राहुल गांधी के नाम पर महिला नेत्री से टिकट दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, साजिश के खुलासे पर भावुक हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 5 मई 2026 (Rahul Gandhis PA Defraud Lady Leader)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजनीति में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजधानी देहरादून (Dehradun) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का फर्जी पीए (Fake PA) यानी निजी सचिव बताकर एक महिला नेत्री से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज प्रकरण में ठग ने न केवल महिला नेत्री को 25 लाख रुपये की चपत लगाई, बल्कि उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) के भीतर चल रही गुटीय खींचतान और वर्चस्व की जंग को भी सतह पर ला दिया है।

मामले के केंद्र में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। आप यह संबंधित वीडिओ भी जरूर देखना चाहेंगे :

ठगी का जाल: राहुल गांधी से मीटिंग और टिकट का झांसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून के राजपुर रोड स्थित पिनाकल रेजीडेंसी निवासी महिला नेत्री भावना पांडे (Bhavana Pandey) ने राजपुर थाने में तहरीर दी कि कनिष्क नाम के एक व्यक्ति ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर उनसे संपर्क किया। ठग ने विश्वास जीतने के लिए ‘वॉइस ओवर’ तकनीक का सहारा लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat), हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और स्वयं गणेश गोदियाल जैसी फर्जी आवाजें सुनाईं। ठग ने दावा किया कि कांग्रेस के 12 विधायक एक पांच सितारा होटल में रुके हैं और उनके खर्चे के नाम पर 25 लाख रुपये मांग लिए। उसने भावना पांडे को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने और राहुल गांधी से भेंट कराने का झांसा दिया था।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के आरोपितों को हाईकोर्ट से मिली राहत; लैब तकनीशियनों के वेतनमान पर ऐतिहासिक निर्णय व पुलिस कर्मी की विधवा को मिलेगा 25 लाख का बीमा लाभ

गणेश गोदियाल का खुलासा: “मुझे हटाने की रची गई साजिश”

(Rahul Gandhis PA Defraud Lady Leader) GANESH GODIYAL GETS EMOTIONAL
भावुक हुए गणेश गोदियाल

इस प्रकरण पर प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें भी फोन किया था और डराया था कि उनकी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी जाने वाली है। गोदियाल ने कहा, “उसने मुझे किसी दूसरे के नाम पर सेटलमेंट करने को कहा, तब मुझे शक हुआ। मैंने स्पष्ट कह दिया कि चाहे आज ही मुझे पद से हटा दें, लेकिन मैं कोई गलत सेटलमेंट नहीं करूंगा।”

साजिशों का जिक्र करते हुए गोदियाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई दिनों से सो नहीं पाए हैं और उनके खिलाफ रची जा रही साजिशों से वे व्यथित हैं। उन्होंने मांग की कि पुलिस उस ठग के असली आकाओं और इस पूरे प्रकरण के पीछे छिपे चेहरों को सार्वजनिक करे।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अंतर्कलह

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में अब मात्र सात महीने का समय शेष है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की कथित साजिश और ठगी के इस मामले ने पार्टी के भीतर मचे घमासान को उजागर कर दिया है। गौरतलब है कि गणेश गोदियाल को अध्यक्ष बने सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन आपसी खींचतान के कारण वे अब तक अपनी नई कार्यकारिणी (Executive Committee) घोषित नहीं कर पाए हैं। इस प्रकरण के बाद पार्टी हाईकमान की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि भाजपा (BJP) के अभेद्य किले में सेंध लगाने के लिए एकजुटता अनिवार्य है।

पुलिस की कार्यवाही-आरोपित गिरफ्तार

Fraud accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

राजपुर थाना पुलिस ने भावना पांडे की शिकायत पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उन वरिष्ठ नेताओं के कथित ऑडियो क्लिप्स की भी जांच कर रही है, जिनका इस्तेमाल ठग ने विश्वास जमाने के लिए किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित ने स्वयं को राहुल गांधी का निजी सचिव बताकर उत्तराखंड में सर्वे कार्य एवं पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिलाने का झांसा दिया। 13 अप्रैल को आरोपित के एक सहयोगी ने जाखन स्थित पीड़िता के आवास पिनाकिल रेजिडेंसी पहुंचकर 25 लाख रुपये प्राप्त किए। इसके बाद आरोपित ने संपर्क बंद कर दिया और धनराशि वापस नहीं की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल जनपद में धर्मांतरण के पीछे विदेशी फंडिंग ! कई महिलाओं को शिकार बना चुका था यूनुस...

थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर जानकारी जुटाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित कनिष्क उर्फ गौरव कुमार को जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपित मूल रूप से अमृतसर पंजाब का निवासी है और उसने कनिष्क सिंह के नाम से ट्रू-कॉलर में एक आईडी बनाई, उसके बाद neta.com साइट पर जाकर राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी से जुडे पूरे देश के वरिष्ठ नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई फर्जी पहचान बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से नेताओं व उनके सहयोगियों की जानकारी जुटाई।

जांच में सामने आया कि आरोपित ने अपने अन्य साथियों छज्जू, रजत मदान और मनिंदर सिंह कालू के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में भी इसी प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया है। वर्ष 2017 में जयपुर में दो व्यक्तियों से विधायक टिकट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये तथा वर्ष 2025 में पटना में एक व्यक्ति से पार्टी पद दिलाने के नाम पर धनराशि लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है और गिरोह के शेष आरोपितों की तलाश जारी है।

क्या उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय शातिर गिरोहों और पार्टी के भीतर की गुटीय जंग का सीधा असर आगामी चुनावों पर पड़ेगा? इस पूरे प्रकरण और गणेश गोदियाल की भावुकता को लेकर आपके क्या विचार हैं। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पुलिस के अंदर इंसानियत नाम की चीज नहीं है... थानेदार तो सबसे घटिया है...सतपुली में हेलमेट पहनकर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक...

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Rahul Gandhis PA Defraud Lady Leader) :

Rahul Gandhis PA Defraud Lady Leader, Uttarakhand Politics, Ganesh Godiyal Emotional, Rahul Gandhi Fake PA Thug, Dehradun Crime News, Bhavana Pandey Fraud Case, Uttarakhand Congress Internal Conflict, Harish Rawat Audio Leak, 25 Lakh Thug Arrested in Dehradun, Uttarakhand Assembly Election 2027, Political Conspiracy Uttarakhand, Fraudster Posing As Rahul Gandhi PA Arrested In Dehradun,

Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal Cries In Press Conference, 25 Lakh Rupees Scammed From Female Leader Bhavana Pandey, Investigation Into Fake Voice Over Of Senior Congress Leaders, Groupism In Uttarakhand Congress Before Assembly Elections, Ganesh Godiyal Statement On Settlement Offers By Thugs, Dehradun Rajpur Police Station Arrest In High Profile Scams, Impact Of Internal Conflicts On Uttarakhand Congress Executive Committee, Rahul Gandhi Meeting Promise Leads To Massive Financial Fraud, Police Probe Into Political Conspiracy Against Ganesh Godiyal, #UttarakhandCongress #GaneshGodiyal #DehradunNews #PoliticalScam #RahulGandhi #UttarakhandPolitics #Justice #HaldwaniNews #PoliticalCrisis #PoliceAction

Leave a Reply