्द्वानी, 19 अप्रैल 2026 (Banshidhar-Modi-Modi Wont Suffice)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) की राजनीति में कई बार दिए जा चुके अपने बेबाक बयानों के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कालाढूंगी (KALADHUNGI) विधायक बंशीधर भगत (Bansidhar Bhagat) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हल्द्वानी में आयोजित जिला योजना (District Planning) की महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया। भगत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हुए, तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2027) की राह कठिन हो सकती है। आप श्री भगत की यह वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे-मंत्री बोले-सरस्वती को पटाओ..दुर्गा को पटाओ :
नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास (Khajan Das) की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 70 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों (Development Works) को मंजूरी दी गई। इसी दौरान जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) की कछुआ चाल और सड़कों की बदहाली पर विधायक भगत का गुस्सा फूट पड़ा। आप श्री भगत की यह वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे-देवियों के लिए यह क्या बोल गए पूर्व मंत्री.. पटाओ-पटाओ… :
जल जीवन मिशन पर जताई कड़ी नाराजगी
विधायक बंशीधर भगत ने प्रभारी मंत्री के सम्मुख जल जीवन मिशन की स्थिति को “त्राहिमाम” (Distress) जैसा बताया। उन्होंने कहा:
“क्षेत्र में जल जीवन मिशन को लेकर “त्राहिमाम” की स्थिति बनी हुई है. अगर यही हाल रहा तो वर्ष 2027 के चुनाव में हालात मुश्किल हो सकते हैं और सिर्फ ‘मोदी-मोदी’ कहने से काम नहीं चलेगा”
भगत ने विकास कार्यों के नियोजन पर तंज कसते हुए कहा कि पहले सड़कों को खोद दिया गया, फिर नलकूप (Tubewell) और ओवरहेड टैंक (Overhead Tank) बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें तीन साल बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। जनता टूटी सड़कों और पेयजल किल्लत से जूझ रही है।
अधिकारियों को नहीं, बजट की कमी को ठहराया जिम्मेदार
हैरानी की बात यह रही कि विधायक ने अधिकारियों (Officers) का बचाव करते हुए व्यवस्था पर चोट की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, लेकिन असली समस्या बजट (Budget) की कमी है। उन्होंने प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि या तो पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाए या फिर कम महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित (Postpone) कर प्राथमिक कार्यों (सड़क और पानी) को पूर्ण किया जाए।
जिला योजना में 70 करोड़ के बजट को मंजूरी
तीखी नोकझोंक के बीच बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों (Proposals) पर मुहर लगाई गई:
लोक निर्माण विभाग (PWD): 10 करोड़ रुपये
जल संस्थान (Jal Sansthan): 6 करोड़ रुपये
युवा कल्याण: 5 करोड़ 80 लाख रुपये
सिंचाई विभाग: 4 करोड़ 25 लाख रुपये
उद्यान एवं कृषि विभाग: क्रमशः 4 करोड़ और 2.40 करोड़ रुपये
बंशीधर भगत के इस बयान ने सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों (Political Experts) का मानना है कि चुनाव से पूर्व एक वरिष्ठ विधायक द्वारा इस तरह की टिप्पणी सरकार के लिए आत्ममंथन (Self-reflection) का विषय है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Banshidhar-Modi-Modi Wont Suffice) :
Banshidhar-Modi-Modi Wont Suffice, Uttarakhand News, Haldwani News, Hindi News, Bansidhar Bhagat Statement, BJP MLA Criticism Government System, District Planning Meeting Haldwani, Khajan Das Minister Nainital, Jal Jeevan Mission Uttarakhand Issues, Uttarakhand Assembly Election 2027 Strategy, Public Grievances Water Road Infrastructure, #BansidharBhagat #HaldwaniNews #UttarakhandPolitics #BJPNews #JalJeevanMission #Election2027 #PublicGrievance #DevelopmentIssues #NainitalNews #BreakingNewsUttarakhand
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
